Essayer OR - Gratuit
श्रीलंका की जमीन - समुद्र का भारत के खिलाफ नहीं होने देंगे इस्तेमाल : दिसानायक
Dainik Jagran
|April 06, 2025
हिंद महासागर में चीन की बढ़ती ताकत के समक्ष अपनी रणनीति को धार देने में जुटे भारत को श्रीलंका की तरफ से एक ऐसा आश्वासन मिला है जैसा इस क्षेत्र के किसी और देश ने अभी तक नहीं दिया है।
• पीएम मोदी के साथ बैठक में श्रीलंका के राष्ट्रपति ने दिया आश्वासन
• रक्षा क्षेत्र में सहयोग को लेकर पहली बार भारत और श्रीलंका में समझौता
• सात समझौतों पर हस्ताक्षर हुए, दोनों देशों के बिजली ग्रिड को जोड़ा जाएगा
कोलंबो में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायक ने कहा कि न सिर्फ श्रीलंका की जमीन, बल्कि उसके आस-पास के समुद्री क्षेत्र का इस्तेमाल भारत के हितों के खिलाफ नहीं होगा। दोनों नेताओं की बैठक के बाद भारत और श्रीलंका के बीच सात समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इसमें एक समझौता रक्षा क्षेत्र में सहयोग को लेकर है।
भारत ने ऊर्जा क्षेत्र में अपने रणनीतिक साझेदार देश संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ मिलकर त्रिंकोमाली में एक ऊर्जा केंद्र स्थापित करने का समझौता भी श्रीलंका से किया है। यह समझौता यूएई की ऊर्जा को खरीदार देगा, भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करेगा और श्रीलंका को अतिरिक्त राजस्व जुटाने का रास्ता देगा। पीएम मोदी शुक्रवार को बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद थाईलैंड से कोलंबो पहुंचे। जुलाई, 2024 में दिसानायक राष्ट्रपति बने हैं। उसके बाद मोदी पहले विदेशी मेहमान के तौर पर श्रीलंका गए हैं।
Cette histoire est tirée de l'édition April 06, 2025 de Dainik Jagran.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Dainik Jagran
Dainik Jagran
महिलाओं ने संसद जाकर सुनी खुद का भविष्य तय करने वाली महत्वपूर्ण बहस
संसद सत्र में पहली बार वह महिलाएं भी पहुंचीं, जिन्होंने कभी लोकतंत्र के इस सर्वोच्च मंदिर को दूर से देखा था या अपनी आंखों से उसे पहले कभी नहीं देखा था।
1 mins
April 17, 2026
Dainik Jagran
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की है महत्वपूर्ण भूमिकाः प्रो. योगेश सिंह
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कुलगुरु योगेश सिंह ने गुरुवार को काफी विद वाइस चांसलर कार्यक्रम में हंसराज कालेज के विद्यार्थियों से संवाद के दौरान कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र में बदलाव लाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
1 min
April 17, 2026
Dainik Jagran
डिवाइडर पर चढ़ी अनियंत्रित कार, चपेट में आने से तीन महिलाओं की गई जान
जागरण संवाददाता, हापुड़ : थाना हाफिजपुर क्षेत्र में एनएच-334 स्थित एक ढाबे के पास बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार से एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।
1 mins
April 17, 2026
Dainik Jagran
भारत में कई आतंकी घटनाओं के मास्टरमाइंड हमजा पर हमला
आतंकी हाफिज सईद के करीबी और पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापकों में से एक आमिर हमजा को लाहौर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।
1 min
April 17, 2026
Dainik Jagran
इंटरनेट पर फर्जी प्रोफाइल बना 500 महिलाओं से ठगे दो करोड़
शातिर साइबर ठग खुद को चिकित्सक, वकील व बिजनेसमैन बताकर बढ़ाता था दोस्ती
2 mins
April 17, 2026
Dainik Jagran
'दक्षिण के राज्यों में भी बढ़ेंगी सीटें, बढ़ेगा प्रतिनिधित्व'
चर्चा के बीच हस्तक्षेप कर अमित शाह ने विपक्ष की आशंकाओं को किया खारिज, आंकड़े भी पेश किए
3 mins
April 17, 2026
Dainik Jagran
मंत्री मनोहर लाल से मिले दिल्ली के सभी सांसद, सामने रखीं अपनी मांगें
राजधानी दिल्ली में 200 कालोनियों को 'ओ' जोन से हटाने, 69 अनधिकृत पर समृद्ध कालोनियों को नियमित करने व मास्टर प्लान को शीघ्र नोटिफाई करने की मांग केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल से की गई।
1 min
April 17, 2026
Dainik Jagran
केकेआर पहली जीत के लिए बेताब
लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को आइपीएल में शानदार फार्म में चल रही गुजरात टाइटंस के विरुद्ध अपनी लय में लौटकर पहली जीत हासिल करने की कोशिश करेगी।
1 min
April 17, 2026
Dainik Jagran
दिल्ली महापौर चुनाव की दौड़ हुई शुरू, 23 तक नामांकन, 29 अप्रैल को होंगे चुनाव
महापौर व उप महापौर के साथ स्थायी समिति के तीन सदस्यों का भी होगा चुनाव
2 mins
April 17, 2026
Dainik Jagran
आंखों पर पट्टी बांधे लेडी जस्टिस की तरह तथ्यों को देखता रहा सजा समीक्षा बोर्ड : कोर्ट
1996 में प्रियदर्शिनी मट्टू की दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे दोषी संतोष कुमार सिंह की समय पूर्व रिहाई के मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सजा समीक्षा बोर्ड (एसआरबी) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया।
1 mins
April 17, 2026
Listen
Translate
Change font size
