Essayer OR - Gratuit
मजहबों ने अपनों या पड़ोसियों से लड़वाया ही
Sarita
|July First 2025
भारत और पाकिस्तान के बीच कई युद्ध हो चुके हैं. इजराइल और फिलिस्तीन पिछले 80 सालों से लड़ रहे हैं. इतिहास में कभी शांति कायम नहीं हुई और आज भी दुनिया मिसाइलों व परमाणुओं के ढेर पर बैठी है. यूक्रेन व रूस के बीच युद्ध चल रहा है तो वहीं इजराइल और ईरान के मध्य भी युद्ध हुआ. युद्धों की यह मानसिकता कहां से आती है? युद्धोन्माद की प्रवृत्ति को कैसे रोका जा सकता है? आज दुनियाभर में जारी युद्धों के पीछे राजनीति है या धर्म? इन्हीं सवालों पर पेश है यह पड़ताल.
-
इजराइल और ईरान के बीच फिलहाल युद्धविराम हो गया है लेकिन दोनों के मध्य शीतयुद्ध तो जारी रहेगा ही. इजराइल और ईरान के बीच की जंग में धर्म की भूमिका महत्त्वपूर्ण है. यह कहा जाए कि दोनों देशों के विवाद में धर्म प्रमुख कारण है तो इस में अतिशयोक्ति न होगी. पूरी दुनिया के मुसलिम देश इजराइल से नफरत करते हैं और इजराइल भी तमाम मुसलिम देशों को अपना दुश्मन मानता है. हालांकि सऊदी अरब और जौर्डन जैसे इस्लामिक देशों के साथ इजराइल के रिश्ते अच्छे हैं. इस नफरत के पीछे कई ऐतिहासिक कारण भी हैं लेकिन दोनों ओर की इस नफरत में सब से बड़ा कारण धर्म ही है.
इजराइल यहूदी धर्म के नाम पर बना है और इस धर्म के मूल में ही विधर्मियों से नफरत के एलिमेंट्स मौजूद हैं. यहूदियों के पवित्र ग्रंथ के अनुसार, 'जब तेरा परमेश्वर विधर्मियों पर जीत हासिल करा दे तो दुश्मन कबीले के सब पुरुषों को मार डालना और स्त्रियां, बच्चे व पशुओं को लूट लेना.' - व्यवस्थाविवरण 20:10-14.
यहूदियों का धर्म विधर्मियों की हत्याओं को जायज मानता है. वह दुश्मन को बर्बरतापूर्ण तरीके से मारने को ईश्वर का आदेश समझता है. यही कारण है कि इजराइल ने महज डेढ़ साल में गाजा शहर को तबाह कर दिया. 55 हजार से ज्यादा लोगों की नृशंस हत्याएं कर डालीं. इजराइल की ओर से गाजा शहर के हौस्पिटल, स्कूल और लोगों के सिर छिपाने के ठिकानों पर लगातार बमबारी की जा रही है.
यह नफरत दोनों ओर बराबर है और इस नफरत के पीछे दोनों ओर धर्म ही जिम्मेदार हैं. इजराइल के प्रति इस्लामिक देशों की नफरत के पीछे कई राजनीतिक और ऐतिहासिक कारण हो सकते हैं लेकिन इन कारणों के पीछे भी धर्म की ही भूमिका है.
कुरान के अनुसार, तुम पाओगे कि सभी मनुष्यों में यहूदी, मुसलमानों के सब से बड़े विरोधी हैं. - (5:82)
यहूदी बुरे होते हैं. - (2:113)
यहूदी झूठे होते हैं. : (2:140, 3:67)
यहूदियों पर अल्लाह का अपमान करने का आरोप : (3:181)
यहूदियों पर दूसरों को अल्लाह का अनुसरण करने से रोकने का आरोप : (4:160)
अल्लाह मुसलमानों से कहता है कि वे यहूदियों को अपना मित्र न बनाएं : (5:51)
यहूदियों पर झूठ बोलने और सच्चाई छिपाने का आरोप : (3:71)
Cette histoire est tirée de l'édition July First 2025 de Sarita.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Sarita
Sarita
कैरम
अपनों से जुड़ने का अनोखा खेल
3 mins
December First 2025
Sarita
बैकबेंचर्स
जब से केरल में सर्कुलर जारी हुआ है कि क्लासरूम में अब कोई बैकबैंचर नहीं होगा तब से बैकबैंचर्स की नींद उड़ गई है. कैसे लेंगे वे पीछे बैठ कर मस्ती करने का सुख?
4 mins
December First 2025
Sarita
आदिवासी
भीमा तो बस गांव में आदिवासियों की जीवनशैली देखने गया था, लेकिन फिर क्यों सीबीआई उस के पीछे हाथ धो कर पड़ गई थी? जब भीमा पुलिस के हत्थे चढ़ा तो अंत अकल्पनीय रहा.
10 mins
December First 2025
Sarita
एबौर्शन
निशा आज उसी दोराहे पर खड़ी थी जिस पर कभी उस की मां खुद उद्विग्न सी छटपटा रही थी. मगर आज उचित मार्गदर्शन करने के बजाय वह निशा पर उबल पड़ी थी. आखिर क्यों?
7 mins
December First 2025
Sarita
पौराणिक फिल्मों के पीछे अंधविश्वास या कुछ और
पौराणिक फिल्में हमेशा से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में बनती रहीं मगर उन का स्केल बहुत बड़ा नहीं होता था, अब उन का स्केल बड़े स्तर पर होने लगा है, आखिर क्या है इस की वजह, जानिए.
7 mins
December First 2025
Sarita
औरतों के जिस्म पर मर्दों की मर्जी क्यों
शादी के बाद पति को अपनी पत्नी के साथ कुछ भी करने का अधिकार मिल जाता है.
6 mins
December First 2025
Sarita
दान के धन पर सिर्फ ब्राह्मणों का हक ?
मंदिरों में दान आम लोग देते हैं, यदि उस का कुछ हिस्सा सरकार उन के ही विकास कार्यों में खर्च करती है तो गलत क्या है? हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का इस मामले में निर्देश ब्राह्मणों पर दान के पैसों पर पूरा अधिकार देने जैसा है.
11 mins
December First 2025
Sarita
बिहार चुनाव सत्तावाद में डूब गया समाजवाद
बिहार में एनडीए गठबंधन भारी बहुत से जीत गया है.
11 mins
December First 2025
Sarita
बड़ा मकान कितना नफानुकसान
बड़ा मकान हर किसी का सपना होता है जो अब, होम लोन के जरिए ही सही, साकार होने लगा है.
12 mins
December First 2025
Sarita
असलीनकली का फंडा पोल्ट्री फार्म का अंडा
भारत में अंडे के आहार को ले कर जबतब बहस चलती रहती है. अंडा आखिर है क्या? खाने और न खाने वालों के अपने मत हैं. बावजूद इस के, अंडा आज भी अपनी जगह पर न सिर्फ कायम है बल्कि बड़ी मात्रा में खाया भी जाता है.
4 mins
December First 2025
Listen
Translate
Change font size
