Essayer OR - Gratuit
पूर्व डीजीपी पति का मर्डर
Manohar Kahaniyan
|May 2025
कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) 68 वर्षीय ओमप्रकाश की हत्या उन की 65 वर्षीय पत्नी पल्लवी ने जीवन के उस मोड़ पर कर डाली, जहां हर किसी को एक मददगार जीवनसाथी की जरूरत अधिक होती है. आखिर शादी के करीब 40 साल बाद पल्लवी ने क्रूरता की हदें पार कर चाकू से अपने ही हाथों अपने पति का कत्ल क्यों किया?
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के पौश इलाकों में से एक एचएसआर लेआउट है. यहीं तीनमंजिला इमारत में रिटायरमेंट के बाद पिछले 8 सालों से कर्नाटक के पूर्व डीजीपी और बिहार के चंपारण के मूल निवासी ओम प्रकाश अपनी पत्नी पल्लवी और बेटी कृति के साथ रह रहे थे. बेटा कार्तिकेश अपनी पत्नी के साथ बेंगलुरु में ही अलग दूसरी जगह रहता था.
छोटे से परिवार में सुखसुविधाओं की कमी नहीं थी. फिर भी परिवार के गिनती के सदस्यों के बीच तनाव बना रहता था.
बात रविवार 20 अप्रैल, 2025 की है. ओम प्रकाश और उन की पत्नी दोपहर के भोजन के लिए डाइनिंग टेबल पर बैठे थे. उन के पसंदीदा भोजन मछली और चावल की हल्कीहल्की खुशबू हाल में फैली हुई थी. उलटी प्लेट को सीधी करते हुए ओम प्रकाश बोले, “कृति नहीं आई ?”
“नहीं, उसे मछली पसंद नहीं है.” डाइनिंग टेबल का एक चेयर बाहर की ओर निकालती हुई पत्नी पल्लवी बोली.
“पास की चेयर पर बैठो न!” ओम प्रकाश बोले.
“क्यों, यहीं ठीक है. क्या होगा पास बैठ कर, जब हमारे बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं?” पल्लवी रूखेपन के साथ बोली.
“तुम अभी तक नाराज हो ?” ओम प्रकाश बोले.
“नाराज तो तुम्हारा बेटा है... बोला था लंच साथ करूंगा, लेकिन अभी तक लापता है.” पल्लवी बोली.
“मुझे तो लगता है कृति भी नाराज है, जो यहां नहीं है.” ओम प्रकाश ने उसी अंदाज में जवाब दिया, जिस तरह से पल्लवी बेटे कार्तिकेश के बारे में बोली थी.
“तुम पर ही गया है, जैसा बाप वैसा बेटा. खानदानी जो है.” पल्लवी ने व्यंग्य किया.
“वह तो मैं भी देख ही रहा हूं कि कौन कितना खानदानी है और कौन कितना हमदर्द!” ओम प्रकाश बोले ही थे कि पल्लवी एकदम से एक झोंके की तरह बरस पड़ी. बगैर रुके बोलना शुरू कर दिया. पुरानी बातों को तह पर तह लगाने लगी. तब तक ओम प्रकाश कैसरोल से 2 बड़ा चम्मच चावल निकाल चुके थे. दूसरे कैसरोल से मछली का पीस निकाल रहे थे. पास के कमरे से कृति की आवाज आई, “मम्मी फिर शुरू हो गईं तुम!”
“…अरे भई, खाना तो ठीक से खा लेने दो. हर वक्त एक ही बात को 50 तरीके से बकती रहती हो.”
कमरे में कृति ने डाइनिंग हाल से तूतूमैंमैं की आवाज सुन कर भिड़े दरवाजे को बंद कर लिया. कुंडी लगाने की आवाज हुई ‘खटाक!'
Cette histoire est tirée de l'édition May 2025 de Manohar Kahaniyan.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Manohar Kahaniyan
Manohar Kahaniyan
मामी से मोहब्बत
मई, 2025 के अंतिम सप्ताह में मंजू की रिश्तेदारी में शादी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
शादी में छिपी साजिश
पिछले अंक में आप ने पढ़ा कि धनराजजी और उन की पत्नी अंजलि ने अपनी बेटी प्रिया की शादी राज के साथ तय कर दी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
नक्सलियों का मिलिट्री ब्रेन माडवी हिडमा
बस्तर के घनघोर और बियाबान जंगल छत्तीसगढ़ राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित है.
