Essayer OR - Gratuit
एसएमएस अस्पताल में आग लगने से छह मरीजों की मौत, प्रधानमंत्री ने दुख जताया
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
|October 07, 2025
जयपुर। जयपुर के सरकारी सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रविवार देर रात आग लगने से, गंभीर रूप से बीमार कम से कम छह मरीजों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि जब स्टोर रूम में आग लगी, तब न्यूरो गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में 11 मरीजों का इलाज हो रहा था। उन्होंने कहा, छह की मौत हो गई और पाँच का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि आग लगने का संभावित कारण 'शॉर्ट सर्किट' माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस त्रासदी पर दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, राजस्थान के जयपुर में एक अस्पताल में आग लगने की घटना में हुई, जान-माल की हानि अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना में मरीजों की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रहा है। हादसे में आठ लोगों के मरने की खबर है लेकिन डॉ. धाकड और एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी ने कहा कि आग की घटना में छह लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान पिंटू (सीकर निवासी), दिलीप (आंधी, जयपुर निवासी), श्रीनाथ, रुक्मिणी, खुरमा (सभी भरतपुर निवासी) और बहादुर (सांगानेर, जयपुर निवासी) के रूप में हुई है।
डॉ. धाकड़ ने बताया कि आईसीयू में 11 मरीज भर्ती थे जिनमें से छह की मौत हो गई। इनमें दो महिलाएं और चार पुरुष हैं। उन्होंने कहा, चौदह अन्य मरीजों को एक अलग आईसीयू में भर्ती कराया गया था और सभी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि आईसीयू में भर्ती मरीजों की हालत गंभीर है। जिस आईसीयू में आग लगी वहां न्यूरो के मरीज भी भर्ती थे। राज्य सरकार ने घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है।
Cette histoire est tirée de l'édition October 07, 2025 de Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
महाश्रमण दीक्षा दिवस पर संयम एवं व्रत की चेतना को जगाएं : मुनि पुलकित कुमार
होसूर में आयोजित हुआ आचार्य महाश्रमण का दीक्षा दिवस कार्यक्रम
1 min
May 02, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
राजस्थान में जनगणना गतिविधियों का पहला चरण शुरू, 'स्व-गणना' का विकल्प खुला
देश में जनगणना अभियान के तहत राजस्थान में 'स्व-गणना' का विकल्प शुक्रवार से खुल गया जिसके तहत लोग खुद अपने मकान आदि की जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे।
1 min
May 02, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
भाजपा ने आरक्षण के मुद्दे पर महिलाओं को गुमराह किया: पायलट
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी छत्तीसगढ़ में भाजपा की कथित नाकामियों और आरक्षण के मुद्दे पर महिलाओं को गुमराह करने की कोशिशों को बेनकाब करने के लिए बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी और जनसंपर्क अभियान चलाकर घर-घर जाएगी।
1 mins
May 02, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
एग्जिट पोल : बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
नतीजों को लेकर विभिन्न एजेंसियों, मीडिया संस्थानों के पूर्वानुमान, यानी एग्जिट पोल सामने आ गए।
2 mins
May 02, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
भारत ने ब्रिक्स महिला कार्य समूह की पहली प्रारंभिक बैठक की मेजबानी की
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इस साल भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स महिला कार्य समूह की पहली प्रारंभिक बैठक (तैयारी बैठक) वर्चुअल माध्यम से आयोजित की।
1 min
May 02, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
कर्नाटक कैबिनेट ने एससी के लिए आंतरिक आरक्षण के फैसले को मंजूरी दी
कर्नाटक मंत्रिमंडल ने अनुसूचित जातियों (एससी) के लिए आंतरिक आरक्षण पर अपने पूर्व के फैसलों की पुष्टि की है और भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी है।
1 min
May 02, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
भाजपा महिला शक्ति का सम्मान करती है : विजयेंद्र
विधायक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजयेंद्र येडीयुरप्पा ने लोगों से अपील की है कि वे कांग्रेस पार्टी और इंडी अलायंस द्वारा महिलाओं के साथ किए गए अन्याय के बारे में सच्चाई बताएं।
1 min
May 02, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
फडणवीस ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ‘मिसिंग लिंक' परियोजना का उद्घाटन किया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबईपुणे एक्सप्रेसवे पर बहुप्रतीक्षित 13.3 किलोमीटर लंबी 'मिसिंग लिंक' परियोजना का शुक्रवार को उद्घाटन किया।
1 mins
May 02, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
युद्ध समाप्त करने के लिए ईरान के नये प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं हूं : ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह युद्ध समाप्त करने के लिए ईरान के नवीनतम प्रस्ताव से \"संतुष्ट नहीं\" हैं।
1 min
May 02, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
चीन ने ताइवान को अमेरिका-चीन संबंधों के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया, ताइवान ने जताई चिंता
ताइवान ने चीन के उस बयान पर शुक्रवार को चिंता जताई, जिसमें उसने कहा है कि स्वशासित ताइवान, चीन-अमेरिका संबंधों के लिए सबसे बड़ा जोखिम है।
1 min
May 02, 2026
Listen
Translate
Change font size
