Essayer OR - Gratuit
सामाजिक आदर्श का प्रतीक बने कुम्भ मेला
Sadhana Path
|January 2025
स्नान, दान का महापर्व कुम्भ आस्था का ऐसा मेला है जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु जन पहुंचते हैं। मेला किन अर्थों में महत्त्वपूर्ण व किस प्रकार सामाजिक आदर्श का प्रतीक बन सकता है। आइए जानते हैं लेख से।
अनेकता में एकता के वाहक देश भारत को पर्वों का देश कहा जाता है। भारतीय पर्वों की लंब सूची में स्नान पर्वों का विशेष महत्त्व है। इन्हीं स्नान पर्वों में शामिल है कुम्भ पर्व। समुद्र मंथन के दौरान प्राप्त अमृत के लिए जब देवताओं तथा राक्षसों में टकराव हुआ तो देवता अमृत की रक्षा के लिए विभिन्न कंदराओं में छिपे। उसी दौरान अमृत की कुछ बूंद जिन चार स्थानों पर गिरीं, वहां कुम्भ नामक पर्व मनाया जाता है। प्राचीन भारतीय ग्रंथों में इस बात का उल्लेख मिलता है कि अमृत कलश कुछ बूंदे, जिन स्थानों पर गिरीं, उनमें से अमृत की , इलाहाबाद (अब प्रयागराज, उ. प्र.), नासिक-त्र्यंबकेश्वर (महाराष्ट्र), उज्जैन (म. प्र.) तथा हरिद्वार (उ.प्र.) का समावेश है। उत्तर प्रदेश की प्रमुख धार्मिक नगरी इलाहाबाद में जिसे कुछ दिनों पहले ही प्रयागराज नाम दिया गया है, में इस वर्ष अर्धकुम्भ का आयोजन किया जाएगा। मकरसंक्रांति (14 जनवरी) से शुरू होने वाला यह अर्धकुम्भ मेला शिवरात्रि (4 मार्च) को समाप्त होगा। कुम्भ मेले में शाही स्नान की परंपरा का अनुपालन प्रयागराज में होने वाले अर्धकुम्भ में भी किया जाएगा। इसके तहत 14 तथा 15 जनवरी, 2019 को पहला शाही स्नान होगा, जबकि 4 फरवरी, 2019 को मौनी अमावस्या के दिन दूसरा शाही स्नान होगा। वसंत पंचमी के दिन 10 फरवरी को तीसरा, माघी एकादशी के दिन 16 फरवरी को चौथा, 19 फरवरी माघी पुर्णिमा को पांचवां तथा महाशिवरात्रि के अवसर पर 4 मार्च को छठवां शाही स्नान होगा। इन सभी शाही स्नानों में एक बात बड़ी प्रखरता से देखने को मिलेगी कि नदी के तट पर भेदभाव भूल कर सभी एक साथ आस्था की डुबकी लगाते हुए दिखाई देंगे। कुम्भ पर्व पर आस्था की डुबकी लगाने वालों में सभी वर्गों के लोगों का समावेश रहता है। कुम्भ के दौरान होने वाले शाही स्नान में नागा साधुओं का विशेष महत्त्व होता है, ये शाही स्नान का मुख्य आकर्षण होते हैं। कुम्भ स्नान में नागा साधुओं को विशेष महत्त्व इसलिए दिया जाता है, क्योंकि इन्हें भगवान शिव का प्रतिनिधि माना जाता है, इसलिए पहले नागा साधु स्नान करते हैं, उसके बाद अन्य लोगों को स्नान करने का अवसर दिया जाता है।
एकता का परिचायक
Cette histoire est tirée de l'édition January 2025 de Sadhana Path.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Sadhana Path
Sadhana Path
हिंदुत्व की पहचान संस्कार
संस्कार से ही व्यक्तित्व का निर्माण होता है। हमारे वेद पुराणों में भी कई संस्कारों का वर्णन है और यह सभी संस्कार वैज्ञानिक आधारों पर निर्मित हैं। कौन-कौन से हैं संस्कार तथा क्या है इन संस्कारों का महत्त्व ? आइए जानते हैं।
9 mins
May 2026
Sadhana Path
विज्ञान से भी सर्वोपरि ज्योतिष शास्त्र
वर्तमान युग विज्ञान का युग है किंतु हम ज्योतिष को नकार नहीं सकते, या कहें विज्ञान से भी सर्वोपरि है ज्योतिष, कैसे ? आइए जानें इस लेख से।
5 mins
May 2026
Sadhana Path
हिन्दू संस्कृति में रीति रिवाजों का वैज्ञानिक महत्त्व
हम सदियों से विभिन्न परम्पराओं, रीति-रिवाजों को मानते चले आ रहे हैं पर शायद हममें से बहुत कम लोग ही इसके पीछे विद्यमान तथ्यों को जानते होंगे के हम इनका अनुसरण क्यों करते हैं ? आइए लेख के माध्यम से जानें इन परंपराओं एवं रीति-रिवाजों में निहित वैज्ञानिकता को।
14 mins
May 2026
Sadhana Path
भविष्य बताने वाले शुभ-अशुभ संकेत
कहते हैं जो होना है वो तो होकर रहेगा। सब कुछ पहले से ही लिखा जा चुका है, किन्तु फिर भी हमारे जीवन में हमें ऐसे कई संकेत मिलते हैं जिससे हम भविष्य में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं को पहचान सकें। ऐसे ही कुछ शुभ और अशुभ संकेतों को आइए जानते हैं लेख से।
8 mins
May 2026
Sadhana Path
अध्यात्म की यात्रा
आत्मा - यह शक्ति पुंज, इतना शक्तिशाली, इतना सक्ष्म है कि पर्वत भी हिला दे। इस शक्ति को पहचानो।
2 mins
May 2026
Sadhana Path
पेट की सेहत को सुधारें इन टिप्स से
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आंतों को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। आंतों को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान में बदलाव करें।
2 mins
May 2026
Sadhana Path
कान के दर्द में बड़े काम आएंगे दादी मां के नुस्खे
कान व्यक्ति के शरीर का सबसे संवेदनशील हिस्सा है लेकिन फिर भी हम इसका पूरी तरह ख्याल नहीं रखते हैं, जिसके कारण अकसर हमें कान में दर्द या खुजली की समस्या होती है।
2 mins
May 2026
Sadhana Path
शांति के क्षण
सामान्य रूप से, मन सदा कार्य में लगा रहता है। सदा अस्थिर रहना ही इसकी प्रकृति है।
2 mins
May 2026
Sadhana Path
आत्मसंयम का अभ्यास
प्रायः हम देखते हैं कि परिवार में जीविका चलाने वाले-पिता या पुत्र, या कभी-कभी माता या पुत्री-मानसिक व्यसन की प्रवृत्ति को दर्शाते हैं, क्योंकि उनकी चेतना में है कि वे आदेश देने की स्थिति में हैं।
2 mins
May 2026
Sadhana Path
दोपहर की एक छोटी-सी झपकी रखती है सेहतमंद
अक्सर दोपहर का भोजन करने के उपरात गहरी नींद आती है, यदि इस समय आप कुछ देर विश्राम करते हैं तो निश्चित तौर पर आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे। ध्यान रहे कि नींद केवल 30 से 45 मिनट तक की होनी चाहिए, अन्यथा आपको रात में नींद नहीं आएगी !
3 mins
May 2026
Listen
Translate
Change font size

