Facebook Pixel मानसिक ऊर्जा के ट्रांसफर का खेल है साइकोमिट्री | Vanitha Hindi - fashion - Lisez cet article sur Magzter.com

Essayer OR - Gratuit

मानसिक ऊर्जा के ट्रांसफर का खेल है साइकोमिट्री

Vanitha Hindi

|

August 2025

साइकोमिट्री

मानसिक ऊर्जा के ट्रांसफर का खेल है साइकोमिट्री

सपना के घर के एक कमरे में एक बंद बक्सा रखा रहता था, जिसे उसकी मां कभी खोलने नहीं देती थीं। एक दिन बहुत पूछने पर मां ने बताया कि वह बक्सा उसकी बुआ का है, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। एक दिन सपना ने वह बक्सा खोल लिया। उसमें कुछ कपड़े और किताबें थीं और एक पोटली में कुछ गहने भी थे। उसने जिद करके उस पोटली में रखा गुलुबंद किसी रिश्तेदार की शादी में जाते समय पहन लिया। वहां जाने पर उसे लगने लगा कि मानो कोई उसका गला घोंट रहा हो और डिप्रेशन सा भी लगने लगा। उसने गुलुबंद उसी समय उतार दिया, तो सामान्य महसूस होने लगा। घर आने पर मां ने बताया कि उसकी बुआ ने घरेलू तनाव के कारण फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी।

वास्तव में सजीव और निर्जीव हर चीज का एक ऑरा होता है। वस्तु का प्रयोग जितना ज्यादा होगा, उसका ऑरा भी उतना ही सघन होता है। इस ऑरा के द्वारा किसी वस्तु से जुड़े इतिहास का वर्णन करना ही साइकोमिट्री कहा जाता है। यह किसी वस्तु की ऑरा को पढ़ने की कला है, जिसमें वस्तु को स्पर्श किया जाता है। यह सूचना शारीरिक, रूपाकार, चरित्र, विशेष आदत, रुचि, वर्तमान अथवा भावी परिवेश सभी की जानकारी दे सकती है।

इस विषय पर सर्वप्रथम प्रयोग अमेरिकन चिकित्सक बुचानन (डी.जे.आर) ने किया। उन्होंने देखा कि कुछ व्यक्ति ऐसे भी थे, जो अपरिचित व्यक्तियों के पत्रों को अपने माथे से छुआ कर उन्हें लिखने वालों के चरित्र और जीवन के बारे में बहुत सी बातें बता सकते थे। डॉ. बुचानन ने ही 1854 में इस क्षमता को साइकोमिट्री नाम दिया।

PLUS D'HISTOIRES DE Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

Fitness on Fingertips

स्मार्ट हेल्थकेअर के लिए स्मार्ट गैजेट्स बन गए हैं सभी की जरूरत। पल्स, ओटू सेचुरेशन, स्लीप साइकिल सारा डेटा अब आपकी उंगली के एक टच पर।

time to read

1 mins

April 2026

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

वैटलॉस होलिस्टिक हीलिंग से

लाख जतन करने पर भी वजन जब कम ना हो रहा हो, तो कुछ और तरीके आजमाए जा सकते हैं । इसे होलिस्टिक हीलिंग कहते हैं। आप भी चाहें, तो इसमें से कोई तरीका चुन सकते हैं। जानिए एक्सपर्ट की राय-

time to read

4 mins

April 2026

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

12 महीने घर की शोभा बढ़ाए रबर प्लांट

रबर प्लांट बहुत ही सुंदर और कम देखभाल मांगने वाला इंडोर प्लांट है, जो हवा को शुद्ध करता है। यह लंबे समय तक हरा-भरा और स्वस्थ रहता है।

time to read

2 mins

April 2026

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

मृणाल ठाकुर संजय लीला भंसाली ने बढ़ाया मेरा मनोबल !

मध्यमवर्गीय परिवार में पली-बढ़ी मृणाल ठाकुर ने सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ हाल ही में रिलीज हुई फिल्म दो दीवाने शहर में अभिनय किया है, जिसका निर्देशन रवि उदयवार ने किया है।

time to read

4 mins

April 2026

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

BARIATRIC SURGERY Do's & Don'ts

मोटापा अगर आपको नेगेटिव बॉडी इमेज का शिकार बना रहा है और इससे मुक्ति पाने के सारे उपाय विफल हो चुके हों, तो बैरियाट्रिक सर्जरी एक सेफ ऑप्शन है—

time to read

4 mins

April 2026

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

तुम ही हो

बेटे की अलग सेक्सुअल ओरिएंटेशन किसी मां के वजूद को हिला सकती है, मैं भी कहां संभल पायी थी ! लेकिन इसमें उस मासूम का क्या कसूर? वह जो है, उसे क्या मैं स्वीकार सकी?

time to read

13 mins

April 2026

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

पोछे का सीक्रेट फॉर्मूला

पोंछे के पानी में आखिर क्या मिलाएं, जिससे घर की नेगेटिविटी, मच्छर और बदबू दूर हो।

time to read

2 mins

April 2026

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

काशी विश्वनाथ आस्था का केंद्र

पवित्र शहर वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ धाम आस्था का एक पुरातन केंद्र है। मंदिर के ध्वस्त होने और दोबारा बनने की घटनाओं सहित यहां का इतिहास हिंदू एकता का प्रतीक है।

time to read

4 mins

April 2026

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

फसल से जुड़े उत्सव

फसल से जुड़े कुछ रंगबिरंगे उत्सवों को हमारे देश में कैसे और कहां मनाते हैं। एक नजर

time to read

3 mins

April 2026

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

छत्रपति

माता जीजाबाई शिवाजी को छत्रपति बनते देखना चाहती थीं। पराजित राज्य की राजकुमारी के प्रति शिवाजी ने जो आदर भाव दर्शाया, उससे जाहिर हो गया कि वे दिल से भी छत्रपति थे।

time to read

7 mins

April 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size