Essayer OR - Gratuit
खोया हुआ दोस्त
Champak - Hindi
|March Second 2025
मंची कैटरपिलर और बैडी सेंटीपीड बहुत अच्छे दोस्त थे. उन दोनों के कई पैर थे और उन्हें हरीभरी घास के बीच एकदूसरे के साथ दौड़ लगाना पसंद था.
उन के अन्य दोस्त- अन्ना चींटी, सोलो घोंघा, लुलु लेडीबग और ग्रीनी टिड्डा अकसर उन के रोमांच में शामिल होते थे.
एक दिन, एक पेड़ के नीचे आराम करते हुए मंची ने बैडी से पूछा, "अरे, क्या तुम्हें इतने सारे पैरों के साथ चलने में कठिनाई नहीं होती?"
"तुम्हारे भी तो काफी सारे पैर हैं," बैडी ने हंसते हुए कहा.
"हां, लेकिन मेरी तुलना में कम और बहुत छोटे हैं."
"इतने सारे पैरों की वजह से मुझे तेजी से चलने में मदद मिलती है और मैं कभी थकता नहीं हूं,” बैडी ने गर्व से कहा.
"इस के अलावा तुम पेड़ों पर और यहां तक कि जमीन पर भी अपने पैरों का इस्तेमाल बखूबी कर लेते हो,” मंची ने उस से प्रभावित होते हुए कहा, "मैं इतनी दूर नहीं जा सकता."
तभी सोलो घोंघा और अन्ना चींटी आ गए और उन के साथ खेलने के लिए चल दिए. उन्हें नई चीजें तलाशना बहुत पसंद था. वे ऊंचे पेड़ों पर चढ़ते और विशाल पत्तियों के नीचे छिपते थे.
कुछ देर तक मैदान में खेलने के बाद बैडी ने उत्साह से कहा, “चलो, जंगल में अंदर चलते हैं और विदेशी फलों का आनंद लेते हैं.”
“तुम आगे बढ़ो, बैडी. मुझे यहां अच्छा लग रहा है और मैं ज्यादा भूखा भी नहीं हूं,” मंची ने कहा.
बैडी ने अन्य से भी उस के साथ आने को कहा, लेकिन उन में से कोई भी जंगल में इतनी गहराई तक जाने को तैयार नहीं था.
“ठीक है, मैं अकेला जाऊंगा और जल्दी ही वापस आ जाऊंगा. इस बीच, सब मौजमस्ती करो,” घने जंगल में जाने से पहले मंची ने प्रसन्नतापूर्वक कहा.
लेकिन विदेशी फलों का आनंद लेने और वापस लौटने के बजाय वह इतनी दूर भटक गया कि जब उस ने आखिरकार इधरउधर देखा, तो उसे पता ही नहीं चला कि वह कहां है. वह कई दिन तक इधरउधर भटकता रहा, वापस लौटने का रास्ता ढूंढ़ने की कोशिश करता रहा, लेकिन घने जंगल ने उसे मुश्किल में डाल दिया.
Cette histoire est tirée de l'édition March Second 2025 de Champak - Hindi.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Champak - Hindi
Champak - Hindi
रविवार के सप्लीमेंट का रहस्य
“हमारी पड़ोसी मिसेज चौहान ने मुझे बताया कि अखबार वाला लड़का संडे सप्लीमेंट देना भूल गया था,” मम्मी ने रम्या को बताया.
5 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
मोंटी की शरारत
कमरे में सुबह की हल्की रोशनी फैल रही थी और लोलो भालू नींद में करवट बदल रहा था.
4 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
पीले पोस्टबौक्स का जादू
पीपल रोड के कोने पर लगे पीले रंग के पोस्टबौक्स के एक तरफ गड्ढा था, उस का मुंह टेढ़ामेढ़ा बना था और सुनने की आदत के चलते वह थोड़ा बाईं ओर झुका रहता था. कम से कम 11 साल की नैना का तो यही मानना था.
6 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
लड्डू का स्वाद
बैडी और भानु दोनों बेहद आलसी सियार थे. वे कभी कोई काम नहीं करते थे और अपना समय दूसरों को बेवकूफ बनाने और धोखा देने में बिताते थे.
5 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
इतिहास की आवाज
दिल्ली में एक सुबह हल्की ठंडक थी. नीले आसमान के नीचे कुतुब शांत, गंभीर और गर्व से भरा हुआ दिखाई दिया.
5 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
मुसकराने वाला गधा
ईशान और मायरा भाईबहन थे. वे अपने बैग हिलाते हुए जब घर जा रहे थे, तो दोनों इस बात पर बहस कर रहे थे कि उन में कौन ज्यादा बुद्धिमान है.
4 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
माइलो की जोखिम भरी पार्टी
जब माइलो चूहा अपने घर पहुंचा, जो आम के एक बड़े पेड़ के नीचे था, तो उस ने एक लिफाफा देखा.
4 mins
April First 2026
Champak - Hindi
विज्ञान का जादू
आज मयंक के स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था.
4 mins
April First 2026
Champak - Hindi
रौबी और खजाना
रौबी ने अपने खिलौनों की टोकरी में देखा और उसे एक प्लास्टिक का फावड़ा मिला. उस ने अपने कैंपिंग टूलबौक्स से सीटी, हेड लैंप और एक फ्लोरोसेंट जैकेट निकाली.
5 mins
April First 2026
Champak - Hindi
डाक्टर पौप्रिंट के नुस्खे
सेनलिन वुड्स के जंगल में मोटेताजे, चश्माधारी डाक्टर फिनियस पांडा रहते थे, जिन्होंने पड़ोस के जंगल में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपना खुद का क्लिनिक खोला था।
5 mins
April First 2026
Listen
Translate
Change font size
