Essayer OR - Gratuit

आज आएंगे उपराष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, नौ जिलों के हितग्राही

Dainik Bhaskar Seoni

|

May 26, 2025

आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा चाक-चौबंद, पुलिस ने की मॉकड्रिल, प्रदेश के कई मंत्री भी होंगे शामिल, शहर में आने-जाने के रूट तय

- चीफ रिपोर्टर। नरसिंहपुर

महाकोशल प्रांत स्तरीय कृषि-उद्योग समागम 26 से 28 मई तक कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर के पास होने जा रहा है। पहले दिन उद्घाटन अवसर पर देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे।

आयोजन में शामिल होने के लिए नरसिंहपुर समेत जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, सिवनी, छिंदवाड़ा, रायसेन, सागर व दमोह जिलों के हितग्राही कार्यक्रम में पहुंचेंगे। आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा चाक-चौबंद की गई है। रविवार को पुलिस ने मॉकड्रिल की। समागम के पहले दिन प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी शामिल होंगे। आमजनों और कार्यक्रम में शामिल होने वालों के लिए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्सन किया है। इसी के अनुरूप सभी तरह के वाहनों की आवाजाही होगी.

सपत्नीक आएंगे उपराष्ट्रपति

कृषि-उद्योग समागम में मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ के साथ वायुसेना के विशेष हैलीकाप्टर से जबलपुर से दोपहर 12.15 बजे नरसिंहपुर आएंगे। 12.25 से दोपहर 1.25 तक वे समागम में रहेंगे। इसके बाद प्रस्थान करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10.25 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा नरसिंहपुर पहुंचेंगे। यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर सवा तीन बजे भोपाल के लिए रवानगी लेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के अलावा सामाजिक न्याय मंत्री नारायण कुशवाहा, जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना भी मौजूद रहेंगे.

116 करोड़ रुपए के लोकार्पण-भूमिपूजन

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कृषि उद्योग समागम कार्यक्रम में जिले के 115.96 करोड़ रुपए की लागत के 86 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 69 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत के 71 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 46 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत के 15 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

स्टैंड से नहीं चलेंगी बसें, रेल यात्रियों के भी रूट बदले

PLUS D'HISTOIRES DE Dainik Bhaskar Seoni

Dainik Bhaskar Seoni

बिना मुंडेर वाले कुएं को ढूढ़कर प्रबंध कराएं

कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागार में समय सीमा की साप्ताहिक बैठक संपन्न हुई।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Seoni

रिसर्च कॉपीराइट तोड़ने के नए तरीके आए फिल्मों, लाइव प्रसारण की पाइरेसी नहीं रोक पा रहे हैं यूट्यूब के टूल्स

बड़े पैमाने पर हॉलीवुड फिल्मों, टेलीविजन शो और लाइव स्पोर्ट्स प्रसारणों को चोरी करके यूट्यूब पर दिखाने का मामला सामने आया है।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Seoni

ओपिनियन एफबीआई के डायरेक्टर काश पटेल ने कई अहम मिशन रोके एफबीआई का दुरुपयोग कर रहे हैं ट्रम्प, परिचितों को जांच से बचाने के काम में लगे, विरोधियों में डर

राष्ट्रपति ट्रम्प अमेरिका की सबसे बड़ी जांच एजेंसी एफबीआई का अपने राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

time to read

1 mins

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Seoni

नियम विरुद्ध संचालित अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की गई

संवाददाता, जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा है कि नियम विरुद्ध संचालित अस्पतालों के खिलाफ क्या- क्या कार्रवाई की।

time to read

1 mins

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Seoni

डिप्लोमेसी अमेरिकी अधिकारियों के तानाशाह देशों के बीच गहरे गठजोड़ के अनुमान गलत, सबकी अपने स्वार्थों पर नजर रही आखिर क्यों संकट के समय रूस, चीन ने ईरान की मदद नहीं की?

रूस ने यूक्रेन युद्ध में चीन, उत्तर कोरिया और ईरान की मदद ली तब कुछ अमेरिकी और ब्रिटिश अधिकारियों ने एक नई धुरी के बारे में चर्चा शुरू कर दी थी।

time to read

2 mins

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Seoni

दूरदृष्टि • आने वाले समय में भीड़भाड़ और बढ़ेगी टेक्नोलॉजी या प्लानिंग हमें भगदड़ों से बचा सकती है

भारत दुनिया की भगदड़-राजधानी बनता जा रहा है। हर जगह भगदड़ है। धार्मिक मेलों में, खेल आयोजनों में, रेलवे स्टेशनों पर, राजनीतिक रैलियों और यहां तक स्कूलों में भी। जानकार लोग कहते हैं कि भगदड़ें इसलिए हो रही हैं, क्योंकि भारत की बहुसंख्य आबादी नागरिक अधिकारों के प्रति अशिक्षित है। लेकिन वे पूरी तरह से गलत हैं। भगदड़ें अशिक्षा नहीं, बल्कि अपर्याप्त और लचर भीड़-प्रबंधन के कारण होती हैं। वैसे भी, एक तरफ देश में असाक्षरता घट रही है, दूसरी तरफ भगदड़ों से होने वाले हादसे बढ़ते जा रहे हैं।

time to read

2 mins

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Seoni

तकनीक • नागरिकों की सुविधा के लिए पोर्टल भी जनगणना के नतीजे 9 माह में आ सकते हैं, लोग खुद भर सकेंगे डेटा

भास्कर न्यूज. नई दिल्ली | जनगणना महापंजीयक कार्यालय ने दुनिया की सबसे बड़ी प्रशासनिक कवायद जनगणना 2027 की तस्वीर पेश की है।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Seoni

अविश्वास के चक्कर में पिट गया युवक, सिर में लगे टांके

अशिक्षा व जागरूकता के अभाव में आज भी अंधविश्वास की जड़े गांव में फैली हुई हैं।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Seoni

स्पीक-अप • त्रिभुज का तीसरा कोण है भारत अमेरिका और चीन के बीच हम क्या रणनीति अपनाएं?

2014 से 2018 के बीच शी जिनपिंग ने भारत को अमेरिका के भू-राजनीतिक घेरे से निकाल बाहर करने की भरसक कोशिशें की थीं।

time to read

3 mins

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Seoni

कुंड़म में भारी बारिश के चलते गिरा मकान

नगर में इन दिनों भारी बारिश के चलते सीता खुदरी बांध, दरगढ़ं बांध, बदुआ बांध सब ओवरफ्लो चल रहे हैं।

time to read

1 min

July 08, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size