Essayer OR - Gratuit
बड़ा स्कोर ही दिला पाएगा जीत
Dainik Jagran
|June 23, 2025
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्लीः भारत को अगर इंग्लैंड में जीत के साथ शुरुआत करनी है तो उसे लीड्स में चल रहे पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के चौथे दिन बड़ा स्कोर बनाना पड़ेगा क्योंकि बैजबाल खेलने में माहिर इंग्लिश टीम चौथी पारी में तेजी के साथ बड़े से बड़े स्कोर का पीछा कर सकती है।
-
पहली पारी में 471 रन बनाने वाली भारतीय टीम ने कमजोर गेंदबाजी और खराब क्षेत्ररक्षण के कारण इंग्लैंड को पहली पारी में 465 रन बनाने दिए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 23.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए थे और उसकी बढ़त 96 रन हो गई है। अभी दो दिन का मैच बचा हुआ है। सोमवार को केएल राहुल (47) और पिछले मैच के शतकवीर कप्तान शुभमन गिल (06) को बड़ी साझेदारी करनी होगी।
बुमराह के अलावा सब बेकारः अब बात करते हैं इंग्लैंड की पहली पारी की। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (पांच विकेट) के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट जरूर लिए लेकिन उन्होंने बेइंतहां रन लुटाए। मोहम्मद सिराज को ऊपरी क्रम के बल्लेबाज तो छोड़ो निचले क्रम के गेंदबाज भी मार रहे थे। डर तो इस बात का है कि वर्क लोड के कारण जिस मैच में बुमराह नहीं खेलेंगे उसमें भारतीय टीम का क्या होगा? यही नहीं भारतीय क्षेत्ररक्षक कोढ़ में खाज साबित हुए। उन्होंने पांच से छह कैच छोड़े और जिन बल्लेबाजों के कैच छूटे वही बाद में जाकर घातक साबित हुए। दूसरे दिन तीन विकेट लेने वाले बुमराह ने तीसरे दिन चायकाल से पहले इंग्लैंड के आखिरी दो विकेट लेकर उनकी पहली पारी 465 रनों पर समाप्त की। भारत को छह रन की बढ़त जरूर मिली लेकिन अगर गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण अच्छा होता तो मेजबान टीम बहुत पहले ही आलआउट हो जाती। भारत ने पहली पारी में 4.16 के रन रेट से रन बनाए थे तो इंग्लैंड ने 4.61 के रन रेट से स्कोर को आगे बढ़ाया। प्रसिद्ध ने 6.40, शार्दुल ने 6.33 और सिराज ने 4.51 के इकोनामी रेट से रन लुटाए। शार्दुल की हालत तो यह थी कि भारत ने कुल 100.4 ओवर फेंके लेकिन कप्तान गिल ने उन्हें सिर्फ छह ओवर दिए।
Cette histoire est tirée de l'édition June 23, 2025 de Dainik Jagran.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Dainik Jagran
Dainik Jagran
भारत-अमेरिका ने ट्रेड डील से जुड़े मुद्दों पर किया मंथन
भारत और अमेरिका ने बुधवार को आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रस्तावित व्यापार समझौते पर जारी बातचीत की समीक्षा की।
1 min
December 11, 2025
Dainik Jagran
प्रधानमंत्री मोदी से मिले इटली के उप प्रधानमंत्री एंटोनियो ताजानी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को इटली के उप प्रधानमंत्री एंटोनियो ताजानी से मुलाकात के दौरान कहा कि भारत और इटली सहयोग के कई क्षेत्रों में लगातार प्रगति कर रहे हैं।
1 min
December 11, 2025
Dainik Jagran
मचाडो की अनुषस्ति में बेटी को सौंपा गया नोबेल शांति पुरस्कार
नोबेल शांति पुरस्कार बुधवार को वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो की बेटी एना कोरिना सोसा मचाडो को सौंपा गया।
1 min
December 11, 2025
Dainik Jagran
रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपणः सटीक तकनीक जो लौटाती है चलने-फिरने की सहजता
घुटने का दर्द धीरे-धीरे किसी भी व्यक्ति की दिनचर्या बदल सकता है।
2 mins
December 11, 2025
Dainik Jagran
भारत को कांस्य पदक, जर्मनी आठवीं बार बना चैंपियन
आखिरी 11 मिनट में चार गोल करके भारत ने 2021 की चैंपियन अर्जेंटीना को बुधवार को जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले में 4-2 से हराया।
1 min
December 11, 2025
Dainik Jagran
बच्चों की फिजिकली व इमोशनली देनी होगी सुरक्षाः : इकबाल सिंह
पीएचडी चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से बुधवार को सेफ स्कूल लीडरशिप विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
1 min
December 11, 2025
Dainik Jagran
जीत का चौका लगाने उतरेगी भारतीय टीम
भारत और दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध दूसरा टी-20 मैच आज सीरीज में 1-0 से आगे है भारत
2 mins
December 11, 2025
Dainik Jagran
वायु सेना ने याद दिलाए बांग्लादेश में किए गए अपने अभियान
भारतीय वायु सेना ने असम के मोहनबाड़ी स्थित वायु सेना स्टेशन में 1971 के युद्ध में भारत की जीत की स्मृति में एक कार्यक्रम आयोजित किया।
1 mins
December 11, 2025
Dainik Jagran
किसानों को अधिक मुआवजा मामले में नोएडा के पूर्व सीईओ की भी जांच होनी चाहिए : कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि किसानों को अधिक मुआवजा मामले में विशेष जांच दल (एसआइटी) से नोएडा के पूर्व सीईओ की भी जांच की अपेक्षा की जाती है।
1 mins
December 11, 2025
Dainik Jagran
2026 में 2.55 लाख करोड़ के आइपीओ पाइपलाइन में
भले ही बाजार में उतार-चढ़ाव जारी हो लेकिन कंपनियों द्वारा आइपीओ लाने की दौड़ थमने का नाम नहीं ले रही है।
1 min
December 11, 2025
Listen
Translate
Change font size
