Essayer OR - Gratuit
भविष्य की नींव
Jansatta Lucknow
|November 30, 2025
मय के साथ हमारी पढ़ने की आदतें स बदल रही हैं। एक दौर था जब किताबें ही ज्ञान, कल्पना और चिंतन का मुख्य स्रोत थीं। अब वही भूमिका स्मार्टफोन, टैबलेट, गूगल और एआइ उपकरणों ने ले ली है।
सूचनाओं तक पहुंचना पहले से कहीं आसान हुआ है, पर इसी सुविधा ने गहराई से सोचने और समझने की क्षमता को चुनौती दी है। आज जब विद्यार्थी गूगल या एआइ आधारित उपकरणों की मदद से तुरंत उत्तर प्राप्त कर लेते हैं, तब सवाल करना, विषय को गहराई से समझना और उस पर चिंतन करना पीछे छूटता जा रहा है। ज्ञान का सतही उपभोग गहन अध्ययन के महत्त्व को कमजोर कर सकता है।
आज का जीवन तेज और सूचना-भरा है। हर चीज अब तेज हो गई है- खबरें, मनोरंजन, सीखना और पढ़ना भी। डिजिटल माध्यमों ने शिक्षा और जानकारी दोनों को लोकतांत्रिक बना दिया है। अब कोई भी व्यक्ति, किसी भी समय, किसी भी विषय पर जानकारी प्राप्त कर सकता है। यह बदलाव हमारी जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है। यूनेस्को और ओईसीडी के अध्ययन बताते हैं कि इंटरनेट ने ज्ञान के प्रसार को पहले से कहीं अधिक व्यापक बना दिया है।
सूक्ष्म परतें
फिर भी शोध दर्शाते हैं कि स्क्रीन पर पढ़ना और कागज पर पढ़ना दो अलग अनुभव हैं। स्क्रीन मस्तिष्क को 'तेज प्रोसेसिंग मोड' में रखती है, जहां उद्देश्य केवल जानकारी छांटना होता है, उसे आत्मसात करना नहीं। परिणामस्वरूप, पूरी जानकारी या तर्क की सूक्ष्म परतें याद नहीं रहतीं और एकाग्रता बार-बार टूटती है। यही वह बिंदु है जहां किताबों की भूमिका और अहम हो जाती है। किताबें हमें धीमा करती हैं, ठहरना सिखाती हैं और अर्थ को आत्मसात करने का अभ्यास कराती हैं।
Cette histoire est tirée de l'édition November 30, 2025 de Jansatta Lucknow.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Jansatta Lucknow
Jansatta Lucknow
सबरिमाला मामला : एसआइटी ने मुख्य पुजारी को गिरफ्तार किया
स्वर्ण चोरी के संबंध में धनशोधन का मामला दर्ज किया है।
1 min
January 10, 2026
Jansatta Lucknow
नमामि गंगे मिशन पांच प्रमुख अवसंरचना परियोजनाएं शुरू
नमामि गंगे मिशन के दूसरे चरण के तहत शुरू हुए पांच सीवरेज अवसंरचना परियोजना से गंगा और यमुना में प्रदूषण का स्तर कम होगा।
1 min
January 10, 2026
Jansatta Lucknow
मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में सिंधु, सात्विक और चिराग हारे
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने शुक्रवार को यहां जापान की अकाने यामागुची के चोट के कारण क्वार्टरफाइनल से रिटायर होने के बाद मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली जबकि पुरूष युगल में सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी क्वार्टर फाइनल हार गए।
1 min
January 10, 2026
Jansatta Lucknow
अहमदाबाद में जर्मन चांसलर मर्ज से मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से अहमदाबाद में मुलाकात करेंगे।
1 min
January 10, 2026
Jansatta Lucknow
राहुल ने कहा, डबल इंजन की सरकार अरबपतियों तक सीमित
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि देश भर में भ्रष्ट डबल इंजन सरकारों ने जनता की जिंदगी तबाह कर दी है।
1 min
January 10, 2026
Jansatta Lucknow
अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआइ जांच की सिफारिश
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अंकिता भंडारी प्रकरण की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) से जांच कराए जाने की सिफारिश की है।
1 min
January 10, 2026
Jansatta Lucknow
बांग्लादेश में सांप्रदायिक घटनाओं से सख्ती से निपटना होगा : भारत
भारत ने शुक्रवार को बांग्लादेश से कहा कि वह अपने यहां हो रहीं सांप्रदायिक घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाए।
1 min
January 10, 2026
Jansatta Lucknow
केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान के संयुक्त निदेशक रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने शुक्रवार को केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान के संयुक्त निदेशक राजाराम मोहनराव चेन्नू को बंगलुरु से 9.5 लाख रुपए की कथित रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया।
1 min
January 10, 2026
Jansatta Lucknow
संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा
संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा और दो अप्रैल को समाप्त होगा।
1 min
January 10, 2026
Jansatta Lucknow
हम 'सिर्फ' देखेंगे
फै ज अहमद फैज ने नज्म लिखी 'हम देखेंगे ... ।
5 mins
January 10, 2026
Listen
Translate
Change font size
