Versuchen GOLD - Frei
2025 बनाम नफरत
Jansatta
|January 04, 2026
वर्ष 2025 की आपकी सबसे यादगार स्मृति क्या है?
-
वह कौन सा शब्द है, जो उस स्मृति को संजो कर रखेगा? भारत में सबसे अधिक लोगों को प्रभावित करने वाला शब्द कौन-सा रहा?
अल्पकालिक शब्द
सिंदूर शब्द एक स्पष्ट दावेदार है। राष्ट्रीय जांच एजंसी के अनुसार, पहलगाम में हुए आतंकी हमले को तीन पाकिस्तानी घुसपैठियों और उन्हें शरण देने वाले दो स्थानीय सहयोगियों ने अंजाम दिया था । इसके जवाब में आपरेशन सिंदूर चलाया गया, जो एक स्वैच्छिक संघर्ष था। भारतीय वायु सेना, मिसाइलों और ड्रोन ने पाकिस्तान के सैन्य ढांचे को व्यापक क्षति पहुंचाई और इसके परिणामस्वरूप भारत को भी कुछ नुकसान उठाना पड़ा (जो युद्ध में अपरिहार्य है)। पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले तीनों पाकिस्तानी एक मुठभेड़ में मारे गए। जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए दो भारतीयों के संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। संघर्ष के परिणामों को लेकर पारदर्शिता की कमी अभी भी बनी हुई है। आपरेशन सिंदूर केवल चार दिन तक चला, जो कोई स्थायी प्रभाव छोड़ने के लिए बहुत छोटा था।
एक और दावेदार है शुल्क। 2 अप्रैल, 2025 से यह शब्द हर बातचीत में सुनाई देने लगा। इसका एकमात्र प्रतिद्वंद्वी शब्द था - ट्रंप ! ट्रंप और शुल्क ने कई देशों की अर्थव्यवस्थाओं को तहस-नहस कर दिया है, और इसका सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है। उदाहरण के लिए, भारतीय निर्यात पर पारस्परिक शुल्क और (रूस से तेल खरीदने पर) जुर्माना अभी भी लागू है, जिससे इस्पात, एल्युमीनियम, तांबा, वस्त्र, रत्न एवं आभूषण, समुद्री उत्पाद और रसायनों का निर्यात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पीयूष गोयल की ओर से किया गया 'निकट भविष्य' में अमेरिका से द्विपक्षीय व्यापार समझौते का वादा वर्ष 2025 के अंत तक उतना ही दूर है, जितना अप्रैल 2025 में था।
Diese Geschichte stammt aus der January 04, 2026-Ausgabe von Jansatta.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Jansatta
Jansatta Delhi
राघव चड्ढा ने सेवा प्रदाता प्रतिनिधि बनकर घर-घर पहुंचाया सामान, वीडियो प्रसारित
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह सेवा प्रदाता कंपनी 'ब्लिंकइट' के प्रतिनिधि की तरह के कपड़े पहने और आर्डर की आपूर्ति करते दिख रहे हैं।
1 min
January 13, 2026
Jansatta Delhi
न्याय की खातिर
न्याय केवल एक शब्द नहीं, बल्कि वह चुभन है, जो मनुष्य के आत्मसम्मान को भीतर तक घायल कर देती है।
4 mins
January 13, 2026
Jansatta Delhi
शक्सगाम घाटी पर भारत की आपत्ति
चीन ने भारत की आपत्तियों के बीच सोमवार को शक्सगाम घाटी पर अपने क्षेत्रीय दावों को दोहराया और कहा कि इस इलाके में उसकी बुनियादी ढांचा परियोजनाएं बिल्कुल उचित हैं।
1 min
January 13, 2026
Jansatta Delhi
वाशिंगटन की जगह बडोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में
भारतीय आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर पसली में चोट लगने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह आयुष बडोनी को पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया गया है।
1 min
January 13, 2026
Jansatta Delhi
बच्ची की पीटकर हत्या, आरोपी सौतेली मां और पिता गिरफ्तार
गाजियाबाद की वारदात, मृतक बच्ची के भाई के साथ भी क्रूरतापूर्ण व्यवहार
1 mins
January 13, 2026
Jansatta Delhi
ग्रीनलैंड : आसानी से अमेरिका के हाथ नहीं आएगी दुर्लभ संपदा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले व्यक्ति नहीं हैं, जिन्होंने ग्रीनलैंड की खनिज संपदा को पहचाना है।
2 mins
January 13, 2026
Jansatta Delhi
अंकुश पर लगे आरोपों पर टिप्पणी से कलिकेश देव का इनकार
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआइ) के अध्यक्ष कलिकेश सिंह देव ने सोमवार को राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाजी कोच अंकुश भारद्वाज पर लगे कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों पर टिप्पणी से इनकार कर दिया।
1 min
January 13, 2026
Jansatta Delhi
उत्तर भारत में शीतलहर जारी, दिल्ली में न्यूनतम पारा तीन डिग्री
जनसत्ता ब्यूरो नई दिल्ली, 12 जनवरी।
1 min
January 13, 2026
Jansatta Delhi
ई-सिगरेट मामले में होगी कड़ी कार्रवाई
संसद में ई-सिगरेट का इस्तेमाल किए जाने के मामले में जांच जारी है।
1 min
January 13, 2026
Jansatta Delhi
'जेएनयू में नारेबाजी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, इससे देश स्तब्ध'
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में विरोध प्रदर्शन के दौरान लगाए गए नारों पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इन विरोध प्रदर्शनों से पूरा देश स्तब्ध है।
1 min
January 13, 2026
Listen
Translate
Change font size
