Essayer OR - Gratuit
सिक्स लेन पुल के बाद भी नावों के सहारे
India Today Hindi
|November 12, 2025
दो सीएम, एक डिप्टी सीएम देने वाले राघोपुर विधानसभा की कहानी. इस विधानसभा पर तीन दशक से लालू परिवार का कब्जा. बस एक बार सतीश कुमार ने इस दबदबे को तोड़ा. वे फिर से मैदान में हैं. इस चुनाव में लड़ाई सिक्स लेन पुल के क्रेडिट को लेकर है. मगर आम लोग नावों का खतरों भरा सफर करने को मजबूर
हम लोगों ने कभी सोचा नहीं था कि पटना से फोर व्हीलर से चलेंगे और आधा-पौन घंटे में राघोपुर पहुंच जाएंगे. लेकिन कल रात तीन बजे हम इसी तरह घर आए हैं. बचपन में हम लोग बैलगाड़ी से घाट तक जाते थे और वहां नाव या पीपा पुल से कच्ची दरगाह और फिर वहां से किसी और सवारी से पटना. पटना जाना या राघोपुर से निकलना ही भारी काम माना जाता था. मगर दिक्कत यह भी थी कि हर काम के लिए पटना जाना पड़ता था. फोटो कॉपी करवाने के लिए भी वहीं जाते थे."
वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड के गांव चांदपुर में अपने दरवाजे पर बैठे पंकज कुमार इन शब्दों में पिछले तीन दशक में हुए राघोपुर के विकास की कहानी बताते हैं. गंगा और गंडक नदी के बीच बसा या सच कहें तो फंसा यह दियारा का इलाका राजधानी पटना के पिछवाड़े होने के बावजूद अठारहवीं सदी के गांव के नमूना जैसा लगता रहा है. दो-ढाई दशक पहले तक यहां न सड़कें थीं, न ठीक से बिजली. हर साल बाढ़ आती थी और जब इलाके में पानी भर जाता तो लोग नाव से अपनी गृहस्थी लेकर पटना आ जाते. न ढंग के स्कूल थे और न ही अस्पताल. मगर तब भी राघोपुर बिहार का सबसे हाइ-प्रोफाइल विधानसभा क्षेत्र माना जाता था, क्योंकि इस इलाके को बिहार के दो मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को चुनकर विधानसभा भेजने का गौरव हासिल था.
इस चुनाव में भी यह राज्य के सबसे चर्चित विधानसभा क्षेत्रों में से एक है. वजह यह है कि यहां से दो बार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मैदान में हैं, जिन्हें महागठबंधन ने अपना मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया है. अगर वे यहां से चुनाव जीत जाते हैं और मुख्यमंत्री बन जाते हैं तो राघोपुर को तीन मुख्यमंत्रियों को चुनने का गौरव मिलेगा. मगर क्या यह सिर्फ गौरव की बात है, या फिर यहां से दो मुख्यमंत्री और एक उपमुख्यमंत्री को चुनने की वजह से राघोपुर को कुछ हासिल भी हुआ है?

Cette histoire est tirée de l'édition November 12, 2025 de India Today Hindi.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE India Today Hindi
India Today Hindi
परदे से निकला असल नायक
वंचितों के हिमायती नायक के रूप में विजय की परदे पर गढ़ी गई छवि तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बनी शख्सियतों की परंपरा के अनुरूप थी
3 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
तख्त के साए में शब्दों का उजेरा
बादशाह अकबर के नवरत्नों में से एक अब्दुर्रहीम खानेखानां के जीवन को केंद्र में रखकर लिखा गया दीपा गुप्ता का उपन्यास हुमा का पंख ऐतिहासिक उपन्यासों की श्रेणी में एक सराहनीय हस्तक्षेप है.
3 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
हिमंत का एकछत्र राज
भाजपा की लगातार तीसरी जीत के पीछे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा के कल्याण कार्यक्रमों का विस्तार, चुनाव क्षेत्रों का परिसीमन, पहचान वाली राजनीति की गोलबंदी और ध्रुवीकरण की रणनीति मुख्य वजह रही. इन सबने मिलकर असम की सियासी धुरी बदलकर रख दी
9 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
तट प्रदेश कांग्रेस का
केरल के मतदाताओं ने वाम मोर्चे के जरुरत से ज्यादा आत्मविश्वास को सजा दी और कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ को सौंपा भारी जनादेश
8 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
ऐतिहासिक विजय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में ममता का किला ढहाकर फहराया भाजपा का विजय ध्वज. अटूट संकल्प, सुनियोजित रणनीति और उस पर अचूक अमल की पूरी अंतर्कथा
13 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
एक कदम आत्म-निर्भरता की ओर
देश में सैन्य और नागरिक हेलिकॉप्टरों की अप्रत्याशित मांग बढ़ने के साथ ही निजी कंपनियां इसे पूरी करने के लिए विदेशी कंपनियों से साझेदारी कर रहीं. यह भारत के आत्मनिर्भर एअरोस्पेस हब बनने की दिशा में साबित हो सकता है अहम मोड़
6 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
उल्टे पांव चलता 'इंडिया'
संसद में डटकर खड़ा रहने वाला गठबंधन राज्यों में लगातार जमीन खोता जा रहा. इसके सिकुड़ते नक्शे ने रणनीति, नेतृत्व और पहचान को लेकर मतभेदों को उघाड़कर रख दिया
7 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
बढ़ती उम्र को यूं बनाएं वरदान
अपनी नई किताब द लॉन्जेविटी कोड में राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद खोल रहे बेहतर और लंबा जीवन जीने का राज
1 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
यहां तो रंगासामी सदाबहार
मतदाताओं के बीच एन. रंगासामी की लोकप्रियता के बूते पर एनडीए ने कांग्रेस की अगुआई वाली चुनौती को किया ध्वस्त
2 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
एक दरवेश, एक तहजीब और कई यादें
सिख न ईसाई, न हिंदू, न मुसलमान है तू तेरा ईमान यह कहता है कि इंसान है तू
2 mins
May 20, 2026
Listen
Translate
Change font size
