Essayer OR - Gratuit
अपने शरीर पर न हों शर्मिंदा
Anokhi
|July 26, 2025
'बॉडी शेमिंग' यानी किसी के शरीर और रूप-रंग पर टीका-टिप्पणी को हम आम बात मान लेते हैं। सोशल मीडिया के इस युग में नवजात शिशु से लेकर बुजुर्ग तक इसके शिकार हो रहे हैं। हालांकि, हंसी-मजाक में कही गई ये बातें सामने वाले का न सिर्फ आत्मविश्वास कमजोर करती हैं, बल्कि मन पर भी गहरे घाव छोड़ती हैं। दूसरों द्वारा की जाने वाली इस बॉडी शेमिंग को मन पर हावी होने से कैसे रोकें?
पिछले साल यूपी बोर्ड में दसवीं कक्षा में टॉप करने वाली प्राची निगम अपने रिजल्ट से ज्यादा किसी अन्य वजह से चर्चा में रहीं। असल में अव्वल आने के बावजूद लोगों का ध्यान इस मेधावी लड़की के चेहरे के बालों पर ज्यादा था। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया। ऐसी ही एक अन्य घटना हाल ही की है। कुछ महीने पहले केरल में एक नवविवाहिता ने पति और ससुराल वालों के तानों से तंग आकर आत्महत्या कर ली। वो लोग उस लड़की के रूप-रंग और बोलने के ढंग का मजाक उड़ाते थे। यह कोई एक घटना नहीं है। दुनिया भर में कभी वजन, तो कभी नैन-नक्श और कभी कद, कभी रूप-रंग को लेकर सेलिब्रिटीज से लेकर आम लोगों तक का मजाक उड़ाया जाता है। आप सही समझ रही हैं, यहां 'बॉडी शेमिंग' जैसी गंभीर समस्या की ही बात हो रही है।
क्या है 'बॉडी शेमिंग'?
ईश्वर ने सभी इंसानों की रचना बिना किसी भेदभाव के की है। जब कोई व्यक्ति समाज द्वारा निर्धारित सुंदरता के मानकों पर खरा नहीं उतरता है तो उसे मजाक का पात्र बना दिया जाता है। सुनने में यह बात शायद उतनी गंभीर ना लगे, लेकिन किसी की शारीरिक संरचना का मजाक उड़ाना या रूप-रंग को लेकर की गई टीका-टिप्पणी उस व्यक्ति के आत्मविश्वास को बुरी तरह तोड़ सकती है। 'जोर लगा के हईशा' नाम की हिन्दी फिल्म और अमेरिकन सिरीज 'अगली बेटी' बॉडी शेमिंग की समस्या पर ही प्रकाश डालती है। फिल्म में हीरोइन को अपने ज्यादा वजन की वजह से शादी के बाद भी पति का प्यार नहीं मिलता और अमेरिकन सिरीज में नायिका को अपने नैन-नक्श की वजह से ऑफिस में उपहास का पात्र बनना पड़ता है।
महिलाएं होती हैं आसान शिकार
वैसे तो बॉडी शेमिंग के शिकार महिला और पुरुष दोनों ही होते हैं, लेकिन महिलाओं को इसका सामना ज्यादा करना पड़ता है। दफ्तर से लेकर घर तक में महिलाओं को कभी उनके वजन, कभी रंग तो कभी किसी अन्य वजह से असहज टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है। आंकड़े बताते हैं कि करीब 90 प्रतिशत महिलाएं अपने रूप-रंग से असंतुष्ट रहती हैं। बॉडी शेमिंग सिर्फ आम लोगों तक ही सीमित नहीं है, सोनाक्षी सिन्हा, विद्या बालन और परिणीति चोपड़ा तक को अपने वजन की वजह से बहुत ट्रोल किया गया है।
Cette histoire est tirée de l'édition July 26, 2025 de Anokhi.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Anokhi
Anokhi
निढाल कर रहा काम का बोझ
करिअर कौन नहीं बनाना चाहता ? पैसे कौन नहीं कमाना चाहता ? लेकिन इस चाहत ने कामकाजी लोगों के एक बड़े समूह को निढाल कर दिया है। दोहरी जिम्मेदारी उठा रहीं कामकाजी महिलाओं की स्थिति और खराब है। यह स्थिति बर्न आउट की है, जो भारत में चिंताजनक होती जा रही है। इससे कैसे निपटें, बता रही हैं
4 mins
January 03, 2026
Anokhi
थोड़ी सतर्कता से ठीक रहेगी सेहत
