Essayer OR - Gratuit
बदलती दुनिया में भारत-रूस की अटल साझेदारी
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
|December 08, 2025
वि श्व राजनीति की जटिलताओं और शक्ति- संतुलन के नए उभार के बीच कुछ संबंध ऐसे होते हैं, जो समय के साथ अपनी प्रासंगिकता को विस्तार देते हुए नई दिशाएं निर्धारित करते हैं।
भारत और रूस का रिश्ता ऐसे ही संबंध का उदाहरण है, जो युद्धों, तकनीकी क्रांतियों, आर्थिक परिवर्तन और वैश्विक संरेखणों के अनेक चक्रों से गुजरते हुए भी ध्रुव तारे की तरह स्थिर बना रहा है। यह स्थिरता वैश्विक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्वायत्तता, रूसी विश्वास और दोनों देशों के साझा हितों का परिणाम है। नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में 5 दिसंबर को आयोजित 23वें वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन ने इस ऐतिहासिक स्थिरता को पुनर्पुष्ट करते हुए भविष्य की दिशा स्पष्ट कर दी। यह रिश्ता अब अतीत का बोझ नहीं, भविष्य की वैश्विक व्यवस्था के निर्माण में एक सक्रिय और आवश्यक घटक है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-रूस संबंधों को ध्रुव तारे की तरह स्थिर' कहा तो वह केवल एक कूटनीतिक प्रशंसा वाक्य नहीं था। ध्रुव तारा दिशा दिखाने वाला स्थायी प्रकाश-स्रोत है और भारत-रूस संबंध भी आज वैश्विक दक्षिण की आकांक्षाओं, ऊर्जा-भू- राजनीति, उभरती तकनीकों, व्यापारिक विविधीकरण और बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था की दिशा तय करते प्रतीत होते हैं।
इस शिखर वार्ता ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारत और रूस के बीच संबंध राष्ट्रीय हित, परस्पर सम्मान और साझा दृष्टिकोण की दृढ़ बुनियाद पर टिके हैं। ऐसे समय में, जब वैश्विक राजनीति अमेरिका-चीन प्रतिद्वंद्विता, यूरोपीय सुरक्षा संकट, पश्चिमी प्रतिबंधों, नाटो विस्तार और यूक्रेन युद्ध के दबावों से आकंठ भरी हुई है, भारत और रूस का संबंध संतुलन, स्वायत्तता और दीर्घकालिक नीति- दृष्टि का मॉडल बनकर उभर रहा है। दोनों देशों ने 'भारत-रूस आर्थिक सहयोग कार्यक्रम 2030' नामक नए रोडमैप को मूर्त रूप दिया, जो व्यापार, ऊर्जा, उर्वरक, तकनीकी नवाचार, समुद्री अवसंरचना, श्रम गतिशीलता और रणनीतिक उद्योगों में साझेदारी को एक व्यापक और भविष्यनिष्ठ आधार प्रदान करता है। यह समझौता दो देशों के व्यापारिक हितों का विस्तार नहीं बल्कि मौजूदा वैश्विक परिदृश्य में डॉलर वर्चस्व को चुनौती देने वाली और बहुध्रुवीय आर्थिक संरचना को स्थापित करने वाली एक साहसिक पहल भी है।
Cette histoire est tirée de l'édition December 08, 2025 de Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
'हक' को लेकर करण जौहर ने जताया अफसोस, बोले- 'काश यह फिल्म सिनेमाघर में देख पाता'
हिंदी सिनेमा में जब कोई बड़ी शख्सियत किसी फिल्म की खुलकर सराहना करती है, तो उस फिल्म पर दोबारा चर्चा शुरू हो जाती है।
2 mins
January 14, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
सरकार चलाने वाले लोकतांत्रिक ढांचे और जनता की आवाज पर कर रहे हैं हमला : राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे और जनता की आवाज पर केंद्र सरकार चलाने वालों द्वारा हमला किया जा रहा है।
1 min
January 14, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
दिल्ली पुलिस ने चीन से संचालित अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का किया भंडाफोड़, आठ गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर और देश के कई हिस्सों में सक्रिय एक साइबर अपराध गिरोह से कथित तौर पर जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार किया है और लगभग 15 करोड़ रुपए के संदिग्ध वित्तीय लेनदेन का पता लगाया है।
1 mins
January 14, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
आसान नहीं है भारत के सनातन धर्म और संस्कृति को मिटाना
अहमदाबाद/भाषा।
1 min
January 14, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
मकर संक्रांति : 12 संक्रांतियों में से सबसे शुभ
हमारे हिन्दू पंचांग में एक वर्ष में कुल बारह संक्रांतियां होती हैं।
7 mins
January 14, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
कुत्ते के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजा देने का निर्देश देंगे : न्यायालय
उच्चतम न्यायालय ने पिछले पांच वर्षों में आवारा पशुओं से संबंधित नियमों के क्रियान्वयन के लिए कोई कदम नहीं उठाए जाने पर चिंता व्यक्त की और मंगलवार को कहा कि वह कुत्ते के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजा देने का आदेश देगा।
2 mins
January 14, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
मां अंबा के चरणों में समर्पित दिखे सिंगर कैलाश खेर
बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर कैलाश खेर अपने गानों से लेकर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर छाए रहते हैं।
1 mins
January 14, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
इजराइली फिल्म निर्माता डैन वोलमैन की नयी फिल्म 2012 के निर्भया कांड के विरोध प्रदर्शनों से प्रेरित
इजराइली फिल्म निर्माता डैन वोलमैन ने कहा कि उनकी नयी फिल्म मर्डर्स टू क्लोज, लव टू फार का विचार उन्हें 2012 में भारत यात्रा के दौरान आया, जब दिल्ली में एक फिजियोथेरेपी इंटर्न (निर्भया) के साथ हुए सामूहिक बलात्कार व उसकी हत्या के विरोध में व्यापक प्रदर्शन हो रहे थे।
1 min
January 14, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा थलपति विजय की 'जन नायकन’ का सेंसर विवाद, रिलीज पर लगी रोक
साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।
2 mins
January 14, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय शिविरों के संबंध में दिए दिशा-निर्देश
जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक आशीष मोदी ने मंगलवार को प्रदेश के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर घुमन्तु समुदाय (विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु) के लिए 31 जनवरी तक चलाए जा रहे सहायता शिविरों के संबंध में दिशा निर्देश दिए।
1 min
January 14, 2026
Listen
Translate
Change font size
