Essayer OR - Gratuit
पहली मोहब्बत का जलजला
Satyakatha
|July 2022
गीता के मायके की 120 बीघा जमीन गांव का ही नीरज बंटाई पर जोतता था. उसी दौरान पूजा को बंटाईदार नीरज से प्यार हो गया था. गीता की शादी निपेंद्र पाल से होने के बाद भी उस का प्रेमी नीरज से मिलना बदस्तूर जारी रहा. पत्नी गीता पर आंखें मूंद कर विश्वास करने वाले निपेंद्र को एक दिन गीता ने नागिन बन कर ऐसा डंसा कि...
6 मई, 2022 की सुबह 10 बजे मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस के थानाप्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह रोजाना की भांति अपने औफिस में बैठे कामकाज देख रहे थे. उन्हें औफिस के बाहर किसी महिला के रोने की आवाज आई तो उन्होंने घंटी बजा कर पहरे पर तैनात सिपाही को बुला कर पूछा कि कौन रो रहा है.
सिपाही ने बताया कि साहब गांव मेहलकपुर से एक महिला आई है कह रही है कल से उस का आदमी गायब है. उस का फोन भी नहीं लग रहा है. थानाप्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने सिपाही से कहा कि महिला को अंदर भेजो.
महिला ने थानाप्रभारी को बताया, "साहब, मेरा नाम गीता उर्फ कुसुम पाल है. मैं मेहलकपुर में रहती हूं. मेरे पति निपेंद्र कल अकेले ही गिरिजा देवी मंदिर, जोकि रामनगर उत्तराखंड में है, घूमने गए थे."
"जब घूमने गए थे तो तुम्हें साथ क्यों नहीं ले गए ?" थानाप्रभारी ने पूछा.
"साहब, दरअसल बात यह है कि मेरा 11 साल का एक बेटा बिराज है, जो मुरादाबाद के कांठ रोड पर स्थित कौन्वेंट स्कूल में पढ़ता है. स्कूल से लाने ले जाने के कारण मैं उन के साथ नहीं जा सकती थी. " महिला ने बताया.
थानाप्रभारी ने गीता से कहा, "देखो, तुम अपने रिश्तेदारों से मालूम करो कि वह रिश्तेदारी में तो कहीं नहीं है.
अगले दिन तक निपेंद्र घर नहीं लौटा तो गीता घर के कुछ लोगों के साथ एसएसपी हेमंत कुटियाल के पास पहुंची और पति निपेंद्र के गुम होने की बात बताई. एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी (सिटी) अखिलेश भदौरिया को निर्देश दिए.
कप्तान का निर्देश मिलते ही एसपी (सिटी) अखिलेश भदौरिया थाना सिविल लाइंस पहुंच गए. उन्होंने थानाप्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह से गीता के पति निपेंद्र की गुमशुदगी दर्ज करवा दी.
एसपी (सिटी) ने सीओ आशुतोष तिवारी को अपनी निगरानी में इस मामले की जांच करने के निर्देश दिए. सीओ आशुतोष तिवारी ने एक दिन पहले ही अपना कार्यभार ग्रहण किया था. निपेंद्र के लापता होने के मामले में एसपी (सिटी) अखिलेश भदौरिया को पता चला कि मामला गंभीर है. इसलिए उन्होंने निपेंद्र के घर वालों को औफिस बुलाया.
Cette histoire est tirée de l'édition July 2022 de Satyakatha.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Satyakatha
Satyakatha
कयामत लाने वाली मछली
मेक्सिको के काबो सैन लुकास बीच पर एक साथ 2 डूम्सडे फिश (कयामत वाली मछली ) देखी गई हैं.
1 mins
April 2026
Satyakatha
भुलक्कड़ आदमी की 7वीं शादी
ढलती उम्र में एक व्यक्ति अपनी 7वीं शादी की तैयारी कर चुका था. उस ने चुनौती दी कि कोई कुछ भी कहे, वह शादी किए बगैर नहीं रहने वाला है. लेकिन उसे इस शादी से रोकने उस का बेटा ही आ गया. उस ने इस की शिकायत सीधे पुलिस में कर दी.
1 min
April 2026
Satyakatha
विदेशी कौलगर्ल की हत्या का राज
21 फरवरी, 2026 को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की मवाना कोतवाली पुलिस को एक किसान ने फोन कर के जो सूचना दी, उस से पुलिस वाले हैरान हो गए.
1 mins
April 2026
Satyakatha
मोनालिसा ने रचाई शादी !
पिछले साल 2025 में प्रयागराज के महाकुंभ की चर्चा वायरल हुई माला बेचने वाली मोनालिसा के बिना अधूरी मानी जाती है.
1 mins
April 2026
Satyakatha
ऐसे जीव जो... खा जाते हैं खुद को
पृथ्वी पर कई जीव ऐसे भी हैं, जो खुद को खा कर अपना जीवन बचाते हैं. ऐसे जीवों को विज्ञान जगत में 'आटोफैगी' कहा जाता है. वैसे जीवों को जब भूख बरदाश्त नहीं होती है, तब वे काफी तनाव में आ जाते हैं और खुद का ही शरीर खाने लगते हैं. वे जीव हैं-
1 mins
April 2026
Satyakatha
भूत बंगला '
इस के निर्माताओं में अक्षय कुमार भी है. उस का मानना है कि फिल्म 'भूत बंगला' बौलीवुड में एक ऐतिहासिक पुनर्मिलन का गवाह बनने जा रही है.
1 min
April 2026
Satyakatha
जब कोई करे एकतरफा प्यार
उस दिन सलीम बहुत खुश था, इसलिए उस ने अपनी बहन रुखसाना और उस के पति सलीम को भी घर पर दावत के लिए बुलाया हुआ था.
2 mins
April 2026
Satyakatha
दिल में चुभा चमकता सोना
सोने के जेवरात पहनने के शौक की वजह से मारा गया ट्रांसजेंडर अय्यूब सैय्यद
5 mins
April 2026
Satyakatha
बौलीवुड में नई हीरोइनें
हिंदी सिनेमा में नई हीरोइनें अपना जलवा बिखेरने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ना चाहती हैं.
1 mins
April 2026
Satyakatha
अदिति भाटिया ऐक्टिंग के लिए परिवार से लड़ीं!
अदिति भाटिया भले ही 5 महीने की उम्र में कैमरे का सामना कर पहला विज्ञापन कर चुकी हो, लेकिन फिल्मों में ऐक्टिंग के लिए उसे अपने परिवार से लड़ाई लड़नी पड़ी थी. अब 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियांड' में दमदार अभिनय कर वह दर्शकों की चहेती हीरोइन बन चुकी है.
1 mins
April 2026
Translate
Change font size
