Essayer OR - Gratuit
एआई को जल्दी अपनाने वाली कंपनियों को लाभ
Business Standard - Hindi
|September 13, 2025
जिन कंपनियों में स्थायी खर्च अधिक है उन्हें अपनी कारोबारी प्रक्रियाओं में एआई टूल्स को अपनाने से सबसे अधिक लाभ होगा। इस बारे में विस्तार से बता रहे हैं आकाश प्रकाश
-
माजिन विस्तार का स्वर्ण युग (गोल्डन एज ऑफ मार्जिन एक्सपेंशन या गेम ) एक ऐसा सिद्धांत था जिसे अल्टीमीटर कैपिटल के ब्रैड गर्स्टनर ने विभिन्न ट्वीट और पॉडकास्ट के जरिये प्रचलित किया।
उन्हें खासतौर पर अक्टूबर 2022 में मेटा को लिखे खुले पत्र के लिए जाना जाता है जिसमें उन्होंने शेयर बाजार में कमजोर चल रही कंपनी से कहा था कि कंपनी को फिट बनने, लागत कम करने और अपने मूल काम पर ध्यान देने की जरूरत है। इस सलाह पर अमल करके कंपनी पिछले तीन साल में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले टेक्नॉलजी शेयरों में शामिल है। आर्टिफिशल इंटेलिजेंस यानी एआई में भरोसा करने वाले तथा ओपनएआई के निवेशक गर्स्टनर मानते हैं कि अब वक्त आ गया है कि सभी बड़ी टेक कंपनियां और मोटे तौर पर सभी कंपनियां अपनी उत्पादकता बढ़ाने के लिए एआई का इस्तेमाल करें। उन्हें लगता है कि एआई के प्रभावी इस्तेमाल से उत्पादकता में काफी इजाफा होगा क्योंकि कंपनियों को कर्मचारियों की तादाद कम करने में मदद मिलेगी जबकि राजस्व बढ़ेगा।
एआई ने पहले ही ग्राहक सेवा और प्रोग्रामिंग में अपनी काबिलियत साबित कर दी है और जैसे-जैसे प्रौद्योगिकी परिपक्व होगी और उद्यम इसके साथ अधिक सहज होते जाएंगे, उसका इस्तेमाल समय के साथ बढ़ता जाएगा। हर रोज हमें कोई न कोई नया ऐप्लिकेशन देखने को मिलता है और स्वास्थ्य क्षेत्र से लेकर रक्षा तक हर जगह इनका इस्तेमाल हो रहा है। एआई को अपनाने और इस्तेमाल करने की लागत भी तेजी से कम हो रही है। लार्ज लैंग्वेज मॉडलों की बात करें तो छह मॉडलों में से कम से कम तीन ओपन सोर्स हैं।
उत्पादकता और मार्जिन की बात करें तो इसके प्रमाण के रूप में गर्स्टनर बताते हैं कि कैसे 7 बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों ने बड़े पैमाने पर अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ानी कम कर दी है। वह एक चार्ट दिखाते हैं जो बताता है कि 2011 से 2021 के बीच इन कंपनियों के कर्मचारी सालाना 25 फीसदी की दर से बढ़ रहे थे। वर्ष 2020 में 45 फीसदी की वृद्धि के साथ यह उच्चतम स्तर पर पहुंचा। उस समय कोविड ने उपभोक्ताओं के व्यवहार को बदल दिया था। लेकिन बीते तीन सालों में यह वृद्धि घटकर केवल 2 फीसदी रह गई है।
Cette histoire est tirée de l'édition September 13, 2025 de Business Standard - Hindi.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Business Standard - Hindi
Business Standard - Hindi
नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर रोक
सरकार ने 21 जून को दोबारा होने वाली राष्ट्रीय पात्रता - सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) से पहले मेसेजिंग ऐप टेलीग्राम को आज तत्काल ब्लॉक करने का आदेश दिया।
5 mins
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
बदलता हथियार बाजार और भारत
करीब आठ दशक तक जापान के संवैधानिक ढांचे ने यह सुनिश्चित किया कि उसका रक्षा उत्पादन प्राथमिक तौर पर घरेलू जरूरतों को पूरा करने पर केंद्रित रहेगा और वह भूराजनीतिक प्रभाव या वाणिज्यिक साधन की भूमिका नहीं निभाएगा।
4 mins
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
आयुष दवाओं की मांग में आएगी उछाल!
खांसी के सिरप की बिना पर्चे के बिक्री संबंधी नियम कड़े करने का ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ सकता है असर
4 mins
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
लंबी बिकवाली के बाद क्रेडिट रिस्क फंडों में राहत की लाली
लगातार 52 महीनों तक बिकवाली दबाव और निवेशकों के लगभग 15,000 करोड़ रुपये की निकासी के बाद क्रेडिट रिस्क फंडों में तेजी के शुरुआती संकेत दिख रहे हैं।
2 mins
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
समानता पर जोर दे दुनिया : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जी7 देशों के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया को अब मदद देने वाले और मदद लेने वाले संबंधों से आगे बढ़कर समानता और आपसी सहयोग पर आधारित साझेदारी की ओर बढ़ना चाहिए।
2 mins
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
ऑप्शन स्ट्राइक कीमत में कम से कम मानकों की मांग
फ्यूचर्स इंडस्ट्री एसोसिएशन (एफआईए) ने ऑप्शन अनुबंधों की स्ट्राइक प्राइस के लिए फ्रेमवर्क बनाने के बाजार नियामक सेबी के प्रस्ताव का समर्थन किया है।
2 mins
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
बाजार में तीसरे दिन भी तेजी, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा
वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 544 अंक चढ़कर बंद हुआ जबकि निफ्टी में 135 अंक की बढ़त दर्ज की गई।
1 mins
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
एचसीएल को सर्वम से फायदा सही क्रियान्वयन पर होगा निर्भर
बाजार पूंजीकरण के हिसाब से तीसरी सबसे बड़ी सूचीबद्ध आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नॉलजीज का शेयर मंगलवार को 3.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।
1 min
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
अल नीनो की चेतावनी से बढ़ी एमएफआई की चिंता
भारत के मौसम विज्ञान विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मॉनसूनी बारिश लंबे समय के औसत की लगभग 90 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है, जो सामान्य से कम बारिश का संकेत है।
2 mins
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
डीजल व एटीएफ पर बढ़ा निर्यात शुल्क
पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच सरकार ने देश में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया है। यह 16 जून से प्रभावी हो गया है।
1 mins
June 17, 2026
Listen
Translate
Change font size

