Facebook Pixel नई धुरी की ताकतवर तिकड़ी | Outlook Hindi - news - Lisez cet article sur Magzter.com

Essayer OR - Gratuit

नई धुरी की ताकतवर तिकड़ी

Outlook Hindi

|

September 15, 2025

ट्रम्प की टैरिफ धौंस-पट्टी और दुनिया भर की अर्थव्यवस्था को मुट्ठी में करने की चाहत से दुनिया सामुद्रिक काल-चक्र की तरह फिर पुराने दो-ध्रुवीय दौर में दाखिल होने की कगार पर, लिहाजा चीन के शंघाई में शी जिनपिंग, पुतिन और नरेंद्र मोदी की मुलाकात अहम

नई धुरी की ताकतवर तिकड़ी

बात 1970 के दशक की मध्य की ओर बढ़ते वर्षों की है। अमेरिकी राष्ट्रपति निक्सन की पहली (या किसी भी अमेरिकी राष्ट्राध्यक्ष की पहली) यात्रा के पहले माहौल तैयार करने उनके बेहद चर्चित तथा जाने-माने कूटनीतिक, विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर बीजिंग पहुंचे थे। दौरे के आखिर में वे चीन के सर्वोच्च नेता, चेयरमैन माओ त्से तुंग से मुलाकात करने गए। भेंट छोटी-सी थी। कहते हैं, ज्यादातर वक्त किसिंजर ही बोलते रहे। आखिर में माओ ने हाथ कटोरे जैसा बनाकर कोई मुहावरा बोला। दुभाषिए ने बताया, माओ कह रहे हैं कि अभी हम एक कटोरा भात खाना शुरू किए हैं, वह भी न छीन लेना। तब अमेरिकी अभियान सोवियत धुरी को तोड़ने का था। लेकिन अब शी जिनपिंग के दौर में उलटा होने जा रहा है, जो माओ से लगभग विपरीत धारा के हैं। अब शंघाई में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की 31 अगस्त की बैठक में एक ऐसी मोटी लकीर खिंचने जा रही है, जो दुनिया को फिर पुराने दौर जैसी दो ताकतवर धुरियों की ओर ले जा रही है। 27 अगस्त से ट्रम्प ने भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ दाग कर इसे जैसे पुख्ता कर दिया। इस दो धुरियों में एक ओर अमेरिका की अगुआई में पश्चिम या यूरोप तथा उसके व्यापक दायरे के देश और दूसरी ओर पूरब या यूरेशिया के साथ दक्षिण गोलार्द्ध के देश हो सकते हैं, जो ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका और उनके साथ अन्य देश) की छतरी तले इकट्ठा हैं। फिलहाल इस दूसरी धुरी के लिए तीन शख्सियतों- चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तिकड़ी विशाल चुंबकीय ताकत बन रही है, जिसमें ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा और दक्षिण अफ्रीका के सिरिल रामापोसा जैसे बड़ी शख्सियतें भी जुड़ने वाली है। इसे संभव किया है अमेरिका के नए हुक्मरान डोनाल्ड ट्रम्प ने, जिनकी खुद के इशारों पर दुनिया को नचाने की फितरत छलकती है।

PLUS D'HISTOIRES DE Outlook Hindi

Outlook Hindi

Outlook Hindi

उर्दू अदब के रौशन लहजे का खामोश हो जाना

उर्दू अदब की दुनिया में कुछ नाम ऐसे होते हैं, जो सिर्फ किताबों तक महदूद (सीमा में बंधा हुआ न हो) नहीं रहते, बल्कि एक पूरे दौर की तहज़ीब, एहसास और रवायत का हिस्सा बन जाते हैं।

time to read

3 mins

July 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

ट्रम्प झुके नेतन्याहू चूके

अमेरिका और ईरान ने कुछ जिद छोड़ी और करार की ओर बढ़े, तो दुनिया को राहत मिलने की संभावना बढ़ी, पश्चिम एशिया में ईरान का कद बड़ा हुआ

time to read

6 mins

July 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

दो आग के बीच खिली नरगिस

आग फिल्म से राज कपूर और नरगिस के रोमांस की शुरुआत हुई, दस साल बाद मदर इंडिया के सेट पर लगी आग से दूसरी मोहब्बत का दौर शुरू हुआ

time to read

7 mins

July 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

अनिश्चित आमदनी में बचत

अनियमित आमदनी वाले फ्रीलांसर और गिग कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है रोजगार की अनिश्चितता के बीच बचत तथा निवेश की असरदार योजना बनाना

time to read

6 mins

July 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

"अगली जंग मल्टी-डोमेन और एआइ-आधारित होंगी"

'ऑपरेशन सिंदूर' भारत की बदलती सैन्य रणनीति में अहम पड़ाव था। उसमें थल सेना, नौसेना और वायु सेना के बीच पारंपरिक और नए तरह के युद्ध क्षेत्रों में बढ़ता तालमेल दिखा। इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित से मल्टी-डोमेन युद्ध, लड़ाई में एआइ और ड्रोन के बढ़ते इस्तेमाल, इंटीग्रेटेड थिएटर कमांड की कोशिशों और अगली पीढ़ी की जंगों के लिए भारतीय सशस्त्र बलों में हो रहे बड़े बदलावों के बारे में सौरभ शर्मा ने खास बातचीत की। संपादित अंशः

time to read

9 mins

July 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

आइटी छंटनी से उम्मीदें टूटीं

कई दशकों से मध्य वर्ग की उम्मीद वाले आइटी सेक्टर में एआइ के चलते नौकरियां खत्म होने और बढ़ती बेरोजगारी, ढहती अर्थव्यवस्था से युवा दिशाहीन, बढ़ी नाराजगी

time to read

11 mins

July 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

"सिस्टम फेल होगा तो आवाज उठेगी ही"

देश की सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की बेरोजगार नौजवानों पर की गई टिप्पणी से ऐसी चिंगारी उठी कि अप्रत्याशित हलचल पैदा कर गई।

time to read

6 mins

July 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

जनादेश को गुगली

दलबदल कानून उस समय लाया गया था, जब देश में अस्थिरता का आलम था, आज देश के सामने जवाबदेही के बिना केंद्रीकरण का बड़ा खतरा, सो, जनादेश की रक्षा के लिए कानून और सख्त बने

time to read

5 mins

July 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

एनकाउंटर संस्कृति

कानून की रक्षा की जिम्मेदारी जिनके कंधों पर होती है, अगर वे ही दायित्वों के साथ खिलवाड़ करने लगें, तो किसी भी लोकतंत्र के लिए यह भयावह स्थिति हो सकती है।

time to read

3 mins

July 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

खरीफ पर खौफ के बादल

तेज गर्मी, बेहद कम बारिश और खाद की भारी कमी से देश में बरसात यानी खरीफ की खेती की बदहाल की आशंका

time to read

5 mins

July 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size