Essayer OR - Gratuit
रफ्तार का हासिल
Jansatta Lucknow
|July 11, 2025
जीवन में सक्रियता मनुष्य के जीवित होने को प्रमाणित करती आई है। फिल्मों में तो अक्सर जीवन के आगे बढ़ने को गतिशीलता के माध्यम से चिह्नित किया जाता रहा है- फिर वह दौड़ते हुए नन्हे पैरों का युवा के पैरों में तब्दील हो जाने का दृश्य हो या फिर घूमते हुए पहिये से समय के बदल जाने को अंकित किया गया हो।
महज तीन घंटे में किसी के जीवन के पलों को इस तरह से चित्रित करना वाकई कलात्मक है। हालांकि मनुष्य के जीवन की अवधि फिल्मों की तरह निश्चित घंटे नहीं है। वह अनिश्चित है। इसके कारण एक तरह की जल्दबाजी मनुष्य के जीवन में हमेशा बनी रहती है, यहां तक कि कम उम्र में बहुत कुछ जल्दी से जल्दी पा लेना हमारे यहां समृद्धि से जोड़ा गया है। जीवन में रफ्तार हमें कामयाबी, खुशियां, संपूर्णता, समृद्धि का बोध कराती आई है। जितनी जल्दी कोई अपने लक्ष्य तक पहुंच जाता है, हम उसे विजेता घोषित करते आए हैं, वहीं लक्ष्य तक पहुंचने के बीच की संघर्ष और मेहनत से भरी लंबी यात्रा को हर तरह की टिप्पणी का सामना करते रहना पड़ता है। कम समय में अधिक पा लेने की चाह अक्सर बनी ही रहती है।
हमारी इस दौड़ लगाती, अपने लक्ष्य तक जल्दी पहुंचने, कम समय में सब कुछ पा लेने की चाह का बाजारीकरण होना भी निश्चित ही था। इंटरनेट क्रांति के बाद पूरी दुनिया वास्तव में हमारी मुट्ठी में आ गई लगती है। हमें ऐसी सुविधा दी गई है कि हम अपने काम की गुणवत्ता भी बढ़ा सकें, साथ ही काम को अंजाम देने की रफ्तार भी। मगर ऐसा महसूस होता है कि अधिकांश लोगों ने गुणवत्ता की जगह रफ्तार का चुनाव किया है, जिसके चलते आज हमारे पास सब कुछ प्रचुरता में उपलब्ध है।
Cette histoire est tirée de l'édition July 11, 2025 de Jansatta Lucknow.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Jansatta Lucknow
Jansatta Lucknow
जलवायु परिवर्तन से बढ़ा मानव-वन्यजीव संघर्ष
सूखा प्राकृतिक संसाधनों को घटाकर वन्यजीवों को मानव बस्तियों की ओर धकेलता है, जिससे संघर्ष बढ़ता है और संरक्षण की चुनौतियां गहराती हैं।
2 mins
January 13, 2026
Jansatta Lucknow
भारत की 'जेन जी' रचनात्मकता और ऊर्जा से भरी है : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की 'जेन जी' रचनात्मकता, नवाचार विचार, ऊर्जा और किसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवा आगे बढ़ रहे हैं।
1 min
January 13, 2026
Jansatta Lucknow
नरेंद्र कुमार : मेक्सिको की सबसे ऊंची चोटी फतह कर इतिहास रचा
भारतीय पर्वतारोही नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक दल ने हाल में मेक्सिको की सबसे ऊंची चोटी पिको डी ओरिजाबा को फतह किया है।
1 mins
January 13, 2026
Jansatta Lucknow
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और आयोग को भेजा नोटिस, मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने संसद द्वारा पारित उस कानून की वैधता की जांच करने पर सहमति जताई है।
1 min
January 13, 2026
Jansatta Lucknow
उपग्रहों को निर्धारित कक्षा में स्थापित करने में विफल
निर्धारित कक्षा में स्थापित करने का मिशन पूरा नहीं हो सका और सभी 16 उपग्रह अंतरिक्ष में खो गए।
1 mins
January 13, 2026
Jansatta Lucknow
खुदरा महंगाई दिसंबर में तीन माह के उच्च स्तर पर
कीमतों में वृद्धि के कारण खुदरा मुद्रास्फीति दर 1.33% रही
1 mins
January 13, 2026
Jansatta Lucknow
हिमाचल : चिट्टा तस्करी में शामिल 11 पुलिस कर्मी बर्खास्त
हिमाचल प्रदेश सरकार ने चिट्टा और नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।
1 min
January 13, 2026
Jansatta Lucknow
विरोध की चिंगारी
ईरान की सड़कों पर फिर से सत्ता विरोधी हुंकार सुनाई देने लगी है।
2 mins
January 13, 2026
Jansatta Lucknow
ठेकेदार के कर्मचारी सरकारी लाभों के हकदार नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि ठेकेदार या तीसरे पक्ष की एजेंसियों के जरिए नियुक्त किए गए कर्मचारी नियमित सरकारी कर्मचारियों के समान सेवा लाभ और दर्जे का दावा नहीं कर सकते।
1 min
January 13, 2026
Jansatta Lucknow
एससी-एसटी आरक्षण से मलाईदार तबके को हटाने की मांग वाली याचिका पर नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी आरक्षण से मलाईदार तबके को हटाने की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी किया है।
1 min
January 13, 2026
Listen
Translate
Change font size
