Essayer OR - Gratuit
देश की दिशा बदलने वाला दशक
Dainik Bhaskar Pune
|January 07, 2026
एक युवा और विकासशील गणतंत्र का हर दशक सबसे महत्वपूर्ण होने का दावा कर सकता है।
लेकिन एक दशक ऐसा था, जिसमें शायद ऐसी सबसे ज्यादा खबरें बनीं, जो आज भी हमारे लोकतंत्र और सार्वजनिक विमर्शों पर हावी हैं। यह 1985-95 का दशक था।
देश के लिए और करीब के पड़ोस के लिए महत्वपूर्ण रहीं इन खबरों को याद कीजिए : शिखर पर पहुंचने के बाद कांग्रेस पार्टी का पतन, गठबंधनों की शुरुआत, बोफोर्स घोटाला, मंडल बनाम मंदिर की टक्कर, पंजाब और कश्मीर में अलगाववाद, श्रीलंका और मालदीव में भारत के सैन्य हस्तक्षेप, पाकिस्तान के साथ युद्ध के कगार पर पहुंचना (ब्रासटैक्स 1987 और 1990 में पाकिस्तान का 'परमाणु ब्लैकमेल'), सुमदोरोंग चू में चीन से आमना-सामना (1986-87) और इसके बाद तांग श्याओपिंग से सुलह, जिया-उल-हक और राजीव गांधी की हत्या, इस्लामवादी जिहाद का वैश्वीकरण और उसका कश्मीर में विस्तार और भारतीय अर्थव्यवस्था का उदारीकरण। हालांकि यह दशक लोकसभा में कांग्रेस को मिली 414 सीटों की चट्टानी स्थिरता के साथ शुरू हुआ था, इसके बावजूद इसने चार प्रधानमंत्री देखे। मात्र 10 सालों के लिए यह संख्या क्या ज्यादा नहीं है?
खबरें और भी हैं। आर्थिक सुधारों के कारण विश्वभर में पैर फैला रहे भारत का दर्जा ऊंचा हुआ, अफगान युद्ध और तियानानमेन चौक से लेकर सोवियत संघ के विघटन और कुवैत पर सद्दाम हुसैन के कब्जे के कारण हुए प्रथम खाड़ी युद्ध तक। शीतयुद्ध खत्म हुआ और रंगभेद भी। भारत और इजराइल दोस्त बने।
अच्छी खबर हो या बुरी, पीढ़ीगत बदलाव हों या शाश्वत विमर्श, सभी मामलों में दूसरे दशकों को इस दशक की बराबरी करने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।
Cette histoire est tirée de l'édition January 07, 2026 de Dainik Bhaskar Pune.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Dainik Bhaskar Pune
Dainik Bhaskar Pune
निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने बीमित को नहीं दिया सर्जरी का क्लेम
सारे दस्तावेज लेकर भटक रहा पीड़ित पर नहीं हो रही सुनवाई
1 min
January 14, 2026
Dainik Bhaskar Pune
बदला माहौल • हिंदुओं पर हमले से दहशत, हॉस्टल से निकलने में भी डर रहे बांग्लादेशः भारतीय छात्र डरे, नौ हजार मेडिकोज की पढ़ाई और सुरक्षा खतरे में
बांग्लादेश में पढ़ रहे मेडिकल के भारतीय छात्र इन दिनों डरे हुए हैं।
1 mins
January 14, 2026
Dainik Bhaskar Pune
SENA देशों के आखिरी शिकार पर नजर
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा।
1 mins
January 14, 2026
Dainik Bhaskar Pune
विजय हजारे : विदर्भ लगातार दूसरी बार सेमी में
पिछले सत्र के उपविजेता विदर्भ ने अनुशासित और ऑलराउंड खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को 76 रन के बड़े अंतर से हराकर मंगलवार को बंगलुरु में खेले गए विजय हजारे एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार दूसरे वर्ष सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
2 mins
January 14, 2026
Dainik Bhaskar Pune
भ्रष्टाचारः अफसरों पर जांच से पहले मंजूरी; दो जजों में मतभेद
सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 17ए की संवैधानिक वैधता को लेकर मंगलवार को विभाजित फैसला सुनाया।
1 mins
January 14, 2026
Dainik Bhaskar Pune
मार्च में संन्यास लेंगी आठ वर्ल्ड कप जीतने वाली एलिसा हीली
ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज एलिसा हीली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है।
1 min
January 14, 2026
Dainik Bhaskar Pune
विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा और जीता जा सकता है : देवेंद्र फडणवीस
मुंबई | महाराष्ट्र की 29 महानगर पालिकाओं (मनपा) के चुनाव में धुआंधार प्रचार करने वाले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को विश्वास है कि भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर कम से कम 27 मनपा की सत्ता हासिल करेगी।
3 mins
January 14, 2026
Dainik Bhaskar Pune
चार वर्ल्ड कप में वेन्यू शिफ्ट का प्रस्ताव ठुकरा चुका है आईसीसी
भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने भारत आने से साफ इनकार कर दिया है।
2 mins
January 14, 2026
Dainik Bhaskar Pune
मुंबई समेत 29 मनपा के चुनाव प्रचार का शोर थमा, मतदान कल
वरिष्ठ संवाददाता | मुंबई मुंबई समेत राज्य की 29 महानगर पालिकाओं (मनपा) के चुनाव के लिए प्रचार का शोर मंगलवार शाम 5.30 बजे थम गया।
1 mins
January 14, 2026
Dainik Bhaskar Pune
मुंबई समेत 29 मनपा के लिए आज थमेगा चुनाव-प्रचार
• 2,869 सीटों के लिए मैदान में उतरे 15 हजार 931 उम्मीदवार
2 mins
January 13, 2026
Listen
Translate
Change font size
