Essayer OR - Gratuit
कहीं मोहरा तो नहीं बन गयीं स्वाती मालीवाल!
DASTAKTIMES
|June 2024
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से कथित मारपीट के मामले में दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने स्पष्ट आरोप लगाया कि बीजेपी ने साजिश रची। इसी साजिश के तहत बीजेपी ने स्वाति को केजरीवाल के आवास पर भेजा। इस साजिश का मकसद था केजरीवाल पर झूठा आरोप लगाना। स्वाति इस साजिश का चेहरा थीं। स्वाति बिना अपॉइंटमेंट लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंची थीं। उनका इरादा था कि सीएम पर आरोप लगाए जाएं मगर वो उस समय उपलब्ध नहीं ये तो वो बच गए। इसलिए स्वाति ने बिभव कुमार पर आरोप लगाए।
कभी आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की विश्वासपात्र रहीं राज्यसभा सदस्य स्वाती मालीवाल इन दिनों खासी चर्चा में हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री आवास पर उनके साथ हुई कथित मारपीट को लेकर उन्होंने पुलिस में शिकायत कर दी जिसके बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि स्वाती की एफआईआर पर दिल्ली पुलिस ने तत्परता दिखायी लेकिन वहीं विभव कुमार मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा में सेंध लगाने को लेकर दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी जिस पर अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस वारदात का कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने 'एक्स' पर लिखा, 'अपने लोगों से ट्वीट्स करवाके, आधी बिना संदर्भ का वीडियो चलाके इसे लगता है ये इस अपराध को अंजाम देके ख़ुद को बचा लेगा। कोई किसी को पीटते हुए वीडियो बनाता है भला? घर के अंदर की और कमरे की सीसीटीवी फुटेज की जांच होते ही सत्य सबके सामने होगा।' स्वाति मालीवाल ने बिना किसी का नाम लिए लिखा, 'जिस हद तक गिर सकता है गिर जा, भगवान सब देख रहा है, एक न एक दिन सब की सच्चाई दुनिया के सामने आएगी।' उधर, आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल से 52 सेकेंड के इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए इसे 'स्वाति मालीवाल का सच' बताया गया है। इस पूरे घटनाक्रम के पीछे यह चर्चा है कि केजरीवाल ने स्वाती से राज्यसभा से इस्तीफा देने की बात कही थी लेकिन स्वाती ने इससे इनकार कर दिया। कहा जा रहा है इसी विषय पर केजरीवाल से चर्चा करने के लिए वह मुख्यमंत्री आवास गयी थीं। इस बीच, पूरे घटनाक्रम के पीछे भाजपा का भी हाथ होने की बात कही जा रही है। कहा जा रहा है कि केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद भाजपा ने रणनीति के तहत यह दांव खेला है। इस बात की पुष्टि इससे भी हो रही है कि स्वाती के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन भी किया और आम आदमी पार्टी तथा उसके नेताओं को महिला विरोधी करार देने में देर नहीं की।

Cette histoire est tirée de l'édition June 2024 de DASTAKTIMES.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE DASTAKTIMES
DASTAKTIMES
क्या रंग लाएगा योगी का विकास मॉडल
अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
8 mins
January 2026
DASTAKTIMES
हेमंत का मास्टर स्ट्रोक झारखंड में 'पेसा' को मंजूरी
लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार झारखंड कैबिनेट ने पेसा (PESA) नियमावली को मंजूरी दे दी है।
5 mins
January 2026
DASTAKTIMES
खिड़की जो बंद हो गई!
दीवार में एक खिड़की रहती थी। वह जागती आंखों में सपने बुनती थी।
6 mins
January 2026
DASTAKTIMES
अब तक हजारों शिकायतें निस्तारित
यह बेहद सूझबूझ वाला अभिनव कदम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस नए प्रयोग का मकसद शासन-प्रशासन को सीधे जनता के बीच ले जाना है ताकि दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
2 mins
January 2026
DASTAKTIMES
एक सदी औरतों के नाम
इसे ऐतिहासिक घटना के रुप में क्यों न देखें हम
5 mins
January 2026
DASTAKTIMES
गांव-गांव चली धामी सरकार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जन-जन के द्वार 'अभियान से लिखा जा रहा सुशासन का नया अध्याय
6 mins
January 2026
DASTAKTIMES
मासूम तानाशाह
किम जू ऐ की कुमसुसान समाधि स्थल की पहली सार्वजनिक यात्रा ने संकेत दिए कि वह उत्तर कोरिया की बन सकती हैं अगली उत्तराधिकारी
10 mins
January 2026
DASTAKTIMES
पर्वतीय विकास और चारधाम कनेक्टिविटी का नया अध्याय
उत्तराखंड, जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है, अपनी आध्यात्मिक पहचान, प्राकृतिक सौंदर्य और सामरिक महत्व के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है।
7 mins
January 2026
DASTAKTIMES
बिहार के लिए नबीन के मायने
बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन की 23 दिसंबर की पहली बिहार यात्रा औपचारिक रूप से सम्मान समारोह के रूप में प्रस्तुत की गई। लेकिन राजनीतिक तौर पर यह एक सोचा-समझा कदम था जिसका मकसद उनकी सोच, संगठन की प्राथमिकताओं, नेतृत्व शैली और राजनीतिक मिज़ाज को दिखाना था। पटना हवाई अड्डे से लेकर मिलर स्कूल मैदान तक, जहां सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, हर दृश्य संतुलित था, उत्सव था, लेकिन शोर-शराबा नहीं, प्रमुखता थी, लेकिन आत्मप्रदर्शन नहीं।
2 mins
January 2026
DASTAKTIMES
राम कृपा नासहिं सब रोगा
प्रत्येक मानव के भीतर परमात्मा की अखण्ड सत्ता विद्यमान है और वही सारी शक्ति, आनन्द, ज्ञान और प्रेम का स्रोत है। भोजन से शक्ति, धन से सुख, पुस्तकों से ज्ञान और सम्बन्धियों से अपनत्व मानना ही इस सत्ता का निरादर एवं पाप है जिसका परिणाम रोग, वियोग, मलिनता और आवागमन है। श्रीमानस में दुःख को पाप का परिणाम कहा गया है।
2 mins
January 2026
Listen
Translate
Change font size

