Essayer OR - Gratuit
दरार
Jansatta Chandigarh
|June 15, 2025
नवारी ने सामान भर दिया। बिहारीलाल गुमसुम सा खटिया पर बैठा था। बनवारी की पत्नी खुशी से सामान को बांधती रही। बनवारी मजदूरों को भी सामान चढ़ाने में मदद करता और सारा सामान ऊंटगाड़ी में रख दिया गया। पांच वर्ष के बेटे मन्नू को सामान के साथ ऊंटगाड़ी में ही बैठा दिया गया। वह मासूम सा बच्चा पहली बार इसमें बैठा था तो खुश हो गया। बनवारी और उनकी पत्नी लीलारानी घर में आए। बनवारी ने बरामदे में खटिया पर बैठे बिहारीलाल के चरण स्पर्श किए तब उनकी भाभी जी शांतुरानी से रहा न गया। वो रोने लगीं। उस वक्त बिहारीलाल बोले, 'बनवारी, तुम जा रहे हो तो संभलकर रहना भाई ! आप दोनों को यह घर रास न आया तो कोई बात नहीं मगर खुद का घर संभालना !'
बनवारी की पत्नी को यह सलाह पसंद न आई। उसे बड़े भाई बिहारीलाल पर गुस्सा आ गया। वो तिलमिला उठी मगर चुप रही। अब घर छोड़कर जाना ही है, फिर क्या बोलना ? बनवारी की पत्नी लीलारानी अकड़ी ही रही। उसने न जेठजी बिहारीलाल के पैर छुए और न जेठानी शांतुरानी के।
बनवारी और लीलारानी घर से बाहर निकले तब बिहारीलाल खटिया पर बैठकर बीड़ी फूंकते रहे। मगर शांतुरानी से रहा न गया। वह बेचारी ऊंटगाड़ी तक दौड़ी गई। बनवारी के बेटे मन्नू के हाथ में पचास रुपया देकर स्नेह से उसके माथे पर हाथ रखा। तभी लीलारानी ने कड़वाहट उगली, 'मेरे बेटे को पचास रुपए देकर ललचाने लगी हो ? ससुरे की सारी मिलकत दबाकर बैठी हो तो शर्म नहीं आती? देखती हूं मेरे पति यहां कब तक ठहरते हैं'। इसके साथ ही लीलारानी ने बनवारी को देख कर कहा, 'खड़े खड़े क्या देख रहे हैं? ऊंटगाड़ी लेकर आगे बढ़ो...!'
बनवारी ने संकोच के साथ चलना शुरू किया। लीलारानी ने मन्नू के हाथ से पचास का नोट झपटकर रख लिया। शांतुरानी रोती हुई घर में लौट कर बोली, 'बनवारी और लीलारानी किराए के मकान में गए तो भी आप कुछ नहीं बोले? कुछ भी हो जाए मगर हम उनसे बड़े हैं। वे बेचारे दुखी हो जाएंगे तो? आपने उन्हें समझाने की कोशिश नहीं की?'
