News
DASTAKTIMES
पहाड़ों में बढ़ते अपराधों से फूटने लगा लोगों में गुस्सा
हिंदू संगठनों के प्रमुख नेता उज्ज्वल पंडित का कहना है कि साजिश के तहत उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों में एक विशेष समुदाय के लोगों को कांग्रेस की पिछली सरकारों ने बसाया। जिस तरह से उत्तराखंड का जनसंख्या घनत्व बढ़ाया जा रहा है, वह राज्य के हित में नहीं है क्योंकि उत्तराखंड राज्य चीन और नेपाल की सीमा से लगा हुआ एक संवेदनशील राज्य है। उन्होंने इस पर्वतीय राज्य के जनसंख्या घनत्व को बिगाड़ने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर आरोप लगाया जिनकी तुष्टीकरण की नीति के कारण राज्य आज सांप्रदायिकता विस्फोट के मुहाने पर खड़ा है।
4 min |
July 2023
DASTAKTIMES
'न खाउंगा न खाने दूंगा' मोदी के नारे को धामी ने किया साकार
पहली बार सीएम धामी के निर्देश पर भ्रष्ट अफसरों पर कड़ी कार्रवाई शुरू हुई है। इससे पहले कभी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई नहीं हुई। घोटालों की बात करें तो काफी लंबी फेहरिस्त है। ऐसा पहली बार ऐसा हो रहा है जब घोटाला करने वाले अफसरों पर सीएम स्वयं कड़े एक्शन लेने के अलावा उनसे वसूली तक करवा रहे है।
10 min |
July 2023
DASTAKTIMES
धुन के पक्के धामी बनाएंगे नजीर
मुख्यमंत्री धामी ही हैं जो न सिर्फ पूरा खम ठोक कर उत्तराखण्ड में यूसीसी लागू करने के लिए पूरी कसरत कर चुके हैं बल्कि अन्य राज्यों की सरकारों से भी अपने यहां इस कानून को लागू करने का आग्रह कर रहे हैं। उनकी इस साहसिक पहल को तब केन्द्र सरकार और भाजपा हाईकमान का पूरा समर्थन मिलता दिखा जब देश के गृहमंत्री अमित शाह ने तमाम सार्वजनिक मंचों पर कहा कि भाजपाशासित राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी।
6 min |
July 2023
DASTAKTIMES
यूसीसी से कमजोर पड़ेगी तुष्टीकरण की सियासत
उत्तरखंड यूसीसी लागू करने के मामले में काफी आगे बढ़ गया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी यूसीसी की बात करने लगी है। प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यूसीसी को देश की जरूरत बताकर इस मसले को और हवा दे दी, जिसके खिलाफ मुस्लिम संगठन और वह विपक्षी पार्टियां एकजुट नजर आ रही हैं जो मुस्लिम वोटों के सहारे आगे बढ़ी है।
4 min |
July 2023
DASTAKTIMES
जिधर फायदा, उधर रालोद और सुभासपा
आज भी राष्ट्रीय लोकदल सभी पार्टियों की चहेती बनी हुई है तो इसकी वजह है पश्चिमी यूपी में जाट वोटों पर उसकी दमदार पकड़ वेस्ट यूपी में जाट वोटर हमेशा निर्णायक भूमिका में रहते हैं। किसी भी राजनैतिक दल को रालोद से गठबंधन करने में परहेज नहीं रहता है तो रालोद भी मौके की नजाकत भांप कर किसी भी पार्टी के साथ समझौता करने को तैयार रहता है।
5 min |
July 2023
DASTAKTIMES
यूपी में योगी ही कर देंगे विपक्षी एकता की 'ताकत' को कुंद
2022 के विधानसभा चुनाव में 'कमल' खिलाने के बाद 'महाराज जी' ने स्थानीय निकाय चुनाव में भी भगवा परचम फहरा दिया। धुन के पक्के और वचनों के धनी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहकारिता चुनाव में भी भाजपा को बुलन्दियों पर पहुंचाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। नतीजा यह हुआ कि आज वहां भी भाजपा का ही जलवा कायम है।
3 min |
July 2023
DASTAKTIMES
मोदी-योगी के मुस्लिम प्रेम से विपक्ष में छटपटाहट
पहले कांग्रेस और उसके बाद सपा-बसपा ने इन लोगों का वोट तो खूब लिया, मगर इनके सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया | तमाम दल इन मुसलमानों को बीजेपी के खिलाफ उकसाते रहते थे। अब इन सब मुद्दों को हवा देकर बीजेपी पसमांदा समाज के मुस्लिम वोटरों को अपने पक्ष में लाना चाहती है तो इससे अखिलेश और मायावती चिढ़ी हुई हैं। पहले अखिलेश ने बीजेपी और मोदी पर हमला बोला था और अब मायावती हमलावर हैं।
3 min |
July 2023
DASTAKTIMES
साथ तो आ गए चलेंगे कहां तक?
