Essayer OR - Gratuit
श्रीराम की रीति भारत की नीति
Dainik Jagran
|June 08, 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए भारत की नीति को प्रभु श्रीराम की रीति से जोड़ते हुए गहरा संदेश दिया है। यह कई व्यावहारिक अर्थों से युक्त है और 'आपरेशन सिंदूर' उसी नीति का अंश है। आचार्य मिथिलेशनंदिनीशरण का आलेख...
-
समय-चक्र गतिशील है। समस्त विश्व इस गति के अधीन उत्थान-पतन से होता हुआ आगे बढ़ता जाता है। ऋषि-मनीषी और चिंतक-विचारक इस कालगति का अनुशीलन करते रहते हैं। भारत देश इस गति को पहचानने और मानव-जीवन को इसके सापेक्ष प्रबंधित करने वाला अग्रणी देश रहा है। हमारे पूर्वजों ने जीवन की सतत गतिशीलता का अध्ययन करते हुए इसमें निहित सनातन तत्वों को पहचाना है। उन्हीं तत्वों से भारत ने अपने जीवन-मूल्य निर्धारित किए हैं। यह देखना सुखद अनुभूति से भर देता है कि औपनिवेशिकता की शताब्दियां झेलने के बाद भी भारत अपनी अस्मिता, संप्रभुता और सामर्थ्य में सनातन मानबिंदुओं की अवधारणा को न केवल स्पष्टतः पहचान रहा है, बल्कि अंगीकार कर रहा है। हाल ही में बिहार के ऐतिहासिक नगर सासाराम में जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सासाराम के लोग जानते हैं कि भगवान श्रीराम और उनके कुल की रीति क्या थी। मानस की चौपाई का संदर्भ देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि, 'प्राण जाइ पर वचन न जाई। जो वचन एक बार दे दिया वह पूरा होकर ही रहता है।' उन्होंने इसे किसी काव्य अथवा धार्मिक उद्धरण के रूप में नहीं, अपितु उभरते हुए भारत की प्रतिबद्धता के रूप में दोहराया। उन्होंने अपने वक्तव्य में आगे कहा कि 'प्रभु श्रीराम की ये रीति अब नए भारत की नीति बन गई है।' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह कथन वर्तमान भारत को समझने के लिए कुछ नए अध्याय खोलता है। ये नए अध्याय भारत की संप्रभुता के हैं, इसकी आत्मनिर्भरता के हैं, इसकी आत्मवत्ता के हैं। इस कथन के गहरे निहितार्थ हैं।
दृढ़ इच्छाशक्ति और स्पष्ट दृष्टि
Cette histoire est tirée de l'édition June 08, 2025 de Dainik Jagran.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Dainik Jagran
Dainik Jagran
कपड़े गंदे हुए तो मां-बाप ने तोड़ दीं पसलियां, रात में छत पर छोड़ा
छह वर्षीय शिफा के शरीर में 17 जगह चोट के निशान
2 mins
January 14, 2026
Dainik Jagran
प्रीडायबेटिक स्टेज में सतर्कता से सही रहेगी दिल की सेहत
सर्दी के दिनों में सेहत को लेकर दोतरफा चुनौती होती है, पहली खानपान को लेकर अनुशासन बिगड़ जाता है और दूसरी शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं।
1 min
January 14, 2026
Dainik Jagran
घर के बाहर शराब पीने से मना करने पर डंडे से पीटकर किया अधमरा
रोहिणी दक्षिण इलाके के सेक्टर-दो में घर के बाहर शराब पीने से मना करना एक परिवार के लिए भारी पड़ गया।
1 min
January 14, 2026
Dainik Jagran
'ब्लड स्टेम सेल' दान कर बचाई जान
चिकित्सक न केवल अपने प्रयास से मरीजों की जान बचाते हैं, बल्कि कई बार ऐसे कदम उठाते हैं, समाज के नजीर भी बनता है।
1 mins
January 14, 2026
Dainik Jagran
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा में एक और हिंदू की हत्या
आटो रिक्शा छीनने की कोशिश में समीर को बेरहमी से मार डाला
2 mins
January 14, 2026
Dainik Jagran
किसी और के साथ रिश्ते में थीं मैरी काम: ओनलर
अपने दमदार पंच से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का नाम रोशन करने वाली विश्व चैंपियन मुक्केबाज मैरी काम इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं।
1 mins
January 14, 2026
Dainik Jagran
एनकाउंटर कर बनी 'लेडी सिंघम', 45 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
महिला दारोगा भुवनेश्वरी सिंह, जो हाल ही में महिला पुलिस टीम के साथ कमिश्नरेट के पहले एनकाउंटर में बदमाश को पकड़ने के बाद 'लेडी सिंघम' के रूप में सुर्खियों में आई थीं, अब रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार की गई हैं।
1 mins
January 14, 2026
Dainik Jagran
मेरठ जा रहे आप विधायक को यूपी गेट पर रोका
दिल्ली से मेरठ जा रहे दिल्ली के आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक वीर सिंह धींगान को पुलिस ने यूपी गेट पर रोक लिया।
1 min
January 14, 2026
Dainik Jagran
लोहड़ी पर गूंजे पारंपरिक गीत, किया भांगड़ा
बुजुर्गों ने दुल्ला भट्टी की वीरता के सुनाएं किस्से, नई पीढ़ी को संस्कृित की जड़ों से जोड़ने का किया प्रयास
1 mins
January 14, 2026
Dainik Jagran
100 करोड़ की जीएसटी चोरी में दो आरोपित धरे
स्पेशल टास्क फोर्स लखनऊ की टीम ने 100 करोड़ रुपये की वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) चोरी के केस में सोमवार रात शालीमार गार्डन से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
1 min
January 14, 2026
Listen
Translate
Change font size