'उन्होंने अपनी मर्जी से घर छोड़ा है, कुछ तो सोचा होगा न? हो सकता है उन्होंने सामान के साथ सुख की गठरी भी बांध ली हो, ऐसा नहीं हो सकता क्या?' बिहारीलाल बोले।
'आप तो बस वैसे के वैसे ही रहे। छोटा भाई घर छोड़कर गया तो भी...' शांतुरानी झुंझलाहट से रसोई में चली गई।
उसी वक्त बिहारीलाल की नजर आंगन में सूख रहे कपड़ों पर पड़ी। छोटे से बच्चे मन्नू की शर्ट भी रस्सी पर सूख रही थी। बिहारीलाल जब आगरा गए थे तब बड़े स्नेह से ले आए थे। जल्दी में बनवारी की पत्नी ने सामान भर दिया था। कुछ भी नहीं भूली थी। पीहर की सारी चीजें गिनगिन कर ली और यहां से भी कुछ न छोड़ा था। बनवारी ने ही यहां से अलग रहने जाने की बात कही थी। तब बिहारीलाल से नजरें नहीं मिला पाया था।
Cette histoire est tirée de l'édition June 15, 2025 de Jansatta Chandigarh.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Jansatta Chandigarh
Jansatta Chandigarh
समुद्र का बढ़ता तापमान समुद्री घास के पारिस्थितिकी तंत्र के लिए खतरा
समुद्र के बढ़ते तापमान से समुद्री घास (सीग्रास) और उसके नीचे मौजूद सूक्ष्मजीवों के साथ उसके महत्वपूर्ण संबंधों पर खतरा पैदा हो सकता है, जिससे तटीय पारिस्थितिकी तंत्र प्रभावित हो सकते हैं।
2 mins
May 07, 2026
Jansatta Chandigarh
चुनाव आयुक्तों के नियुक्ति कानून पर सुनवाई नहीं टलेगी
उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को केंद्र सरकार की उस याचिका को स्वीकार करने से इनकार कर दिया, जिसमें 2023 के उस कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई टालने की मांग की गई थी, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त और दो आयुक्तों की नियुक्ति करने वाली समिति से भारत के प्रधान न्यायाधीश को हटा दिया गया था।
1 mins
May 07, 2026
Jansatta Chandigarh
अहमदाबाद में होगा आइपीएल का फाइनल मैच
बेंगलुरु के बजाय अहमदाबाद लगातार दूसरे सत्र में 31 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के फाइनल की मेजबानी करेगा, जबकि क्वालीफायर एक धर्मशाला और दो अन्य प्लेआफ मैच न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे।
1 min
May 07, 2026
Jansatta Chandigarh
एक ही क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहा दंपति, पति सांसद तो पत्नी विधायक
केरल के पलक्कड़ जिले में एक दिलचस्प सियासी घटनाक्रम सामने आया है, जहां एक दंपति क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं-पति संसद में और पत्नी राज्य विधानसभा में।
1 min
May 07, 2026
Jansatta Chandigarh
पिछले साल के मुकाबले वस्तुओं व सेवाओं में 4.6 फीसद का उछाल
निर्यात 825.26 अरब डालर से बढ़कर 863.11 अरब डालर रहा
1 min
May 07, 2026
Jansatta Chandigarh
एनएमडीसी ने लौह अयस्क के दाम 200 रुपए प्रति टन बढ़ाए
सार्वजनिक क्षेत्र की एनएमडीसी ने लौह अयस्क के टुकड़े और चूरे की कीमतों में 200 रुपए प्रति टन की वृद्धि की है।
1 min
May 07, 2026
Jansatta Chandigarh
कर्नाटक में मेरी सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी : सिद्धरमैया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को विश्वास जताया कि कांग्रेस सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।
1 min
May 07, 2026
Jansatta Chandigarh
भारत अगले महीने आइबीसीए गठबंधन शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को पहले अंतरराष्ट्रीय बड़ी बिल्ली गठबंधन (आइबीसीए) शिखर सम्मेलन 2026 के लिए वेबसाइट और लोगो जारी किया।
1 min
May 07, 2026
Jansatta Chandigarh
कार्यस्थल पर प्रभावी नेतृत्व के लिए संतुलन है सबसे जरूरी
कार्यस्थल पर सफल नेतृत्व के लिए केवल अपनी खूबियों को बढ़ाना या कमियों को दूर करना ही पर्याप्त नहीं होता।
1 min
May 07, 2026
Jansatta Chandigarh
हाईकोर्ट में फैसले पर हो रही देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के दोषी बुजुर्ग की जमानत बरकरार रखी
सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम मामले में यह कहते हुए उम्रकैद की सजा काट रहे 75 साल के दोषी को दी गई जमानत को बरकरार रखा कि वह अपने जीवनकाल में अपनी अपील का फैसला होते नहीं देख पाएगा।
1 min
May 07, 2026
Listen
Translate
Change font size