दरअसल, ताजा राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए बीते नौ वर्षों से केन्द्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ पटना से विपक्षी दलों को एकजुट करने की कवायद शुरू हुई। इसके तहत बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने भाजपा के खिलाफ विभिन्न प्रांतों के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने का बीड़ा उठाया। नीतीश इस कवायद में खासे सफल भी रहे और उन्होंने पटना में एक साथ 15 दलों के 27 नेताओं को एकसाथ बैठा दिया।
10+ min |
July 2023
DASTAKTIMES
मणिपुर हिंसा: यह आग कब बुझेगी?
मणिपुर में हुई हिंसा के पीछे कुछ और कारण होने की बात भी कही जा रही है। मणिपुर में सरकार के समर्थकों का कहना है कि जनजाति समूह अपने हितों को साधने के लिए सीएम बीरेन सिंह को सत्ता से हटाना चाहते हैं क्योंकि उन्होंने ड्रग्स के खिलाफ जंग छेड़ रखी है। प्रदेश में बीरेन सिंह की सरकार अफीम की खेती को नष्ट कर रही है और कहा जा रहा है कि इसकी मार म्यांमार के अवैध प्रवासियों पर भी पड़ रही है।
6 min |
July 2023
DASTAKTIMES
अदा शर्मा की बेहतरीन अदाकारी
मूवी रिव्यू: द केरल स्टोरी
3 min |
June 2023
DASTAKTIMES
खेलो इंडिया से निकली प्रतिभाएं बढ़ा रहीं भारत की चमक-धमक
2018 में एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में खेलो इंडिया स्कूल गेम्स की शुरुआत हुई थी जिसका स्तर अब अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो गया है। वर्तमान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के 5 संस्करण और यूनिवर्सिटी गेम्स के 2 संस्करण आयोजित किए जा चुके है। खेलों इंडिया के दूसरे संस्करण की शुरूआत देश के जनमानस में बसे धर्म ग्रंथ रामायण पर एक प्रतीकात्मक कहानी के चित्रण के साथ हुई। इसे समृद्ध भारतीय संस्कृति और परंपरा को अष्टकोण के आकार की विशाल स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया जो जमीन से 50 फुट ऊपर हवा में लटकी थी।
5 min |
June 2023
DASTAKTIMES
मजबूत होती आइलैंड डिप्लोमेसी
भारत ने इस जी 7 की हिरोशिमा बैठक में रेसिलिएंट हेल्थ केयर सिस्टम, डिजिटल हेल्थ, यूनिवर्सल हेल्थ, वन अर्थ वन हेल्थ सिद्धांत ट्रेडिशनल मेडिसिन का प्रसार, स्वास्थ्य सुरक्षा, एकीकृत हेल्थ केयर जैसे विचारों और धारणाओं को मजबूती देने पर बल दिया। भारत की सोच है कि 20 और 7 के एजेंडा के बीच एक महत्वपूर्ण लिंक बनाने के लिए काम करना जरूरी है, साथ ही ग्लोबल साउथ की आशाओं और अपेक्षाओं को प्राथमिकता देने के लिए भी काम करना होगा।
5 min |
June 2023
DASTAKTIMES
बाढ़मुक्त असम के सपने को साकार कर रहे पीयूष
असम की बाढ़ और क की समस्या अन्य राज्यों से अलग है। जहां तक बाढ़ की अवधि और भूकटाव की मात्रा का संबंध है, असम की बाढ़ शायद देश में सबसे तीव्र और अद्वितीय है। राष्ट्रीय बाढ़ आयोग (आरबीए) के आकलन के अनुसार राज्य का बाढ़ प्रवण क्षेत्र राज्य के कुल क्षेत्रफल 78.523 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 31.05 लाख हेक्टेयर है, यानी लगभग 39.58 फीसदी है।
5 min |
June 2023
DASTAKTIMES
मिशन मोड में भाजपा, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर होगा प्रहार
2024 की विधानसभा चुनाव के पहले देश के कई अन्य राज्यों में चुनाव होना है, इसका असर राज्य के चुनाव पर भी पड़ सकता है इसलिए भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का फोकस है कि कम से कम पिछली बार की तरह लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल की जा सकें। इसको देखते हुए भाजपा केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह झारखंड का दौरा करेंगे और वोटरों को लुभाने के लिए कई घोषणाएं भी की जा सकती हैं।
3 min |
June 2023
DASTAKTIMES
विपक्षी एकता की धुरी बनते नीतीश
नीतीश कुमार 12 अप्रैल को राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ दिल्ली में राहुल गांधी और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले। बैठक की। इसके बाद आप नेता अरविंद केजरीवाल, सीपीआई के महासचिव डी. राजा, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, एनसीपी नेता शरद पवार और उद्धव ठाकरे से मुलाकात की।
5 min |
June 2023
DASTAKTIMES
आसां नहीं होगी भाजपा की डगर
26 मई को महेन्द्रगढ़ जिला के गांव सतनाली में जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों से रूबरू होते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में मजबूत हुआ है और निरन्तर प्रगति की ओर अग्रसर है। आज का दिन बड़ा सुखद व ऐतिहासिक दिन है। देश के प्रधानसेवक के रूप में नरेन्द्र मोदी ने 9 साल पहले आज ही के दिन शपथ लेकर देश सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आगाज किया।
7 min |
June 2023
DASTAKTIMES
महाराष्ट्र में न फैलने दें नफरत का जहर!
