Essayer OR - Gratuit
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित "देवदास" (2002) की कुछ अनजानी बातें
Mayapuri
|Mayapuri Edition 2650
भारतीय सिनेमा जगत में कुछ फ़िल्में ऐसी होती हैं जो सिर्फ़ पर्दे तक सीमित मनोरंजन नहीं, बल्कि किंवदंतियाँ बन जाती हैं। ऐसी ही एक ख़ास फ़िल्म है संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित "देवदास"। यह फ़िल्म 12 जुलाई 2002 को रिलीज़ हुई थी। हालांकि "देवदास" एक मान अभिमान से ओतप्रोत प्रेम कहानी है लेकिन यह एक भव्य रचना भी है। मानो पर्दे पर कोई कविता लिखी गई हो, जिसे इतनी खूबसूरती से पेश किया गया है कि इसे देखने वाले हर किसी के लिए यह अविस्मरणीय बन गई।
खबरों के मुताबिक 'देवदास' का निर्माण, निर्देशक के बहुत दिनों के सपने से शुरू हुआ था। संजय लीला भंसाली ने शरत चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखित बंगाली उपन्यास "देवदास" पढ़ा और पढ़ते ही फिर एक बार इसे बड़े पर्दे पर लाने के लिए प्रेरित हुए। इस कहानी पर पहले भी कई फ़िल्में बन चुकी थीं, जिनमें 1936 और 1955 की क्लासिक फ़िल्में भी शामिल हैं। लेकिन संजय लीला भंसाली एक ऐसा वर्जन बनाना चाहते थे जिसे लोग हमेशा याद रखें।
इसके लिए उन्होंने काफ़ी शोध किया। उनके कल्पना के अनुसार सेट ऐसे दिखने चाहिए थे जैसे वे भारत में ब्रिटिश राज के समय के हों। नितिन चंद्रकांत देसाई ने अगस्त 2000 से मई 2001 के बीच यह भव्य सेट बनवाए, और सिर्फ़ सेट पर ही 20 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च किए। पारो के लिए उन्होंने 600 से ज़्यादा साड़ियाँ बनवाईं। वे चाहते थे कि हर छोटी चीज़ परफेक्ट दिखे इसलिए हर खंभा, लैंप और हर खिड़की को बड़ी शोध और ध्यान से निर्मित किया गया था।
फ़िल्म की शूटिंग और उसे आकार देने में लगभग तीन साल लगे। उन्होंने भव्य सेटों के लिए भरपूर बिजली मुहैया करने के लिए 42 विशाल जनरेटर भी किराए पर लिए थे। इससे आस-पास शादी करने वाले लोगों को बड़ी परेशानी हुई, क्योंकि इतने सारे जनरेटर सिर्फ़ "देवदास" के लिए इस्तेमाल किए गए थे। बॉलीवुड में इससे पहले किसी ने इतना बड़ा सेट बनाने की कोशिश नहीं की थी।
संजय लीला भंसाली ने हर डांस हर सीन की योजना बनाने में घंटों मेहनत की। वह इतने समर्पित थे कि उन्हें "डोला रे डोला" गाना लिखने में ही पूरा एक हफ़्ता लग गया, क्योंकि उन्हें पता था कि दो दिग्गज अभिनेत्रियाँ, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित, इसमें साथ डांस करेंगी और वह चाहते थे कि गाना बिल्कुल परफेक्ट होगा।
Cette histoire est tirée de l'édition Mayapuri Edition 2650 de Mayapuri.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Mayapuri
Mayapuri
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के सम्मान में सजेगी यादगार महफिल
अपनी हीरक जयंती (60 गौरवशाली वर्ष) के अवसर पर, जीवंत किंवदंती हेमा मालिनी को एक अनूठे और विशिष्ट लाइव स्वर्णिम विरासत अनुभव के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा -'द ड्रीम गर्ल' का हीरक जयंती लाइव शीर्ष संगीतकारों का संगीत कार्यक्रम, जिसे 'लीजेंड्स की कहानी, लीजेंड्स की जुबानी' के प्रारूप पर परिकल्पित किया गया है - जो 10 जुलाई, शुक्रवार को शनमुखानंद हॉल में CINTAA के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।
4 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
‘बीवी नंबर 1’ के गानों ने बढ़ाई मुश्किलें, वाशु भगनानी ने टिप्स और डेविड धवन पर किया 400 करोड़ का केस दर्ज
वाशु भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट और रमेश तौरानी की टिप्स इंडस्ट्रीज के बीच कॉपीराइट विवाद लगातार गहराता जा रहा है.
3 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
‘धुरंधर’ फेम प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला
‘धुरंधर’ से जुड़ा एक नया विवाद सामने आने के बाद इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है.
2 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
IIFA Connex ग्रीन कारपेट में करण जौहर और दीया मिर्जा समेत कई सितारों का दिखा ग्लैमरस अंदाज
गुरुवार, 28 मई को मुंबई में आयोजित 'IIFA Connex ग्रीन कारपेट' इवेंट में फिल्म और टीवी जगत के कई बड़े सितारों ने शिरकत की.
3 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
भरतनाट्यम फ्यूजन विवाद पर बेटी अनन्या के सपोर्ट में उतरे चंकी पांडे, बोले- 'गलत तरीके से..'
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्म 'चांद मेरा दिल' को लेकर चर्चा में हैं.
2 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
'मैं वापस आऊंगा' फिल्म करने पर वेदांग रैना ने कहा, "इम्तियाज सर की फिल्म हैं तो मुझे स्क्रिप्ट जानने की भी जरूरत नहीं लगी"
बॉलीवुड के बेहद टैलेंटेड और युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे अभिनेता वेदांग रैना अपनी शानदार स्क्रीन प्रेज़ेंस और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं.
9 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
राणा दग्गुबाती, फरहान और जोया अख्तर की मौजूदगी से खास बनी 'शेप ऑफ मोमो' की स्क्रीनिंग
सिक्किम की नेपाली भाषा की फिल्म 'शेप ऑफ मोमो' इन दिनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब चर्चा बटोर रही है.
2 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
सपनों से स्क्रीन तक का सफर-"सम्पत चम्पत" ने पोगो पर रचा भारतीय कॉमिक इतिहास का नया अध्याय
भारतीय कॉमिक्स की दुनिया हमेशा कल्पनाओं, हास्य और देसी किरदारों की ऐसी रंगीन धरती रही है, जिसने पीढ़ियों तक बच्चों के बचपन को जीवंत बनाए रखा।
7 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
सिनेमाघरों में दिखेगा गुड्डू पंडित का असली भौकाल: अली फज़ल ने कहा-'मिर्जापुर: द फिल्म' बदल देगी पूरी कहानी
मुंबई के फिल्मी गलियारों में इस समय सिर्फ एक ही नाम की गूंज सुनाई दे रही है और वह नाम है 'मिर्जापुर'।
3 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, आर्थिक संकट की दिखी झलक
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म 'गवर्नर' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. टीजर के बाद अब फिल्म का दमदार ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है.
2 mins
Mayapuri Edition 2695
Listen
Translate
Change font size

