Versuchen GOLD - Frei
जौब महिलाओं की आजादी की चाबी
Grihshobha - Hindi
|November First 2024
वर्कलाइफ बैलेंस की चिंता छोड़ एक महिला के लिए नौकरी करना कितना जरूरी है...
आज जमाना बदला है और महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए एक खुला आसमान मिल गया है. वे अपनी काबिलीयत दिखा कर ऊंचे ओहदों तक पहुंच रही हैं. कामकाजी बन कर पैसे अपनी मुट्ठी में कर रही हैं. मगर यह सब उन के लिए इतना आसान भी नहीं. उन्हें घरपरिवार और बच्चों को संभालने की जिम्मेदारी के साथसाथ जौब की जिम्मेदारियां भी उठानी पड़ रही हैं. इस चक्कर में कई दफा उन का वर्क लाइफ बैलेंस बिगड़ भी जाता है. वे हतोत्साहित भी हो जाती हैं. मगर फिर भी उन्हें अपने मकसद पर टिके रहना है. यही तो उन की असली जंग है.
'वूमन इन इंडिया इंक एचआर मैनेजर्स सर्वे रिपोर्ट' के अनुसार देश में 34% महिलाएं वर्क लाइफ बैलेंस के कारण नौकरी छोड़ देती हैं जबकि पुरुषों में यह सिर्फ 4% के लिए होता है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि महिलाओं के नौकरी छोड़ने के शीर्ष 3 कारणों में वेतन संबंधी चिताएं, कैरियर के अवसर और वर्क लाइफ बैलेंस हैं. वहीं पुरुषों के लिए इस के कारण वेतन संबंधी चिंताएं, कैरियर के अवसर और भविष्य में रोजगार की दिशा है.
क्या कहती है रिपोर्ट
आईआईएम अहमदाबाद की जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार भारत में केवल 32.25 फीसद महिलाएं ही वर्क लाइफ बैलेंस कर पाती हैं. एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार भारतीय महिलाएं अपने पुरुष समकक्षों की तुलना में काफी अधिक तनावग्रस्त होती हैं, जिस का मुख्य कारण 'वर्क लाइफ बैलेंस की कमी है. कामकाजी जीवन में संतुलन की कमी तनाव का मुख्य कारण है.
दरअसल, रोजगार की दुनिया में महिलाओं का आना और टिकना बेहद मुश्किल है. हमारे पितृसत्तात्मक समाज में एक कामकाजी महिला से यह उम्मीद की जाती है कि वह घर के काम, बच्चों और परिवार के सदस्यों की देखभाल पर भी पूरा समय देंगी. तीजत्योहार हो या घर में किसी की शादी, बच्चे का जन्म हो या घर में बड़े बुजुर्ग की बीमारी महिलाओं को अपने काम के साथ इन सभी हालात को संभालने के लिए भी वक्त निकालना होता है.
यही वजह है कि अकसर कंपनियां महिलाओं को विशेषकर शादीशुदा महिलाओं को एसैट नहीं बल्कि लायबिलिटी समझती हैं. समस्या हमारे समाज और परिवार की भी है जो महिलाओं को नौकरी की इजाजत तो देता है पर साथ ही यह उम्मीद भी करता है कि वे घर के काम और बच्चों की जिम्मेदारी में मदद नहीं मांगेंगी.
Diese Geschichte stammt aus der November First 2024-Ausgabe von Grihshobha - Hindi.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Grihshobha - Hindi
Grihshobha - Hindi
अपनी यादों को ऐसे रखें सुरक्षित
नए डिजिटल तरीके अपना कर आप अपने फोटोज को ताउम्र सुरक्षित रख सकते हैं, कुछ इस तरह...
5 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
अंबिका अग्रवाल
डिजिटल कंटेंट क्रिएटर पेरेंटिंग
2 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
नीना गुप्ता
“अपने अभिनय, कला और निर्देशन द्वारा महिलाओं की कहानियां, उनकी दुनिया के सामने रखती हैं”
1 min
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
पायल कपाड़िया
\" पायल भारत में आधारहीन उपेक्षित कहानियों को उजागर करने वाली और मुख्यधारा की धारणाओं को चुनौती देने वाली एक नई आवाज के रूप में उभरी हैं\"
1 min
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
ऐसे निभाएं ओवर पजैसिव सासूमां से
सासूमां के नैगेटिव स्वभाव की वजह से वह दिन दिन चिड़चिड़ी होती जा रही है, तो उन्हें हैंडल करने के कारगर टिप्स जानिए ....
4 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
सपनों की नगरी मुंबई में गृहशोभा इंस्पायर अवार्ड्स 2026 से सम्मानित हुई खास महिलाएं
गृहशोभा इंस्पायर अवार्ड में बुलंद सोच रखने वाली ऐसी महिला शख्सियतों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने समाज को एक नया रास्ता दिखाया, महिलाओं के हक के लिए आवाज उठाई या फिर अपने काम से विश्व परिदृश्य में भारत का परचम लहराया, ऐसी साहसी और आत्मविश्वास से भरी महिलाएं जिन्होंने अपने सामने आने वाली सभी मुश्किलों को पार कर एक नई राह बनाई.
2 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
बोल्ड लुक के लिए लिप कलर
परफैक्ट लुक के लिए कैसा हो लिप कलर...
2 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
वी बोथ मिस्ड द ट्रेन
मेरी एक गलती के कारण 2 प्यार करने वाले सदा के लिए दूर हो गए और फूल की रखवाली कांटे के हिस्से आ गई...
8 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
सुप्रिया पाठक इंपावरमेंट थ्रू इंटरटेनमेंट अवार्ड
\"मैं चाहती हूं कि फिल्म मेकर दर्शकों को ब्लेम न करें बल्कि अलगअलग पौजिटिव चीजें दे कर तो देखें, हो सकता है चल जाएं\"
5 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
स्ट्रैटजी प्लानिंग सीख कर प्रोफैशनल जर्नी को आगे बढ़ाने का रास्ता बता रही हैं सौम्या...
सौम्या मोहंती 28 सालों से मार्केटिंग रिसर्च में है, जहां वे उपभोक्ताओं को समझ, उन की आवाज प्लान और स्ट्रैटजी के रूप में सामने रखती है. आज गृहशोभा उन के इंटरव्यू के जरीए स्कूल से कालेज की ओर बढ़ते स्टूडेंट्स के लिए कुछ एडवाइस और गाइडेंस ले कर आई है.
4 mins
March Second 2026
Listen
Translate
Change font size

