Essayer OR - Gratuit
आप भी समस्याएं खोजती हैं?
Rupayan
|February 23, 2024
समस्याएं सबकी जिंदगी में आती हैं। कभी छोटी तो कभी बड़ी। लेकिन कई बार एक समस्या खत्म होने के बाद हम दूसरी समस्या में उलझ जाते हैं। हमारा मन समस्याओं में रमता है। लेकिन ऐसे में हमारी खुशियां अक्सर हमसे दूर चली जाती हैं।
रीना के पास अच्छा घर है, नौकरी-पैसा है और सेहत भी ठीक है, लेकिन एक समस्या है। रीना का पति के साथ विदेश घूमने का मुहूर्त नहीं निकल रहा! उधर, मिसेज मालती की तो एक नहीं, कई-कई समस्याएं हैं। एक सुलझती है तो दूसरी आ जाती है। मसलन, बेटे का मनपसंद स्कूल में एडमिशन हो गया, लेकिन सेक्शन ठीक नहीं मिला। पांच साल में ही होम लोन उतार दिया, लेकिन खुश नहीं हैं। अब पति पहले की तरह बाहर खिलाने-पिलाने नहीं ले जाते। आप सोचेंगी कि भला ये भी कोई समस्याएं हैं? तो आपके लिए न सही, बहुत-सी महिलाओं के लिए ये गंभीर समस्याएं हैं। क्या आपको नहीं लगता कि ये समस्याएं, दरअसल समस्या नहीं, दिमाग पर लदा बोझ है, जिसे आप बढ़ाती जाती हैं। जो आपकी समस्या थी, वह सुलझ गई। आपको खुश होना चाहिए, लेकिन आपने एक दूसरी समस्या दिमाग में बिठा ली। जो खुशियां हासिल हुईं, उन्हें आपने नई-नई समस्याओं से रिप्लेस कर दिया।
'ये सब तो ठीक है, लेकिन यह भी होता तो और अच्छा होता!' जैसे वाक्य आप आस-पड़ोस, नाते-रिश्तेदारों में किसी न किसी से अवश्य सुनती होंगी। दरअसल, यह संतोष, सब्र का मामला है। असंतोष ने समाज और दुनिया में अजीब-सी बेचैनी पैदा कर दी है। यह बेचैनी उन्हें भी हो जाती है, जो संतोषी हैं। 'जो है, पर्याप्त है' की सोच वालों के आसपास भी यदि असंतोषी होते हैं तो वे भी अनजाने में इसका शिकार होने लगते हैं। सब कुछ होने के बाद भी रोते रहने की आदत एक मानसिक बीमारी है, जो पूरे परिवार और आस-पास के परिवेश को शिकंजे में ले लेती है। जो आपके पास है, साथ है, जाने-अनजाने वह कम लगने लगता है और धीरे-धीरे खुशियां आपसे दूर होती चली जाती हैं।
Cette histoire est tirée de l'édition February 23, 2024 de Rupayan.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Rupayan
Rupayan
समर में आपका स्टाइल बिखेरे जादू
क्या आप उनमें से एक हैं, जो हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती हैं और फैशन से कोई समझौता नहीं करती। ऐसे में क्या आपने इस साल का समर ट्रेंड देखा?
4 mins
March 21, 2025
Rupayan
किडनी पथरी में हो गई क्या खाएं, क्या न खाएं?
किडनी में पथरी होना आम समस्या है, लेकिन इसका तुरंत इलाज बेहद जरूरी है। चिकित्सक कहते हैं कि आप अपने खान-पान पर ध्यान देकर भी इस समस्या से निपट सकती हैं।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
आपका लव एंड लॉजिकल स्टाइल
पालन-पोषण में बच्चे की देखभाल, मार्गदर्शन और शिक्षा शामिल है। इसमें प्यार और अनुशासन के साथ बच्चे को आत्मनिर्भर बनाया जाता है। लेकिन अब आप इसमें लॉजिक यानी तर्क को भी जोड़ लें।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
हर कमरे की अलग जरूरत
घर में यदि कम वार्डरोब हों तो अव्यवस्था फैल जाती है और घर की सजावट फीकी हो जाती है। ऐसे में आवश्यकता होती है, हर कमरे की जरूरत के हिसाब से सही वार्डरोब बनवाने की।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
तोहफे की कीमत और आपकी नीयत
तोहफे का नाम सुनते ही हर किसी का चेहरा खिल उठता है। यह केवल एक भेंट नहीं, बल्कि प्यार और स्नेह का प्रतीक होता है, जो लेने वाले और देने वाले, दोनों को संतुष्टि और खुशी देता है। लेकिन कई बार कोई उपहार आपको निराश कर जाता है। ऐसे में आपको कैसा अनुभव होता है?
5 mins
March 21, 2025
Rupayan
हाइड्रा फेशियल का निखार
निखार जरूरी है, क्योंकि यह आत्मविश्वास बढ़ाता है। इसके लिए ढेर सारे ब्यूटी ट्रीटमेंट आ चुके हैं। इन्हीं में से एक है हाइड्रा फेशियल। जानकार कहते हैं कि यह आम फेशियल से अलग है।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
आप, कपड़े और होली के रंग
होली पर रंग खेलने के बाद उनको छुड़ाने के लिए कई बार आप ऐसी चीज का इस्तेमाल करती हैं, जिससे त्वचा पर दाने, रैशेस और इंफेक्शन हो जाते हैं। तो फिर त्वचा से रंग छुड़ाने का सही तरीका क्या है?
2 mins
March 14, 2025
Rupayan
पड़ोसी के घर में खेलता है आपका बच्चा?
क्या आपके बच्चे का सबसे अच्छा दोस्त पड़ोस में रहता है या आप अपनी व्यस्तता के कारण उसे अपनी सहेली के घर छोड़ जाती हैं? ऐसे में आपको उसे कुछ बातें सिखानी होंगी।
2 mins
March 14, 2025
Rupayan
यादों की तिजोरी में खुशियां खोजें
त्योहारों का मौसम आते ही घरों में रौनक लौट आती है। ऐसे में बरसों पुरानी यादें भी दस्तक देती हैं, जो मीठी भी होती हैं और कड़वी भी। लेकिन ऐसे मौके पर कड़वी बातों को याद करना जरूरी है?
2 mins
March 14, 2025
Rupayan
शिशु पर न आए कोई आंच
आप गर्भवती हैं, मगर होली पर रंग खेलने के लिए तो आपका मन भी ललचाएगा। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ सावधानियां बरतकर आप अपने और शिशु के लिए होली को सुरक्षित बना सकती हैं।
5 mins
March 14, 2025
Listen
Translate
Change font size