कर्नाटक में कांग्रेस के एक विधायक के भतीजे ने सोशल मीडिया पर मुहम्मद पैगंबर के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट की थी। इसके बाद वहां दंगा भड़क उठा। इसके बाद हिजाब का विवाद फैलाया गया। कर्नाटक सरकार के आदेश के विरोध में सुनियोजित ढंग से माहौल को गरमाया गया। चुनाव से एक वर्ष पूर्व धार्मिक ध्रुवीकरण की सुनियोजित कोशिश हुई। इसके परिणाम स्वरूप कांग्रेस सत्ता में आई। विद्वेष का यही पैटर्न महाराष्ट्र में भी लाने की कोशिश चल रही है।
4 min |
June 2023
DASTAKTIMES
आपदा के दस साल बाद केदारनाथ धाम की यात्रा छुएगी नए कीर्तिमान
केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत निर्माण कार्य चल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने जिस प्रकार से नई केदारपुरी को संवारा, उसी का नतीजा है कि केदारनाथ धाम में हर साल यात्रियों की संख्या पिछले सालों के मुकाबले बढ़ती ही जा रही है। केदारनाथ यात्रा इस बार नए कीर्तिमान गढ़ने जा रही है।
6 min |
June 2023
DASTAKTIMES
युवाओं को रोजगार दिलाने को धामी संकल्पबद्ध
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में लागू औद्योगिक प्रोत्साहन नीति वर्ष 2017 के अन्तर्गत प्राप्त प्रोत्साहन वर्ष 2022 में समाप्त हो चुके हैं, जबकि जम्मू कश्मीर तथा पूर्वोत्तर राज्यों हेतु इसी प्रकार की अन्य औद्योगिक नीति वर्तमान में भी चल रही है। पर्वतीय राज्य होने के कारण हमारी समस्यायें भी उन्हीं राज्यों की तरह ही हैं। उन्होंने औद्योगिक प्रोत्साहन नीति को उत्तराखण्ड राज्य में भी आगामी 05 वर्षों के लिये विस्तारित करने का अनुरोध किया।
3 min |
June 2023
DASTAKTIMES
पहाड़ से पलायन रोकने को धामी सरकार सतर्क
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दूसरे कार्यकाल में पदभार संभालते ही गांवों के विकास पर फोकस किया। उन्होंने अधिकारियों और मंत्रियों को निर्देश दिए कि वह गांवों में जाकर एक रात रुकें और गांवों में चौपाल लगाकर आम जनता की समस्याएं सुनकर मौके पर ही निस्तारण करें। भले दे से ही सही, लेकिन सरकार की इस पहल का आने वाले दिनों में असर दिख सकता है।
9 min |
June 2023
DASTAKTIMES
उत्तराखंड में जल्द लागू होगा समान नागरिक संहिता कानून
विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किया गया वादा पूरा करने जा रही धामी सरकार
9 min |
June 2023
DASTAKTIMES
विकास के नवरत्नों को संवार रहे सीएम धामी
प्रधानमंत्री मोदी के सपनों के अनुरूप नए कलेवर ले रही देवभूमि
9 min |
June 2023
DASTAKTIMES
जीत के विश्वास के साथ यूपी में तैयार हो गई मोदी की 'टीम फोर'
बंसल के कंधों पर जनसम्पर्क अभियान की समीक्षा की जिम्मेदारी डालकर आलाकमान ने यह यूपी की 80 लोकसभा सीटों के लिए बिसात बिछाने में सुनील बंसल एक बार फिर अहम रोल निभाने जा रहे हैं, जिसका मतलब यह हुआ कि यूपी फतह के लिए मोदी-योगी और अमित शाह के अलावा सुनील बंसल एक बार फिर महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आयेगें। कुल मिलाकर 2024 के आम चुनाव में यही चार नेता उत्तर प्रदेश में बीजेपी का बेड़ा पार करेंगे।
6 min |
June 2023
