Essayer OR - Gratuit

तेजी से वजन घटाने के लिए नियम से पीयें गर्म पानी

Sadhana Path

|

August 2023

खूबसूरत काया, सुंदर त्वचा, मजबूत पाचन शक्ति और स्वस्थ किडनी आदि दर्जनों काम सिर्फ गमें पानी पीने से ही संभव है। जी हां, गर्म पानी किसी चमत्कार से कम नहीं है। नियम से गर्म पानी पीने से न केवल आप अपना वजन कम कर सकते हैं बल्कि कई रोगों से भी छुटकारा पा सकते हैं।

- अंकिता शर्मा

तेजी से वजन घटाने के लिए नियम से पीयें गर्म पानी

हमारे शरीर में करीब 60 प्रतिशत तक पानी होता है। इतना ही नहीं मस्तिष्क में करीब 85 प्रतिशत और ब्लड में 79 प्रतिशत का पानी होता है। ऐसे में यह साफ है कि मनुष्य शरीर को सेहतमंद रखने के लिए पानी बहुत जरूरी है। वहीं अगर हम सामान्य की जगह गर्म पानी पीते हैं तो यह और भी सेहतमंद हो जाता है। विशेषज्ञों का दावा है कि जो लोग अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी से करते हैं वे स्वस्थ रहते हैं। हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप सारे दिन गर्म पानी पीते रहें। आयुर्वेद में पानी पीने के नियम सूर्योदय और सूर्यास्त के लिए भिन्न-भिन्न हैं। सारे दिन गर्म पानी पीना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है और सूर्यास्त के बाद पानी कम पीना चाहिए, विशेषकर उन्हें जो कफ से पीड़ित हैं। चलिए जानते हैं गर्म पानी से जुड़ी वो सारी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी है।

जादू से कम नहीं है गर्म पानी

पानी न सिर्फ हमारे शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ा है, बल्कि इसका सीधा संबंध हमारे मानसिक स्वास्थ्य से भी है। गर्म पानी से शरीर में रक्त प्रवाह ठीक होने के साथ ही तनाव भी कम होता है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म या उपापचय मजबूत होता है, जिससे पाचन तंत्र ठीक रहता है। गर्म पानी का सेवन करने से शरीर के टॉक्सिक तत्व बाहर निकलते हैं जिससे शरीर की शुद्धिकरण होती है।

पाचन तंत्र होगा मजबूत 

हमारी बदली हुई लाइफस्टाइल का सबसे ज्यादा असर हमारे पाचन तंत्र पर हुआ है। पैकेज्ड फूड, मैदा, सॉफ्ट ड्रिंक्स आदि हमारे पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाते हैं। ये सब जानते हम इनसे दूर नहीं रह पाते। ऐसे में गर्म पानी आपका मददगार बन सकता है। गर्म पानी खाने को पचाने में मदद करता है। इतना ही नहीं यह शरीर के विषाक्त तत्वों को शरीर से निकालने का काम करता है। गर्म पानी पीने से आंतें स्वस्थ होती हैं।

बाल एवं त्वचा बनेंगे स्वस्थ

चमकदार त्वचा और रेशम से बाल पाना हर महिला की चाहत होती है। अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं तो फिर सुबहसुबह गर्म पानी पीना आपके लिए बेहतर और सस्ता विकल्प हो सकता है। गर्म पानी पीने से त्वचा हाइड्रेट रहती है। कील-मुंहासों से छुटकारा मिलता है। सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से त्वचा के डेड स्किन सेल्स ठीक होते हैं।

PLUS D'HISTOIRES DE Sadhana Path

Sadhana Path

विवेकशील ज्ञान को विकसित करें

दुख ईश्वर का काम नहीं है, बल्कि शैतान की माया की शक्ति अर्थात् भ्रम का कार्य है।

time to read

2 mins

September 2025

Sadhana Path

मन और रचनात्मकता का प्रतीक-चंद्र ग्रह

चन्द्र यानी सोम, चन्द्रमा जो की नव ग्रहों में से एक है, चंद्र एक बहुत सुंदर व युवा ग्रह है।

