Essayer OR - Gratuit
भारतीय संस्कृति के कई रंग दिखाती मकर संक्रांति
Sadhana Path
|January 2026
हिन्दू धर्म संस्कृति में वर्ष का आरंभ ही होता है मकर संक्रांति जैसे बड़े पर्व से जिसकी केंद्र में है सूर्य की आराधना। इस दिन दान और स्नान का भी विशेष महत्त्व है। आराध्य देव सूर्य काल भेद से अनेक रूप धारण करते हैं।
वे ही मार्गशीर्ष (अगहन) में मित्र, पौष में सनातन विष्णु, माघ में वरूण, फाल्गुन में सूर्य, चैत्र मास में भानु, बैशाख में तापन, ज्येष्ठ में इंद्र, आषाढ़ में रवि, श्रावण में गरस्ति, भाद्रपद में यम, आश्विन में हिरण्यरेता और कार्तिक में दिवाकर के रूप में तपते हैं। इस भांति बारह महीनों में भगवान सूर्य बारह नामों से संबोधित किए जाते हैं।
सूर्य का मकर राशि में प्रवेश
बारह स्वरूप धारण कर आराध्य देव सूर्य बारह मासों में बारह राशियों मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का संक्रमण करते हैं। उनके संक्रमण से ही संक्रांति होती है। संक्रांति को सूर्य की गति का प्रतीक तथा सामर्थ्य माना गया है। सूर्य का सामर्थ्य सात देवी मन्दा, मंदाकिनी, ध्वांक्षी, घोरा, मंदोदरी, राक्षसी और मिश्राता के नाम से जानी जाती हैं। विभिन्न राशियों में सूर्य के प्रवेश को विभिन्न नाम से जाना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियां होती हैं। धनु, मिथुन, मीन तथा कन्या राशि की संक्रांति 'षड्शीति' कही जाती है और वृष, वृश्चिक, कुंभ व सिंह राशि पर जो सूर्य की संक्रांति होती है, उसे 'विष्णुपदी' कहते है। जब मेष तथा तुला राशि में सूर्य जाता है तो 'विषुवत संक्रांति' के नाम से जाना जाता है। कर्क संक्रांति को 'यामायन' और मकर संक्रांति को संक्रांति कहते हैं जो जनवरी में आता है। पुराणों के अनुसार षडशीति (धनु, मिथुन, मीन और कन्या राशि की संक्रांति को षडशीति कहते हैं) संक्रांति में किए गए पुण्यकर्म का फल छियासी हजार गुना, विष्णुपदी में लाख गुना और उत्तरायण या दक्षिणायन प्रारम्भ होने के दिन कोटि-कोटि गुना ज्यादा होता है। समस्त संक्रांतियों में मकर संक्रांति का विशेष महत्त्व है क्योंकि तब सूर्य देव उत्तरायण में होते हैं। शायद उत्तरायण की इस महत्ता के कारण ही महाभारत में कौरव-पांडव युद्ध के दौरान भीष्म पितामह घायल होकर बाणों की शय्या पर लेटे हुए अपनी मृत्यु का इंतजार कर रहे थे। भीष्म ने मकर संक्रांति अर्थात् उत्तरायण की स्थिति आने पर ही माघ शुक्ल अष्टमी को अपने प्राण त्यागे। विद्वानों ने इस काल को शुभ बताते हुए उसे देवदान कहा है। सूर्य के उत्तरायण की महत्ता को छांदोग्योपनिषद में भी कहा गया है।
Cette histoire est tirée de l'édition January 2026 de Sadhana Path.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Sadhana Path
Sadhana Path
ध्यान के लिए धैर्य जरूरी है
जीवन एक कला है। वहां विपरीत को मिलाने की क्षमता होनी चाहिए। ध्यान और धैर्य दो विपरीतताएं हैं। ध्यान और धैर्य के जोड़ का अर्थ है- पाना चाहता हूं अभी रुकने को राजी हूं-सदा के लिए। इसे समझ लेना । ध्यान और धैर्य जहां मिल जाते हैं, वहां जीवन का परम संगीत बजता है, वहां सत्व की धुन गूंजती है।
5 mins
January 2026
Sadhana Path
मानव की त्रयात्मक प्रकृति
सूक्ष्म प्राणी क्या हैं इसे अच्छी तरह समझने के लिए, हमें पहले यह समझना चाहिए कि हम क्या हैं।
2 mins
January 2026
Sadhana Path
व्यक्तित्व का दर्पण है हस्ताक्षर
व्यक्ति के हस्ताक्षर में उसके व्यक्तित्व की सभी बातें पूर्ण रूप से दिखाई देती हैं।
3 mins
January 2026
Sadhana Path
मकर संक्राति का अध्यात्मिक महत्त्व
यूं तो हम सभी के लिए त्योहारों का मतलब होता है हंसी, उल्लास और उमंग लेकिन सही मायनों में त्योहारों का महत्त्व उससे कहीं बढ़ कर और गूढ़ होता है।
5 mins
January 2026
Sadhana Path
सर्दियों में भी रखें वास्तु का ख्याल
सर्दी के इस मौसम में कुछ वास्तु उपाय करके आप सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सकते हैं कौन से हैं वो उपाय आइए लेख के माध्यम से जानें ?
4 mins
January 2026
Sadhana Path
भारतीय संस्कृति के कई रंग दिखाती मकर संक्रांति
हिन्दू धर्म संस्कृति में वर्ष का आरंभ ही होता है मकर संक्रांति जैसे बड़े पर्व से जिसकी केंद्र में है सूर्य की आराधना। इस दिन दान और स्नान का भी विशेष महत्त्व है। आराध्य देव सूर्य काल भेद से अनेक रूप धारण करते हैं।
8 mins
January 2026
Sadhana Path
चाय के कपसे जानिए अपना भविष्य
यह मुमकिन है कि हम चाय की बची हुई पत्ती द्वारा अपना भविष्य जान सकते हैं, उसके आकार और रूप की मदद से जो हमें चाय पी लेने के बाद कप में मिलते हैं।
4 mins
January 2026
Sadhana Path
विभिन्न राज्यों में मकर संक्रांति
भारत त्योहारों का देश है, यहां प्रत्येक त्योहार को हर्ष-उल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्हीं में से एक त्योहार है मकर संक्रांति जिसे भारत के प्रत्येक राज्य के लोग अपनी परंपरा, संस्कृति के अनुसार मनाते हैं। कैसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न राज्यों में मकर संक्राति का त्योहार आइए जानते हैं
4 mins
January 2026
Sadhana Path
स्फूर्ति की अभिव्यक्ति
जीवन स्फूर्तिमय है।
2 mins
January 2026
Sadhana Path
माधुर्य के देवता कृष्ण
कृष्ण का महत्त्व इस बात में नहीं है कि वह वाकई इस धरती पर पैदा हुए या नहीं, वह खुद अच्छे थे या बुरे। महत्त्वपूर्ण बात यह है कि उनका विचार मात्र ही इंसान को माधुर्य और प्रेम से भर देता है।
2 mins
January 2026
Listen
Translate
Change font size
