Essayer OR - Gratuit

विदेशी व्यापार की उलझी-सुलझी गुत्थी

Jansatta Kolkata

|

August 05, 2025

अगर शुल्क लगा कर अमेरिका समझता है कि उसके इस फैसले से भारत के सामने कोई मुश्किल खड़ी होगी, तो यह इस बात पर निर्भर करेगा कि अमेरिका के ताजा फैसले से निपटने के लिए आर्थिक मोर्चे पर हम कौन-सी रणनीति अपनाते हैं।

- सुरेश सेठ

वि देशी व्यापार में आयात आधारित व्यवस्थाएं आमतौर पर मार खाती हैं। भारत को भी निर्यात आधारित व्यवस्था बनाने का हमारा सपना है। इसीलिए अगर हमने ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौता किया तो अमेरिका के साथ भी व्यापारिक समझौता करके अपनी अर्थव्यवस्था को आयात और निर्यात के जरिए पांच ट्रिलियन डालर का बना देने की उम्मीद की जा रही थी।

जब अचानक कोई देश अपने आप को अधिक ताकतवर समझते हुए किसी दूसरे देश पर अधिक शुल्क लगा दे और इसके बाद यह भी कहे कि किसी और देश से आपको कोई वस्तु विशेष जैसे कच्चा तेल या आयुध नहीं खरीदने हैं, चाहे वे कितने भी सस्ते मिलते हों, तो यह अजीब है। यही पिछले दिनों अमेरिका के अधिक शुल्क लगा देने के फैसले से हुआ है। भारत में आशंका पैदा हो गई थी कि इस तरह के फैसले से कहीं हमारी अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर न पड़े और यहां अब कुछ उद्योग इस तरह के शुल्क लगाने के फैसलों से निरुत्साहित न हो जाएं। इसके अलावा, यहां बेरोजगारी और महंगाई का दौर न शुरू हो जाए। मगर अब तक ऐसा भारत में नहीं हुआ है। आशंका जताई जा रही थी कि शायद अचानक अमेरिकी शुल्क बढ़ जाने से भारत के सूचकांक में गिरावट होगी और यहां के लोग मुश्किलों का सामना करेंगे। मगर फिलहाल ऐसा नहीं हुआ है, इसलिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। यों भी, भारत लंबे वक्त से आत्मनिर्भर होने की कोशिश कर रहा है।

Jansatta Kolkata

Cette histoire est tirée de l'édition August 05, 2025 de Jansatta Kolkata.

Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.

Déjà abonné ?

PLUS D'HISTOIRES DE Jansatta Kolkata

Jansatta Kolkata

मोदी ने शी को दिया ब्रिक्स सम्मेलन का न्योता

चीनी राष्ट्रपति ने कहा, दोनों देशों पर मानव समाज की प्रगति की ऐतिहासिक जिम्मेदारी

time to read

2 mins

September 01, 2025

Jansatta Kolkata

भारत-चीन विकास में साझेदार हैं, एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी नहीं

विकास के लिए बीमा की तरह है। सीमा पर स्थिति किसी न किसी रूप में समग्र संबंधों पर प्रतिबिंबित होगी। भारत और चीन के बीच मतभेदों को विवाद में नहीं बदलने देना चाहिए। मिसरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संबंधों के निरंतर और सुचारू विकास के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और सौहार्द की आवश्यकता पर बल दिया। मोदी दो देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में शनिवार शाम जापान से तियानजिन पहुंचे थे।

time to read

2 mins

September 01, 2025

Jansatta Kolkata

जब क्रोधित भीम ने घुमा दिया मंदिर का द्वार

नर्मदा नदी के किनारे बसे नगर नेमावर के प्राचीन सिद्धनाथ महादेव के मंदिर की प्रसिद्धि दूर-दूर तक है।

time to read

2 mins

September 01, 2025

Jansatta Kolkata

वोटर अधिकार यात्रा का समापन आज, विपक्ष दिखाएगा अपना दम

एसपी वर्मा रोड, डाकबंगला चौराहा, आयकर गोलंबर होते हुए उच्च न्यायलय के आंबेडकर पार्क तक पहुंचेगा।

time to read

1 min

September 01, 2025

Jansatta Kolkata

गोत्र है भारतीय सभ्यता की धार्मिक संरचना का मूलाधार

रतीय वैदिक परंपरा में गोत्र शब्द अत्यंत महत्त्वपूर्ण सामाजिक, धार्मिक और पारिवारिक अवधारणा भा को व्यक्त करता है।

time to read

3 mins

September 01, 2025

Jansatta Kolkata

विश्व चैंपियनशिप में सात्विक व चिराग की जोड़ी ने कांस्य जीता

चीन के चेन व लियू से हारे, 2022 में भी फाइनल तक नहीं पहुंच सके थे

time to read

1 mins

September 01, 2025

Jansatta Kolkata

हरियाली बढ़ाने के लिए अब मिल सकेगा कार्बन क्रेडिट

हरियाली बढ़ाने वाली एजेंसियां अब हरियाली बढ़ाने के लिए कार्बन क्रेडिट भी पा सकेंगी।

time to read

1 min

September 01, 2025

Jansatta Kolkata

पुंछ में दो आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद

जनसत्ता ब्यूरो नई दिल्ली, 31 अगस्त। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में पुलिस ने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार बरामद किए हैं।

time to read

1 mins

September 01, 2025

Jansatta Kolkata

कर्नाटक व तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर आज जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को कर्नाटक और तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगी। उनके कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

time to read

1 min

September 01, 2025

Jansatta Kolkata

बिहार : सभी मतदाताओं को नए पहचान पत्र जारी होंगे

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्य के पूरा होने के बाद राज्य के सभी मतदाताओं को निर्वाचन आयोग द्वारा नए मतदाता पहचान पत्र जारी किए जाएंगे।

time to read

1 min

September 01, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size