Essayer OR - Gratuit
आशिकी की आग
Satyakatha
|December 2022
संजय बघेल और नारायणी की खुशहाल जिंदगी में खलल तब पड़ गई थी, जब नारायणी की नजर दूर के एक रिश्तेदार तहसीलदार सिंह बघेल की कुलबुलाती कामकुता पर जा टिकी.... और फिर वासना के उठे उफान को दोनों में से किसी ने थामने की कोशिश नहीं की. जब पति से अधिक प्रेमी प्रिय बन गया, तब जो कुछ हुआ उस का जिम्मेदार कौन था— नारायण की बेवफाई या फिर उस की वासना में अंधा बना अनैतिकता की राह चुनने वाला प्रेमी तहसीलदार बघेल?
संजय हर रोज की तरह दोपहर में समय से घर आ गया था. अपना आटो किराए के मकान के बाहर दीवार से सटा कर लगा दिया था. चहकते हुए उस का छोटा 4 साल का बेटा उस के पास आ कर चहकता हुआ बोला, "पापा...पापा, जल्दी चलो न. तुम्हारे लिए मिठाई है."
"मिठाई ! मम्मी लाई ?" कहते हुए संजय ने बेटे को गोद में उठा लिया.
"नहीं, अंकल ले कर आए थे. चले गए..." संजय के गले में दोनों हाथ डालता हुआ बेटा बोला.
“अच्छाऽऽ कौन से अंकल आए थे?" संजय बोलता हुआ कमरे तक आ गया था. उस की पत्नी नारायणी दरवाजे पर ही मिल गई.
पति की गोद में चढ़े बेटे को देख कर बोली," बता दिया पापा को सब कुछ?"
"कौन आया था ? जूनागढ़ से कोई आया था क्या ?" संजय पूछा.
"अरे वही तहसीलदार. कोरोना में जो घर नहीं चला गया था ?... अब फिर से यहीं रहेगा. कामधंधा ढूंढेगा." नारायणी बोली.
"अच्छा तहसीलदार बघेल, जो तुम्हारे मायके के मोहल्ले का है ?" संजय बोला.
"हांहां, वही. रंगरोगन का जो काम करता है. सड़क पार मिठाई वाले की दुकान के पीछे किराए पर रहता था, नारायणी बोली.
"चलो अच्छा है, यहां रहेगा तब कुछ काम मिल ही जाएगा. वैसे भी बाजार मंदा चल रहा है!" बोलता हुआ संजय कमरे में चला गया. बेटे को गोद से उतारा.
"खाना लगा देती हूं. हाथमुंह धो लो. पानी भी आज नहीं आया है. जरा कम खर्च करना, अभी कुछ कपड़े धोने हैं." नारायणी बोली. यह बात साल 2021 के मई महीने की है.
मध्य प्रदेश में भिंड जिले के दबोह थाने के अंतर्गत मिहोनी गांव का रहने वाला 31 वर्षीय संजय बघेल पेशे से आटो चालक था. वह वीरेंद्र नगर में किराए पर कमरा ले कर अपने परिवार के साथ रहता था.
परिवार में उस की पत्नी नारायणी के अलावा 2 बेटियां और एक बेटा था. उस की शादी करीब 8 साल पहले हुई थी. इन 8 सालों में नारायणी देवी और संजय 3 बच्चों के मातापिता बन चुके थे. इस छोटे से परिवार में पतिपत्नी दोनों खुश थे. दोनों बेटियां बड़ी थीं. स्कूल जाने लगी थीं, जबकि बेटा अभी छोटा था. घर पर ही मातापिता से पढ़ाई कर अक्षर ज्ञान वगैरह सीख रहा था.
Cette histoire est tirée de l'édition December 2022 de Satyakatha.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Satyakatha
Satyakatha
शादीशुदा से प्यार जरा सोचसमझ के
शाम होने को आई थी. राजू गुप्ता काफी निराश बैठा था. इस की वजह यह थी कि उस की दूसरी पत्नी पूजा उसे ब्लैकमेल कर रही थी.
1 mins
May 2026
Satyakatha
लिवड्न रिलेशन कितना सुरक्षित
एक दिन रामसिंह परिहार झांसी के मिनर्वा के पास रहने वाली अपनी दूसरी पत्नी गीता से मिला और प्रेमिका प्रीति रैकवार से छुटकारा दिलाने में मदद की गुहार लगाई.
2 mins
May 2026
Satyakatha
अनोखे समुद्री जीव और मूंगे की चट्टानें
समुद्र की अतल गहराई में तरहतरह के अनोखे जीवजंतु और बेशकीमती वस्तुएं हैं. उन्हीं में तरहतरह की मछलियां और मूंगा भी है.
2 mins
May 2026
Satyakatha
दुनिया का सब से मोटा तोता
हाल ही में जीवजंतुओं के सरंक्षण करने वालों ने 30 साल पहले विलुप्त होने के कगार पर दुनिया के सब से मोटे तोते के चूजे के जन्म का जश्न मनाया.
1 min
May 2026
Satyakatha
लाडली सुहाना
पूरा ध्यान देता है, जिस से सामने वाला व्यक्ति भी महत्त्वपूर्ण महसूस करता है.
1 min
May 2026
Satyakatha
सील्स पर डौल्फिन की हत्या का आरोप
समुद्र में पाए गए जीवों में एक नर ग्रे सील है, जो बड़ी मछलियों का शिकार करने में माहिर है. वेल्स में पहली बार किसी ग्रे सील द्वारा एक आम डल्फिन को मारने का मामला सामने आया.
1 min
May 2026
Satyakatha
दलदल अपराध की अंधेरी दुनिया
वेब सीरीज 'दलदल' एक मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जो विश्व धमीजा के उपन्यास 'भिंडी बाजार' पर आधारित है, जो अपराध, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, स्त्री विरोधी सोच और सत्ता के खेल को दर्शकों के सामने पिरोती है.
8 mins
May 2026
Satyakatha
अजीबोगरीब शौक खुद को समझती है 'कुत्ता'
कई लोगों में बड़े ही अजीबोगरीब और अचंभे में डालने वाले शौक होते हैं, जिस से इनकी खूब चर्चा होती है. ऐसी ही एक लड़की है, जो खुद को इंसान नहीं कुत्ता समझती है और लोगों के सामने कुत्ते की तरह पेश आती है.
2 mins
May 2026
Satyakatha
'कौकटेल 2' में हौलीवुड जैसा तड़का
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कौकटेल 2' को भव्य बनाने की तैयारी की जा चुकी है.
1 min
May 2026
Satyakatha
सोना पिघला कर पैसे देने वाला एटीएम
पैसा जमा करने और निकालने की मशीन एटीएम से हर कोई परिचित है. लेकिन चीन ने एक गजब का एटीएम बनाया है, जिस में पैसे की जगह सोना डाला जाता है और वह 30 मिनट में पिघल कर उस के मूल्य की राशि सीधे खाते में जमा हो जाती है.
1 min
May 2026
Translate
Change font size