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
मालिक ने ही चुराए 32 करोड़ के हीरे
डायमंड और साड़ियों के लिए मशहूर गुजरात के सूरत शहर के कापोद्रा इलाके के कपूरवाडी में स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और रविवार की 3 दिनों की लगातार छुट्टी के बाद 18 अगस्त, 2025 को जब डी. के. संस के मालिक देवेंद्र कुमार चौधरी अपनी कंपनी पहुंचे तो गेट में लगा ताला खुला हुआ था. यह देख कर वह चौंके. जल्दीजल्दी सीढ़ियां चढ़ कर चौथी मंजिल पर पहुंचे तो वहां सब कुछ अस्तव्यस्त था. उन्हें लगा कि कुछ तो गड़बड़ है. वह सीधे वहां पहुंचे, जहां हीरे रखने वाली तिजोरी रखी थी.
9 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
ठगी का फरजी दूतावास
नटवर लाल को गुजरे हुए जमाना हो गया, लेकिन उस के जैसी कहानी को आगे बढ़ाने वालों की अब भी कमी नहीं है. ऐसी ही महाठगी की कहानी सामने आई है गाजियाबाद से. दिल्ली में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा देशों के दूतावास या उच्चायोग मौजूद हैं, लेकिन हर्षवर्धन जैन नाम के एक नटवर लाल ने गाजियाबाद में एक नहीं, बल्कि 4-4 फरजी दूतावास खोल डाले. इन फरजी दूतावासों के जरिए उस ने ऐसेऐसे गैरकानूनी कार्य किए कि...
12 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
'कमला पसंद' मालिक की बहू के सुसाइड का राज
'घरेलू कलह मध्यमवर्गीय परिवारों में ही होती है, ' लोगों की इस धारणा को 'कमला पसंद' औद्योगिक घराने में घटी घटना ने नकार दिया है. लोगों को आश्चर्य इस बात पर है कि अरबपति परिवार की बहू दीप्ति चौरसिया ने साधनसंपन्न होने के बावजूद आत्महत्या क्यों की?
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
चीटर कौन दरोगा या उस की बीवी
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बी. बी. नगर का रहने वाला आदित्य कुमार लोचन यूपी पुलिस में दरोगा था. गांव के ही ताऊजी दिव्यांशी चौधरी नाम की युवती का रिश्ता आदित्य कुमार के लिए ले कर आए थे. जब आदित्य कुमार को पता चला कि उसे दहेज में स्कॉर्पियो और लाखों के जेवर मिलने वाले हैं तो उस ने शादी के लिए हां कर दी. पर कहते हैं न कि लालच बुरी बला है और इसी बला ने दरोगाजी को घेर लिया.
14 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
लाल किला बम ब्लास्ट आतंक का डोक्टर मौड्यूल
लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों को जो जानकारी मिली, उस से खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ चुकी है. अल फलाह यूनिवर्सिटी में डाक्टरों ने जिस तरह आतंक का मौड्यूल तैयार किया, वह देश में बड़ी तबाही करने का प्लान था. आखिर उच्चशिक्षित लोग आतंक के दलदल में क्यों उतरे?
7 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
भोली सूरत वाली कातिल प्रेमिका
उत्तरी दिल्ली से एक ऐसी हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर लोग सन्न रह गए.
1 mins
November 2025
Manohar Kahaniyan
फरजी सीबीआई असली डकैती
फिल्म 'स्पैशल 26' की तर्ज पर दिल्ली के एक प्रौपर्टी डीलर के औफिस में 7 लोगों की फरजी सीबीआई टीम ने छापा मार कर ढाई करोड़ रुपए लूट लिए. आखिर कौन थे ये लोग और उन्होंने कैसे बनाया इस बड़ी लूट का फुलप्रूफ प्लान?
13 mins
November 2025
Listen
Translate
Change font size

