Facebook Pixel 55 साल बनाम 11 साल-कांग्रेस ने गरीबों को सपने दिखाए, जबकि डबल इंजन सरकार ने सपनों को साकार किया : सीएम | Aaj Samaaj - newspaper - Lisez cet article sur Magzter.com

Essayer OR - Gratuit

55 साल बनाम 11 साल-कांग्रेस ने गरीबों को सपने दिखाए, जबकि डबल इंजन सरकार ने सपनों को साकार किया : सीएम

Aaj Samaaj

|

August 05, 2025

विपक्ष की राजनीति झूठ और भ्रम पर आधारित, लेकिन जनता अब जागरूक : नायब सिंह सैनी

55 साल बनाम 11 साल-कांग्रेस ने गरीबों को सपने दिखाए, जबकि डबल इंजन सरकार ने सपनों को साकार किया : सीएम

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आजादी के बाद 55 वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने देश और प्रदेश के गरीबों के लिए ठोस कार्य नहीं किए। कांग्रेस के शासनकाल में गरीब व्यक्ति और अधिक गरीब होता चला गया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व हरियाणा की डबल इंजन की सरकार ने जनकल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारकर लाखों लोगों के जीवन में बदलाव किया है।

मुख्यमंत्री आज पंचकूला में आयोजित मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना-2.0 के लाभार्थियों को आवंटन पत्रों के वितरण तथा मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत लाभार्थियों को अंतरिम मलकीयत प्रमाण पत्र राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार ने गरीब लोगों को प्लॉट देने के नाम पर सिर्फ सपना दिखाया, न ही उन्हें कागजात दिए गए और न ही कब्जा मिला। इसके विपरीत, वर्तमान राज्य सरकार ने गरीबों को 100-100 गज के प्लॉट के कागजात और कब्जा देकर उनका सपना साकार किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की योजनाएं कभी धरातल पर नहीं उतरती थीं। जब चुनाव आते थे, तभी घोषणाएं होती थीं। 2014 से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर नहीं पहुंचता था। महिलाएं लकड़ी के धुएं से परेशान रहती थीं, लेकिन तत्कालीन सरकारों ने कभी उनकी चिंता नहीं की। लोगों को गैस सिलेंडर के लिए 4-4 दिन तक लाइनों में लगना पड़ता था। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से घरों में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवा रही है। अभी तक 18 लाख परिवार इस योजना से जुड़ चुके हैं।

PLUS D'HISTOIRES DE Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

थाना पल्ला क्षेत्र के अंतर्गत गोली मार कर पत्नी की हत्या करने के मामले में पति गिरफ्तार

अपराध शाखा एफ की टीम पुलिस रिमांड पर लेकर कर रही है पूछताछ

time to read

1 mins

March 04, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

भाभी के सीने में चाकू मारकर भागा देवर, पेड़ पर झूलती मिली लाश

झांसी में प्रेम प्रसंग और धोखे की एक ऐसी दास्तां सामने आई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है।

time to read

2 mins

March 04, 2026

Aaj Samaaj

समरथ को नहीं दोष गोसाईं

2025 तक कमजोर हो सकता था, जो आंतरिक विभाजन और प्रतिद्वंद्वियों के उदय से सत्य सिद्ध हो रही है।

time to read

4 mins

March 04, 2026

Aaj Samaaj

होली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

होलिका दहन का महत्व होलिका दहन भारतीय संस्कृति में एक महत्वपूर्ण और पवित्र परंपरा है, जो रंगों की होली-धुलंड़ी के महापर्व के एक दिन पहले मनाई जाती है।

time to read

2 mins

March 04, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

ईरान पर बमबारी तेज, अब तक 787 नागरिकों की मौत

इजरायल और अमेरिका का ईरान पर हमलों व ईरान के इजरायल-यूएस के अलावा अन्य देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमलों का मंगलवार को चौथा दिन था और अब भी इस संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में बने तनाव के कम होने का कोई संकेत नहीं हैं।

time to read

2 mins

March 04, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह

मोदी के नाम एक और विश्व रिकॉर्ड, यूट्यूब पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर सबसे अधिक सब्सक्राइब किए जाने वाले नेता

time to read

2 mins

March 04, 2026

Aaj Samaaj

भाजपा ने पूर्व एमपी संजय भाटिया को हरियाणा से राज्यसभा कैंडिडेट किया घोषित

भाजपा ने अहम फैसला लेते हुए पूर्व एमपी संजय भाटिया को हरियाणा से राज्यसभा का अगला कैंडिडेट घोषित किया गया है।

time to read

3 mins

March 04, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

यूएस-ईरान तनाव से महंगे हो सकते हैं खाद्य तेल व उर्वरक आयात

उद्योग संगठनों ने सोमवार को कहा कि अमेरिका-ईरान सैन्य संघर्ष के बढ़ने से भारत के खाद्य योग्य सूरजमुखी तेल और जरूरी उर्वरकों के आयात में रुकावट आ सकती है, जबकि पश्चिम एशिया और यूरोप को कृषि जिंसों का निर्यात भी प्रभावित हो सकता है।

time to read

1 mins

March 04, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा से मुस्लिम कारीगरों से रिश्ता

जयपुर के 'गुलाल गोटे' का इतिहास और इसके पीछे की गंगा-जमुनी तहजीब वाकई में भारतीय संस्कृति का एक अनमोल उदाहरण है।

time to read

1 mins

March 04, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस-कार की टक्कर, पति-पत्नी समेत 6 की मौत

यूपी के हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के डबल डेकर बस ने चलती ईको वैन को पीछे टक्कर मार दी।

time to read

1 mins

March 04, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size