DASTAKTIMES
ब्राह्मण राजनीति के फ्रंट फुट के खिलाड़ी हैं ब्रजेश पाठक
जब माफिया विकास दुबे का एनकाउंटर हुआ था। तब माहौल बनाने की कोशिश की गई थी कि योगी आदित्यनाथ ब्राह्मण विरोधी है। उस वक्त भी ब्रजेश पाठक योगी के समर्थन में खुलकर खड़े रहे थे। ब्रजेश पाठक ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान विपक्षी समाजवादी पार्टी पर जमकर प्रहार किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जब-जब भाजपा को ब्राह्मण विरोधी बताया, तो इसके प्रतिरोध में पाठक ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश पर पलटवार किया। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, भाजपा ने ब्रजेश पाटक को उनकी धारदार आक्रामक शैली के कारण पुरस्कृत करते हुए उप मुख्यमंत्री बनाया था।
5 min |
June 2023
DASTAKTIMES
यूपी में जीत के साथ अरविंद - ओवैसी ने उड़ाई पुराने क्षत्रपों की नींद
निकाय चुनाव में जिस तरह से बीजेपी ने जीत का परचम फहराया है, उससे बाकी दल सहमे हुए हैं। इन दलों के लिए आम आदमी पार्टी (आप) और असदुद्दीन ओवैसी की एआइएमआइएम पार्टी नई चुनौती बनकर उभरी है। काफी समय से यूपी के तमाम चुनावों में किस्मत आजमा रही 'आप' अबकी बार कुछ सीटों पर जीत से गदगद है।
5 min |
June 2023
DASTAKTIMES
अब 2000 के नोट की घर वापसी
अगर बाजार में मौजूद कुल 2000 रुपये के नोटों का एक तिहाई भी बैंकों में वापस जाता है तो इससे उसकी जमा राशि और बाजार में नकदी बढ़कर 40 हजार करोड़ रुपये से लेकर 1.1 लाख करोड़ रुपये के बीच पहुंच सकती है। वहीं अघोषित आय पर टैक्स से बचने के लिए जितने लोगों ने दो हजार रुपये के नोटों की जमाखोरी की, उन्हें अब गहने खरीदने और रियल एस्टेट सेक्टर में लगा दिया जाएगा। अनुमान लगाया गया है कि देश में फिलहाल 3.7 लाख करोड़ स्पये मूल्य के 2000 रुपये के नोट हैं।
6 min |
June 2023
DASTAKTIMES
विपक्षी दलों को लामबंद करने में जुटे केजरीवाल
केन्द्र सरकार से खुला मोर्चा लेने की तैयारी
6 min |
June 2023
DASTAKTIMES
दसरस का मंच और रूमानी शाम - कलाकारों ने बांधा समा कवियों
‘नमस्ते इंडिया दसरस' का भव्य आयोजन जोरदार प्रस्तुतियों पर मंत्रमुग्ध दिखे दर्शक
2 min |
May 2023
DASTAKTIMES
युवा शटलर सात्विक और स चिराग ने रचा इतिहास
भारत के स्टार शटलर सात्विक साईराज रेंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने 58 साल के बाद देश को एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब दिलाया। इससे पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी दिनेश खन्ना ने इससे पहले 1965 में पुरुष एकल में स्वर्ण पदक दिलाया था। उन्होंने लखनऊ में खेले गये फाइनल मुकाबले में थाईलैंड के सांगोब रत्तानुसोर्न को हराया था।
4 min |
May 2023
DASTAKTIMES
शांत सुरक्षित एशिया का आधार है भारत-भूटान द्विपक्षीय संबंध
भुटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात कर विपक्षी संबंधों को नई ऊंचाई देने की प्रतिबद्धता दिखाई है। भारतीय पीएम मोदी ने भी भूटान के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए भारत के पूर्ण समर्थन को दोहराया है।
3 min |