Essayer OR - Gratuit
प्रदूषण की मुख्य वजहें आज भी वही पुरानी
Dainik Jagran
|December 03, 2025
अध्ययन में आया सामने- कोयला, गोबर और लकड़ी हैं बड़े कारक, पराली तो सिर्फ एक महीने जलती है
एनसीआर ही नहीं, समूचे उत्तर भारत में वायु प्रदूषण बढ़ने की वजह पराली नहीं, औद्योगिक इकाइयों में ईंधन के तौर पर कोयला एवं गांव-देहात सहित निम्न वर्ग के चूल्हे में जल रही लकड़ी एवं गोबर के उपले हैं। वैसे भी पराली सिर्फ एक से डेढ़ माह जलती है, जबकि ईंधन के रूप में आज भी कोयला, गोबर व लकड़ी साल भर जलते हैं। प्रदूषण की मुख्य वजह के रूप में सिर्फ पराली और किसानों को दोषी ठहराने पर विगत सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने आपत्ति जताई है, जिससे पर्यावरण विशेषज्ञ भी सहमत हैं।
पर्यावरण थिंक टैंक इंटरनेशनल फोरम फार एन्वायरमेंट एंड सस्टेनेबिलिटी (आइ फारेस्ट) के एक अध्ययन में सामने आया है कि देश में 80 प्रतिशत प्रदूषण की वजह धूल और धुआं है, लेकिन धूल खत्म करने की दिशा में जहां अस्थायी उपाय किए जाते रहे हैं, वहीं धुआं रोकने के नाम पर पराली का नाम उछाला जाने लगता है। यह अध्ययन कहता है कि वाहनों का धुआं भी उतनी बड़ी वजह नहीं, जितना कि बायोमास (ईंधन के रूप में लकड़ी और उपले के प्रयोग) का जलना है।
वाहनों का धुआं रोकने के लिए तो फिर भी कई नईनई तकनीकें इस्तेमाल की जा रही हैं, लेकिन कोयला-गोबर और लकड़ी का धुआं रोकने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किया जा रहा। इस दिशा में उज्ज्वला योजना शुरू की गई है, लेकिन उसमें भी बदलाव की आवश्यकता है। अध्ययन के अनुसार, दिल्ली में दिखने वाले स्माग की चादर पूरे सिंधु-गंगा के मैदान में फैली हुई है।
Cette histoire est tirée de l'édition December 03, 2025 de Dainik Jagran.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Dainik Jagran
Dainik Jagran
भारत-अमेरिका ने ट्रेड डील से जुड़े मुद्दों पर किया मंथन
भारत और अमेरिका ने बुधवार को आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रस्तावित व्यापार समझौते पर जारी बातचीत की समीक्षा की।
1 min
December 11, 2025
Dainik Jagran
प्रधानमंत्री मोदी से मिले इटली के उप प्रधानमंत्री एंटोनियो ताजानी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को इटली के उप प्रधानमंत्री एंटोनियो ताजानी से मुलाकात के दौरान कहा कि भारत और इटली सहयोग के कई क्षेत्रों में लगातार प्रगति कर रहे हैं।
1 min
December 11, 2025
Dainik Jagran
मचाडो की अनुषस्ति में बेटी को सौंपा गया नोबेल शांति पुरस्कार
नोबेल शांति पुरस्कार बुधवार को वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो की बेटी एना कोरिना सोसा मचाडो को सौंपा गया।
1 min
December 11, 2025
Dainik Jagran
रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपणः सटीक तकनीक जो लौटाती है चलने-फिरने की सहजता
घुटने का दर्द धीरे-धीरे किसी भी व्यक्ति की दिनचर्या बदल सकता है।
2 mins
December 11, 2025
Dainik Jagran
भारत को कांस्य पदक, जर्मनी आठवीं बार बना चैंपियन
आखिरी 11 मिनट में चार गोल करके भारत ने 2021 की चैंपियन अर्जेंटीना को बुधवार को जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले में 4-2 से हराया।
1 min
December 11, 2025
Dainik Jagran
बच्चों की फिजिकली व इमोशनली देनी होगी सुरक्षाः : इकबाल सिंह
पीएचडी चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से बुधवार को सेफ स्कूल लीडरशिप विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
1 min
December 11, 2025
Dainik Jagran
जीत का चौका लगाने उतरेगी भारतीय टीम
भारत और दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध दूसरा टी-20 मैच आज सीरीज में 1-0 से आगे है भारत
2 mins
December 11, 2025
Dainik Jagran
वायु सेना ने याद दिलाए बांग्लादेश में किए गए अपने अभियान
भारतीय वायु सेना ने असम के मोहनबाड़ी स्थित वायु सेना स्टेशन में 1971 के युद्ध में भारत की जीत की स्मृति में एक कार्यक्रम आयोजित किया।
1 mins
December 11, 2025
Dainik Jagran
किसानों को अधिक मुआवजा मामले में नोएडा के पूर्व सीईओ की भी जांच होनी चाहिए : कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि किसानों को अधिक मुआवजा मामले में विशेष जांच दल (एसआइटी) से नोएडा के पूर्व सीईओ की भी जांच की अपेक्षा की जाती है।
1 mins
December 11, 2025
Dainik Jagran
2026 में 2.55 लाख करोड़ के आइपीओ पाइपलाइन में
भले ही बाजार में उतार-चढ़ाव जारी हो लेकिन कंपनियों द्वारा आइपीओ लाने की दौड़ थमने का नाम नहीं ले रही है।
1 min
December 11, 2025
Listen
Translate
Change font size
