Essayer OR - Gratuit
टीवी में 35 साल की विरासत कायम करने वाले राजन शाही से खास बातचीत
Mayapuri
|Mayapuri Edition 2664
राजन शाही भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री के एक प्रमुख प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं, जिनकी कंपनी डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शंस ने 'अनुपमा', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'सपना बाबुल का... बिदाई' जैसे सुपरहिट शोज़ दिए हैं. उनकी यात्रा फिल्मी परिवार की विरासत से शुरू होकर टीवी की दुनिया में सफलता की मिसाल बन गई. नाना जी की सलाह पर टीवी में कदम रखने वाले राजन आज क्रिएटिव प्रोडक्शन के प्रतीक हैं, जहां परिवार की तीन पीढ़ियां – मां दीपा शाही और बेटी इशिका शाही – सक्रिय हैं. हाल ही में मायापुरी परिवार से उन्होंने अपने संघर्ष और प्रेरणादायक कहानी के बारे में बात की. आइये जानते हैं उनकी कहानी उन्हीं की जुबानी.....
टीवी इंडस्ट्री में आपकी शुरुआती यात्रा कैसी रही? क्या कोई ऐसा चुनौतीपूर्ण अनुभव है जिसे आप साझा कर सकते हैं.
ये कहानी शुरू होती है मेरे नाना जी पी. जयराज (P. Jairaj) से. वो फिल्म इंडस्ट्री से थे और उनका डेब्यू 1929 में हुआ था. वो साइलेंट एरा के हीरो थे. इसके बाद उन्होंने लगभग 70 साल तक इस इंडस्ट्री में बतौर एक्टर काम किया. उन्हें 1981 में राष्ट्रपति जी द्वारा दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिला और 1952 में फिल्मफेयर अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया.
बात करें मेरे पिता की तो उनका फिल्मों से कोई लेना-देना नहीं था. उन्होंने दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल से पढ़ाई की — वही स्कूल जहाँ शाहरुख़ खान हमारे सीनियर थे, करीब छह साल सीनियर. शाहरुख़ स्कूल और थिएटर दोनों में बहुत एक्टिव थे, और सच कहूँ तो हम सबके हीरो थे, आज भी हैं. उनके ड्रामा देखना हमारे लिए गर्व की बात होती थी. फिर मैंने हिंदू कॉलेज से ग्रेजुएशन की और उसके बाद मुंबई आ गया. 1990 के दशक में मैंने असिस्ट करना शुरू किया, क्योंकि बचपन से ही नाना जी के करीब था, लेकिन तब तक वो रिटायर हो चुके थे. कॉलेज की छुट्टियों में मैं शूट पर असिस्ट करने लगा. उस दौर में मैंने गुलज़ार साहब, संजय खान, लेख टंडन जैसे दिग्गजों के साथ काम किया.
1993 में मैंने आधिकारिक रूप से काम शुरू किया — बतौर प्रोडक्शन बॉय और असिस्टेंट डायरेक्टर. मेरा सपना अपनी खुद की फिल्में बनाने का था. मेरे नाना जी का बंगला टाटा रोड पर था, लेकिन मैंने वहाँ रहना सही नहीं समझा.
मैंने नाना जी के बंगले में न रहकर अंधेरी में रहना चुना, ताकि मेरे अंदर संघर्ष करने और अपने दम पर टिके रहने की क्षमता बनी रहे. इसलिए मैं अंधेरी में छह लड़कों के साथ एक 2BHK फ्लैट में छह साल रहा. मैंने 30 से ज़्यादा विज्ञापनों में बतौर जूनियर आर्टिस्ट काम किया, प्रोडक्शन बॉय रहा, लेकिन दिल हमेशा डायरेक्शन में लगा रहा. उसी दौरान नाना जी ने मुझे एक ऐसा सुझाव दिया जिसने मेरी ज़िंदगी बदल दी — उन्होंने कहा, “टीवी में जाओ, क्योंकि ये आनेवाला कल है.”
Cette histoire est tirée de l'édition Mayapuri Edition 2664 de Mayapuri.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Mayapuri
Mayapuri
निर्देशक इंद्र कुमार के बेटे अमन इंद्र कुमार की डेब्यू फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' हुई पोस्टपोन
निर्देशक मिलाप जावेरी की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' लगातार चर्चा में बनी हुई है.
2 mins
Mayapuri Edition 2694
Mayapuri
राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' के लिए पहले चुनी गई थीं खुशी कपूर? बाद में जान्हवी को मिला रोल!
'पेड्डी' इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है.
2 mins
Mayapuri Edition 2694
Mayapuri
सूरज नांबियार ने मौनी रॉय संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'कोई एलिमनी नहीं है'
मौनी रॉय ने पति सूरज नांबियार संग तलाक की पुष्टि कर दी है.
3 mins
Mayapuri Edition 2694
Mayapuri
गोविंदा की फोटो देख यूजर्स ने ली चुटकी, बोले 'बीवी ने मारा होगा"
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं.
2 mins
Mayapuri Edition 2694
Mayapuri
इंडिया छोड़कर आर माधवन क्यों शिफ्ट हुए दुबई? सामने आई बड़ी वजह
बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन ने हाल ही में अपने बेटे वेदांत माधवन के करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
2 mins
Mayapuri Edition 2694
Mayapuri
'कॉकटेल 2' के सॉन्ग 'माशूका' पर प्रीतम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'यह कोई अच्छी बात नहीं हैं'
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' रिलीज़ से पहले ही सुर्खियों में आ गई है.
2 mins
Mayapuri Edition 2694
Mayapuri
आमिर खान की अपकमिंग बायोपिक फिल्म 'लाला अमरनाथ' में दिखेंगे फरहान अख्तर?
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान एक बार फिर निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के साथ बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने की तैयारी में हैं.
2 mins
Mayapuri Edition 2694
Mayapuri
रणदीप हुड्डा ने शेयर किया फादरहुड एक्सपीरियंस, कहा- 'मैं उसके लिए और जीना चाहता हूं'
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा इन दिनों पिता बनने के बाद अपनी जिंदगी के बेहद खास और खूबसूरत दौर को एन्जॉय कर रहे हैं.
2 mins
Mayapuri Edition 2694
Mayapuri
समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में पहुंचीं आलिया भट्ट और शरवरी, वायरल हुई तस्वीर
समय रैना पिछले काफी समय से अपनी स्टैंड-अप कॉमेडी और शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं.
2 mins
Mayapuri Edition 2694
Mayapuri
अनीत पड्डा की 'शक्ति शालिनी' 2027 तक के लिए हुई पोस्टपोन? वजह बने शाहरुख खान
अनीत पड्डा साल 2025 की उभरती हुई स्टार्स में से एक मानी जा रही हैं. फिल्म 'सैयारा' में अपने शानदार अभिनय से उन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा था.
2 mins
Mayapuri Edition 2694
Listen
Translate
Change font size

