Essayer OR - Gratuit
अमिता और उस के प्रेमी का गुनाह
Satyakatha
|July 2022
कभीकभी महिलाएं अपनी बरबादी का रास्ता खुद ही चुन लेती हैं. 2 बच्चों की मां अमिता नेगी के जीवन में हर तरह की खुशी थी. इस के बावजूद भी उस ने मजेमजे में मकान का निर्माण कर रहे ठेकेदार फौजी सतेंद्र नेगी से शारीरिक संबंध बना लिए. इस के बाद...
वह 10 मई 2022 की आधी रात थी. उस समय रात के 2 बज रहे थे. उस समय सोनी नेगी गहरी नींद में सो रही थी. अचानक उसे लगा कि कोई जोरजोर से उस के बैडरूम का दरवाजा खटखटा रहा है. तभी वह बैड पर उठ कर बैठ गई थी तथा उस ने पास में ही सो रहे अपने पति जितेंद्र को भी जगा दिया था.
इस के बाद सोनी बाहर दरवाजे से के आ रही आवाज को सुनने लगी. सोनी ने आवाज को पहचान लिया था. वह आवाज उस की जेठानी अमिता की थी. पहले तो सोनी ने सोचा कि अमिता बेवक्त उस के बैडरूम का दरवाजा क्यों खटखटा रही है ? मगर उस ने फिर भी किसी अनहोनी की आशंका के चलते दरवाजा खोल दिया था.
जैसे ही सोनी ने दरवाजा खोला तो अचानक अमिता उस के कमरे में बदहवास सी घुस आई और जल्दी में उस ने बताया, "सोनी तुम्हारे जेठजी रात को अच्छेभले खाना खा कर और शराब पी कर स थे, मगर अब न जाने उन्हें क्या हो गया है कि उन का शरीर सुन्न हो गया है. लगता है कि उन्हें हार्टअटैक आ गया है."
अमिता के मुंह से यह बात सुन कर सोनी व उस का पति जितेंद्र अमिता के बैडरूम में पहुंचे, जहां पर अमिता का पत दीपक बेसुध सा लेटा था. सोनी ने देखा कि दीपक के शरीर में कोई हलचल नहीं थी तथा उस के चेहरे व शरीर के कुछ हिस्सों पर मामूली चोटों के निशान भी थे. चोट के निशान देख कर सोनी को कुछ शक भी हुआ था.
दीपक के शरीर पर लगी चोटों के बारे में जब जितेंद्र व सोनी ने अपनी भाभी अमिता से पूछा तो अमिता उन्हें कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाई थी, बल्कि वह जल्दी से जल्दी बेसुध पड़े दीपक को पास के अस्पताल में ले जाने की जिद करने लगी.
दीपक की हालत देख कर जितेंद्र व सोनी को शक हो रहा था, मगर वे जल्दी ही दीपक को ले कर अस्पताल जाने की तैयारी करने लगे.
यह घटना देहरादून के थाना रायवाला अंतर्गत खांडगांव की है. खांडगांव से ऋषिकेश का एम्स अस्पताल मात्र 18 किलोमीटर दूर है. तभी आननफानन में जितेंद्र, अमिता व सोनी, दीपक को उपचार हेतु एम्स ले कर पहुंचे थे. एम्स के चिकित्सकों ने 34 वर्षीय दीपक को देख कर मृत घोषित कर दिया.
Cette histoire est tirée de l'édition July 2022 de Satyakatha.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Satyakatha
Satyakatha
शादीशुदा से प्यार जरा सोचसमझ के
शाम होने को आई थी. राजू गुप्ता काफी निराश बैठा था. इस की वजह यह थी कि उस की दूसरी पत्नी पूजा उसे ब्लैकमेल कर रही थी.
1 mins
May 2026
Satyakatha
लिवड्न रिलेशन कितना सुरक्षित
एक दिन रामसिंह परिहार झांसी के मिनर्वा के पास रहने वाली अपनी दूसरी पत्नी गीता से मिला और प्रेमिका प्रीति रैकवार से छुटकारा दिलाने में मदद की गुहार लगाई.
2 mins
May 2026
Satyakatha
अनोखे समुद्री जीव और मूंगे की चट्टानें
समुद्र की अतल गहराई में तरहतरह के अनोखे जीवजंतु और बेशकीमती वस्तुएं हैं. उन्हीं में तरहतरह की मछलियां और मूंगा भी है.
2 mins
May 2026
Satyakatha
दुनिया का सब से मोटा तोता
हाल ही में जीवजंतुओं के सरंक्षण करने वालों ने 30 साल पहले विलुप्त होने के कगार पर दुनिया के सब से मोटे तोते के चूजे के जन्म का जश्न मनाया.
1 min
May 2026
Satyakatha
लाडली सुहाना
पूरा ध्यान देता है, जिस से सामने वाला व्यक्ति भी महत्त्वपूर्ण महसूस करता है.
1 min
May 2026
Satyakatha
सील्स पर डौल्फिन की हत्या का आरोप
समुद्र में पाए गए जीवों में एक नर ग्रे सील है, जो बड़ी मछलियों का शिकार करने में माहिर है. वेल्स में पहली बार किसी ग्रे सील द्वारा एक आम डल्फिन को मारने का मामला सामने आया.
1 min
May 2026
Satyakatha
दलदल अपराध की अंधेरी दुनिया
वेब सीरीज 'दलदल' एक मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जो विश्व धमीजा के उपन्यास 'भिंडी बाजार' पर आधारित है, जो अपराध, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, स्त्री विरोधी सोच और सत्ता के खेल को दर्शकों के सामने पिरोती है.
8 mins
May 2026
Satyakatha
अजीबोगरीब शौक खुद को समझती है 'कुत्ता'
कई लोगों में बड़े ही अजीबोगरीब और अचंभे में डालने वाले शौक होते हैं, जिस से इनकी खूब चर्चा होती है. ऐसी ही एक लड़की है, जो खुद को इंसान नहीं कुत्ता समझती है और लोगों के सामने कुत्ते की तरह पेश आती है.
2 mins
May 2026
Satyakatha
'कौकटेल 2' में हौलीवुड जैसा तड़का
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कौकटेल 2' को भव्य बनाने की तैयारी की जा चुकी है.
1 min
May 2026
Satyakatha
सोना पिघला कर पैसे देने वाला एटीएम
पैसा जमा करने और निकालने की मशीन एटीएम से हर कोई परिचित है. लेकिन चीन ने एक गजब का एटीएम बनाया है, जिस में पैसे की जगह सोना डाला जाता है और वह 30 मिनट में पिघल कर उस के मूल्य की राशि सीधे खाते में जमा हो जाती है.
1 min
May 2026
Translate
Change font size