आसानी से उपलब्ध होने वाली चीजें सेहतमंद भी हों, यह जरूरी नहीं। घर के पास की दुकान से लेकर बड़े-बड़े मॉल तक में मिलने वाले पैकेटबंद खाने में प्रोसेस्ड फूड को कैसे पहचानें और इनका सेहतमंद विकल्प कैसे परोसें, बता रही हैं
3 mins
January 03, 2026
Anokhi
जंक फूड से कैसे पीछा छुड़ाएं
खाना तो सेहतमंद ही खाना चाहिए, पर उस मन का क्या करें, जो जंक फूड के बिना तृप्त ही नहीं होता ? जंक फूड की लत के हालात ऐसे हैं कि जंक फूड प्रोसेस्ड फूड से होते हुए बात अब अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड तक पहुंच गई है। यह सब शरीर ही नहीं, मन को भी बीमार कर रहे हैं। क्या है अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड, क्यों लग जाती है जंक फूड की लत और कैसे इस लत से प्रभावी तरीके से पीछा छुड़ाएं? बता रही हैं
5 mins
January 03, 2026
Anokhi
ताकि जंक फूड की जिद न करें बच्चे
भारत में 23 फीसदी से ज्यादा बच्चे मोटापे के शिकार हैं। इसके लिए जंक फूड को मुख्य रूप से जिम्मेदार माना जा रहा है। अच्छी सेहत के लिए उन्हें जंक फूड से दूर रखना हमें सीखना होगा। बता रही हैं
3 mins
January 03, 2026
Anokhi
नमी से दूर होगा बालों का रूखापन
त्वचा की देखभाल और मेकअप से जुड़े मुद्दों पर हमारे पास ढेरों सवाल होते हैं, बस नहीं होता वा पाने का विश्वसनीय स्रोत | इस कॉलम के जरिये हम एक एक्सपर्ट की मदद से आपकी जिज्ञासाओं और समस्याओं के समाधान तलाशने की कोशिश करेंगे। इस बार आपके सवालों के जवाब दे रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट
2 mins
January 03, 2026
Anokhi
मूंगफली के मजेदार अंदाज
सदी का मौसम आते ही मूंगफली खाने का मन करने लगता है। दिल की रखवाली कही जाने वाली मूंगफली आपको भी पसंद है, तो इससे कुछ नए व्यंजन बनाएं।
3 mins
January 03, 2026
Anokhi
पहली उड़नपरी पी टी उषा
दौड़ने का शौक तो अमूमन हर बच्चे को होता है, पर 1980 के दशक में अपने इस शौक को अंतरराष्ट्रीय करिअर में तब्दील करने का माद्दा बड़ी बात है। पी टी उषा ने संसाधनों के अभाव में यह सब कर दिखाया और फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की परंपरा में नई जान फूंक दी। जीवटता और प्रतिबद्धता से भरपूर उनकी जिंदगी की कहानी साझा कर रहे हैं
5 mins
January 03, 2026
Anokhi
हर सुबह कीजिए सधी शुरुआत
सुबह की शुरुआत सधी हुई हो, तो दिन भर ऊर्जा की कमी महसूस नहीं होती। हलांकि ठंड के मौसम में यह काम थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अपनी दिनचर्या में किन आदतों को शामिल करके आप दिन भर ऊर्जावान रह सकती हैं, बता रही हैं
4 mins
December 13, 2025
Anokhi
मातृत्व को मौसम की मार से बचाएं
बढ़ता प्रदूषण न सिर्फ सांस से जुड़ी परेशानियों में इजाफा कर रहा है, बल्कि गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे शिशु की सेहत से जुड़े खतरों को भी बढ़ा रहा है। कैसे वायु प्रदूषण से जुड़ी इन चुनौतियों से खुद को और अपने नवजात शिशु को महफूज रखें
5 mins
December 13, 2025
Anokhi
डिजिटल अपराध सतर्कता से होगा बचाव
डिजिटल अरेस्ट का नाम आपने कई दफा सुना होगा, लेकिन डर और दबाव की वजह से पढ़े-लिखे लोग भी डिजिटल अरेस्ट और अन्य तरह के डिजिटल अपराधों का शिकार बन ही जाते हैं। डिजिटल अपराधों से कैसे बचें और अपनी सुरक्षा के लिए क्या करें,
3 mins
December 13, 2025
Listen
Translate
Change font size
