Essayer OR - Gratuit
जेन-जी का आकर्षक स्टाइल
Rupayan
|January 03, 2025
जेन-जी के फैशन ट्रेंड्स ने सर्दियों के फैशन को एक नया आयाम दिया है। उसकी स्टाइलिंग में एक ऐसा कॉन्फिडेंस और इनोवेशन है, जो उसे भीड़ में भी सबसे खास दिखाता है।
आपका लुक काफी हद तक आपका प्रभाव तय करता है। यही कारण है कि जेन-जी अपने लुक, फैशन और स्टाइल पर बहुत ध्यान देती है। वह सर्दियों में भी ऐसे परिधान पहनती है, जिनसे उसके लुक में निखार आए। फैशन के साथ ही आज की पीढ़ी सहजता पर भी पूरा ध्यान देती है। एक समय था, जब महिलाएं सर्दियों में सजना-संवरना कम कर देती थीं, लेकिन जेन-जी ने सर्दियों के फैशन को नया आयाम दिया है। वह ठंड के मौसम में भी स्टाइल का पूरा ध्यान रखती है। आप भी ठंड के इस मौसम में अपने शानदार ड्रेसिंग सेंस से सभी को प्रभावित कर सकती हैं। बस आपको जेन-जी के कुछ स्टाइल्स और ट्रेंड्स को फॉलो करना होगा।
■ लॉन्ग फर जैकेट और वूलन सूट : मिलान फैशन वीक से लेकर पेरिस फैशन वीक तक इस बार फर जैकेट की धूम रही है। इस जैकेट की खासियत यह है कि यह देखने में स्टाइलिश लगती है और पहनने में आरामदायक है। यह ठंडी हवाओं से भी आपकी सुरक्षा करती है। यह ट्राउजर-शर्ट, लॉन्ग स्कर्ट-टॉप और बॉडीकॉन ड्रेस के साथ बहुत अच्छा लगता है। वहीं 2024-25 के जाड़े के मौसम में जेन-जी की पहली पसंद बन गए हैं स्टाइलिश सूट्स। इन सूट्स को आप अपनी पसंद के अनुसार डिजाइन करा सकती हैं। अगर आप कोई प्रोफेशनल हैं, स्टूडेंट हैं या स्कॉलर हैं तो इस तरह के विंटर वुलन सूट्स आपके कलेक्शन का हिस्सा जरूर होने चाहिए। यह आपको पावरफुल और बॉसी लुक देते हैं। जेन-जी का स्टाइल निराला है। वह हर सूरत में खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहती है, लेकिन वह सबसे ज्यादा अहमियत देती है आरम को। आमतौर पर महिलाएं लेयरिंग को इतना पसंद नहीं करतीं, लेकिन जेन-जी लेयरिंग करती है और स्टाइलिश भी दिखती है।
■ Cette histoire est tirée de l'édition January 03, 2025 de Rupayan.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Rupayan
Rupayan
समर में आपका स्टाइल बिखेरे जादू
क्या आप उनमें से एक हैं, जो हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती हैं और फैशन से कोई समझौता नहीं करती। ऐसे में क्या आपने इस साल का समर ट्रेंड देखा?
4 mins
March 21, 2025
Rupayan
किडनी पथरी में हो गई क्या खाएं, क्या न खाएं?
किडनी में पथरी होना आम समस्या है, लेकिन इसका तुरंत इलाज बेहद जरूरी है। चिकित्सक कहते हैं कि आप अपने खान-पान पर ध्यान देकर भी इस समस्या से निपट सकती हैं।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
आपका लव एंड लॉजिकल स्टाइल
पालन-पोषण में बच्चे की देखभाल, मार्गदर्शन और शिक्षा शामिल है। इसमें प्यार और अनुशासन के साथ बच्चे को आत्मनिर्भर बनाया जाता है। लेकिन अब आप इसमें लॉजिक यानी तर्क को भी जोड़ लें।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
हर कमरे की अलग जरूरत
घर में यदि कम वार्डरोब हों तो अव्यवस्था फैल जाती है और घर की सजावट फीकी हो जाती है। ऐसे में आवश्यकता होती है, हर कमरे की जरूरत के हिसाब से सही वार्डरोब बनवाने की।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
तोहफे की कीमत और आपकी नीयत
तोहफे का नाम सुनते ही हर किसी का चेहरा खिल उठता है। यह केवल एक भेंट नहीं, बल्कि प्यार और स्नेह का प्रतीक होता है, जो लेने वाले और देने वाले, दोनों को संतुष्टि और खुशी देता है। लेकिन कई बार कोई उपहार आपको निराश कर जाता है। ऐसे में आपको कैसा अनुभव होता है?
5 mins
March 21, 2025
Rupayan
हाइड्रा फेशियल का निखार
निखार जरूरी है, क्योंकि यह आत्मविश्वास बढ़ाता है। इसके लिए ढेर सारे ब्यूटी ट्रीटमेंट आ चुके हैं। इन्हीं में से एक है हाइड्रा फेशियल। जानकार कहते हैं कि यह आम फेशियल से अलग है।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
आप, कपड़े और होली के रंग
होली पर रंग खेलने के बाद उनको छुड़ाने के लिए कई बार आप ऐसी चीज का इस्तेमाल करती हैं, जिससे त्वचा पर दाने, रैशेस और इंफेक्शन हो जाते हैं। तो फिर त्वचा से रंग छुड़ाने का सही तरीका क्या है?
2 mins
March 14, 2025
Rupayan
पड़ोसी के घर में खेलता है आपका बच्चा?
क्या आपके बच्चे का सबसे अच्छा दोस्त पड़ोस में रहता है या आप अपनी व्यस्तता के कारण उसे अपनी सहेली के घर छोड़ जाती हैं? ऐसे में आपको उसे कुछ बातें सिखानी होंगी।
2 mins
March 14, 2025
Rupayan
यादों की तिजोरी में खुशियां खोजें
त्योहारों का मौसम आते ही घरों में रौनक लौट आती है। ऐसे में बरसों पुरानी यादें भी दस्तक देती हैं, जो मीठी भी होती हैं और कड़वी भी। लेकिन ऐसे मौके पर कड़वी बातों को याद करना जरूरी है?
2 mins
March 14, 2025
Rupayan
शिशु पर न आए कोई आंच
आप गर्भवती हैं, मगर होली पर रंग खेलने के लिए तो आपका मन भी ललचाएगा। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ सावधानियां बरतकर आप अपने और शिशु के लिए होली को सुरक्षित बना सकती हैं।
5 mins
March 14, 2025
Listen
Translate
Change font size