time to read

10 mins

September 2025

Sadhana Path

Sadhana Path

कौन कहता है नहीं मिलता है बेटी के हाथों मोक्ष

जब मैंने तय किया कि मैं बिहार जाऊंगी, तो बहुत से लोगों का एक ही प्रश्न था, 'तुम्हें और कोई जगह नहीं मिली ?' राजधानी जैसी ट्रेन में भी किसी ने मुझे यह नहीं भूलने दिया कि मैं बिहार जा रही हूं और उससे बड़ी बात अकेली जा रही हूं। जाने से पहले मिलने वाली ढेर सारी नसीहतें और सफर के दौरान गुंडागर्दी के तमाम किस्से सुनते हुए जब मैंने छोटे से शहर 'गया' की जमीन पर कदम रखा, तो मन ही मन प्रार्थना दोहरा दी कि मैं सही-सलामत लौट आऊं। बिहार राज्य का छोटा सा शहर 'गया' पिंडदान और तर्पण के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि यहां उन मृतात्माओं को भी शांति और मोक्ष प्राप्त होता है, जिनके पुत्र नहीं हैं। आम धारणा है कि पुत्र यदि यह कर्म करें, तो ही माता-पिता को मोक्ष प्राप्त होगा। इस मान्यता के चलते कई परिवारों में यह कर्म ताऊ या चाचा के बेटों से कराया जाता है। जब हम विष्णुपद (पिंडदान यहां किए जाते हैं) पहुंचे, तो कई पिंडदानी (स्थानीय लोग पिंडदान करने वालों को यही कहते हैं) मौजूद थे। कर्म करा रहे शास्त्री जी ने बताया कि श्राद्ध सिर्फ कर्म ही नहीं श्रद्धा का प्रतीक भी है, इसलिए स्त्री हो या पुरुष जिसके मन में बड़ों के लिए श्रद्धा हो यह कर्म कर सकता है। गया में पितृपक्ष के दौरान ऐसा जनसैलाब उमड़ता है कि लगता है कहीं कुंभ का मेला ही लगा हुआ है। खुद के

time to read

5 mins

September 2025

Sadhana Path

हर हाल में मस्त रहिए

जिदा रहने के लिए भोजन जरूरी है।

time to read

2 mins

September 2025

Sadhana Path

Sadhana Path

आंखों के रोग तथा उपचार

आंखें सृष्टि की सुंदरता को देखने का एकमात्र साधन है जो मनुष्य का सबसे नाजुक अंग हैं। इसके प्रति लापरवाही न बरतें। दिये गये उपायों को आजमाएं और अपनी आंखों को स्वस्थ व सुंदर बनाएं।

time to read

3 mins

September 2025

Sadhana Path

Sadhana Path

रामलीला का इतिहास

यद्यपि रामलीला का प्रदर्शन 1200 ई. से होना आरम्भ हो गया था, संस्कृत राजसी और संभ्रांत भाषा होने के कारण यह राज प्रासादों और धनाढ्य लोगों के यहां ही प्रदर्शित होती थी।

time to read

2 mins

September 2025

Sadhana Path

Sadhana Path

श्राद्ध की महिमा और महत्त्व

श्राद्ध की महिमा के बारे में पुराणों में भी उल्लेख पढ़ने को मिलता है। पितृ ऋण से मुक्ति के लिए श्राद्ध करना अति महत्त्वपूर्ण बताया गया है। लेख से विस्तार पूर्वक जानें श्राद्ध की महिमा, उसका अर्थ व उससे होने वाले लाभों के बारे में।

time to read

10 mins

September 2025

Sadhana Path

वास्तु अनुसार करें भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना ?

घर में गणेश जी की मूर्ति स्थापित करते समय हमें दिन, दिशा, स्थान आदि बातों का ध्यान रखना चाहिए। क्या है सही नियम ? आइए विस्तारपूर्वक जानें इस लेख से।

time to read

2 mins

September 2025

Sadhana Path

Sadhana Path

शक्ति उपासना का एक स्वरूप यह भी

हिन्दू संस्कृति में परब्रह्म को शिव-शक्ति का संयुक्त रूप माना गया है।

time to read

6 mins

September 2025

Sadhana Path

Sadhana Path

रामनगर की रामलीला

आज रामलीला के मंचन में काफी बदलाव हुआ है। रामलीलाएं आज जहां आधुनिक हुई हैं, वहीं पर वाराणसी में रामनगर की रामलीला आज भी अपने पुराने रूप में कायम हैं। आइए जानें राम नगर की रामलीला की कहानी।

time to read

4 mins

September 2025

Translate

Share

-
+

Change font size