Essayer OR - Gratuit
आसां नहीं होगी भाजपा की डगर
DASTAKTIMES
|June 2023
26 मई को महेन्द्रगढ़ जिला के गांव सतनाली में जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों से रूबरू होते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में मजबूत हुआ है और निरन्तर प्रगति की ओर अग्रसर है। आज का दिन बड़ा सुखद व ऐतिहासिक दिन है। देश के प्रधानसेवक के रूप में नरेन्द्र मोदी ने 9 साल पहले आज ही के दिन शपथ लेकर देश सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आगाज किया।
अगर हरियाणा की वर्तमान राजनैतिक गतिविधियों को देखा जाए तो प्रदेश में चुनावी माहौल की तरंगें स्पष्ट संकेत दे रही हैं कि सभी पार्टियां 2024 के चुनाव के लिए रणभूमि तैयार कर रही हैं। हिमाचल प्रदेश तथा कर्नाटक में विजय के बाद उत्साहित हरियाणा कांग्रेस भी पंख फड़फड़ाने लगी है। भाजपा तो चुनावी मोड में आ ही गयी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ जहां कार्यकर्ताओं की जिलेवार मीटिंग आयोजित कर रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी अपने जन संवाद कार्यक्रमों के जरिए जन-मानस को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं, वे वोटर को कितना बीजेपी के पाले में ला पाएंगे, यह तो समय ही बता पाएगा परंतु लोगों द्वारा सिरसा जिले के जनसंवाद कार्यक्रमों के दौरान कम से कम तीन जगहों पर उठाए गए तीखे सवालों से क्षुब्ध होकर मुख्यमंत्री का क्रुद्ध होना तथा एक पखवाड़े बाद ही नारनौल जिले के दोंगड़ा अहीर गांव के जनसंवाद प्रोग्राम में सैंकड़ों आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री ठहराव स्थल का घेराव करना, इतना तो दर्शाता ही है कि जनमानस में बीजेपी के खिलाफ कितना रोष है।
क्या रही बीजेपी की रिकार्ड बुक
1966 में हरियाणा अलग प्रांत बनने से लेकर 2014 तक भाजपा कभी भी मुख्यमंत्री के पद तक नहीं पहुंच पायी। 2014 में कांग्रेस की डूबती नैया तथा मोदी लहर के कारण लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने प्रदेश की कुल 10 सीटों में से 7 सीट यानि 70% सीट जीती थी तथा पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में उनकी इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ने सिरसा तथा हिसार दो सीट जीती थी और कांग्रेस को एकमात्र सीट रोहतक पर भूतपूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के पुत्र दीपेंद्र हुड्डा को विजयश्री मिली थी। केवल छह माह के अंतराल के बाद हुए प्रदेश विधानसभा चुनावों में बीजेपी को 90 में से केवल 47 सीट ही मिल पायी, परंतु साधारण बहुमत के बूते और केंद्र में अपनी ही पार्टी की मजबूत सरकार होने के कारण पूरे पांच वर्ष सत्ता में काबिज रही।

Cette histoire est tirée de l'édition June 2023 de DASTAKTIMES.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE DASTAKTIMES
DASTAKTIMES
क्या रंग लाएगा योगी का विकास मॉडल
अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
8 mins
January 2026
DASTAKTIMES
हेमंत का मास्टर स्ट्रोक झारखंड में 'पेसा' को मंजूरी
लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार झारखंड कैबिनेट ने पेसा (PESA) नियमावली को मंजूरी दे दी है।
5 mins
January 2026
DASTAKTIMES
खिड़की जो बंद हो गई!
दीवार में एक खिड़की रहती थी। वह जागती आंखों में सपने बुनती थी।
6 mins
January 2026
DASTAKTIMES
अब तक हजारों शिकायतें निस्तारित
यह बेहद सूझबूझ वाला अभिनव कदम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस नए प्रयोग का मकसद शासन-प्रशासन को सीधे जनता के बीच ले जाना है ताकि दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
2 mins
January 2026
DASTAKTIMES
एक सदी औरतों के नाम
इसे ऐतिहासिक घटना के रुप में क्यों न देखें हम
5 mins
January 2026
DASTAKTIMES
गांव-गांव चली धामी सरकार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जन-जन के द्वार 'अभियान से लिखा जा रहा सुशासन का नया अध्याय
6 mins
January 2026
DASTAKTIMES
मासूम तानाशाह
किम जू ऐ की कुमसुसान समाधि स्थल की पहली सार्वजनिक यात्रा ने संकेत दिए कि वह उत्तर कोरिया की बन सकती हैं अगली उत्तराधिकारी
10 mins
January 2026
DASTAKTIMES
पर्वतीय विकास और चारधाम कनेक्टिविटी का नया अध्याय
उत्तराखंड, जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है, अपनी आध्यात्मिक पहचान, प्राकृतिक सौंदर्य और सामरिक महत्व के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है।
7 mins
January 2026
DASTAKTIMES
बिहार के लिए नबीन के मायने
बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन की 23 दिसंबर की पहली बिहार यात्रा औपचारिक रूप से सम्मान समारोह के रूप में प्रस्तुत की गई। लेकिन राजनीतिक तौर पर यह एक सोचा-समझा कदम था जिसका मकसद उनकी सोच, संगठन की प्राथमिकताओं, नेतृत्व शैली और राजनीतिक मिज़ाज को दिखाना था। पटना हवाई अड्डे से लेकर मिलर स्कूल मैदान तक, जहां सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, हर दृश्य संतुलित था, उत्सव था, लेकिन शोर-शराबा नहीं, प्रमुखता थी, लेकिन आत्मप्रदर्शन नहीं।
2 mins
January 2026
DASTAKTIMES
राम कृपा नासहिं सब रोगा
प्रत्येक मानव के भीतर परमात्मा की अखण्ड सत्ता विद्यमान है और वही सारी शक्ति, आनन्द, ज्ञान और प्रेम का स्रोत है। भोजन से शक्ति, धन से सुख, पुस्तकों से ज्ञान और सम्बन्धियों से अपनत्व मानना ही इस सत्ता का निरादर एवं पाप है जिसका परिणाम रोग, वियोग, मलिनता और आवागमन है। श्रीमानस में दुःख को पाप का परिणाम कहा गया है।
2 mins
January 2026
Translate
Change font size

