Mit Magzter GOLD unbegrenztes Potenzial nutzen

Mit Magzter GOLD unbegrenztes Potenzial nutzen

Erhalten Sie unbegrenzten Zugriff auf über 9.000 Zeitschriften, Zeitungen und Premium-Artikel für nur

$149.99
 
$74.99/Jahr
The Perfect Holiday Gift Gift Now

कृत्रिम रोशनी की चकाचौंध के खतरे

Jansatta

|

December 30, 2025

जिस कृत्रिम रोशनी को हमने अपनी सुविधा के लिए ईजाद किया था, उसके जोखिम अब बढ़ते जा रहे हैं। जरूरत से ज्यादा रोशनी हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचा रही है। वैज्ञानिक अध्ययन इस गंभीर खतरे से आगाह कर रहे हैं।

- रंजना मिश्रा

मानव सभ्यता के विकास की कहानी में आग के आविष्कार के बाद, बिजली के बल्ब का आविष्कार सबसे क्रांतिकारी माना गया। इसने मनुष्य को अंधेरे पर विजय दिलाई और रात को दिन में बदल कर हमारी कार्यक्षमता को कई गुना बढ़ा दिया।

हमने शहरों को जगमग कर दिया, घरों को रोशन किया और अपनी रातों को भी दिन की तरह सक्रिय बना लिया। हम इसे विकास और आधुनिकता का नाम देते हैं, लेकिन आज यही विजय हमारी सबसे बड़ी जैविक पराजय का कारण बनती जा रही है। जिस कृत्रिम रोशनी को हमने अपनी सुविधा के लिए ईजाद किया था, वह अब एक ऐसे अदृश्य खतरे में तब्दील हो चुकी है, जो हमारे शरीर के सबसे महत्त्वपूर्ण अंगों खासकर हमारे दिल को अपना शिकार बना रही है।

हालिया वैज्ञानिक अध्ययन हमें जिस गंभीर खतरे से आगाह कर रहे हैं, वह न केवल चौंकाने वाला है, बल्कि हमारी पूरी आधुनिक जीवनशैली पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है। रात का यह अनावश्यक प्रकाश हमारे दिल की सेहत के लिए एक धीमा जहर बन गया है। हममें से अधिकांश लोग इस खतरे से पूरी तरह अनजान हैं। हम रोशनी को सुरक्षा और सकारात्मकता से जोड़ते हैं, जबकि अंधेरे को डर से, लेकिन जीव विज्ञान की दृष्टि से हकीकत इसके ठीक विपरीत है। हाल ही में हुए व्यापक और गहन शोधों ने इस बात की पुष्टि की है कि रात के समय कृत्रिम प्रकाश के संपर्क में रहना केवल हमारी नींद खराब नहीं करता, बल्कि यह हृदय संबंधी जानलेवा बीमारियों का सीधा और प्रमुख कारण बन रहा है। ये अध्ययन उन करोड़ों लोगों के लिए एक चेतावनी है, जो यह मानते हैं कि रात में थोड़ी सी रोशनी, टीवी या फोन का इस्तेमाल नुकसानदेह नहीं है।

WEITERE GESCHICHTEN VON Jansatta

Jansatta

झारखंड ने हरियाणा को हराकर पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्राफी जीती

भारतीय टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने गुरुवार को शानदार शतक जड़कर हरियाणा के खिलाफ 69 रन की जीत के साथ झारखंड को पहला सैयद मुश्ताक अली ट्राफी खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई और साथ ही राष्ट्रीय टी20 टीम में वापसी का मजबूत दावा पेश किया।

time to read

1 min

December 19, 2025

Jansatta

बांसेरा के बाद अब असिता पार्क में होंगे सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम

यमुना के किनारे दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा बनाए गए 'बांसेरा' के बाद अब 'असिता' के हरे-भरे पार्क में दिल्लीवासी सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सकेंगे।

time to read

1 min

December 19, 2025

Jansatta

बाजार में पहुंच बढ़ाने को भारत ने ओमान से किया मुक्त व्यापार करार

कठिन भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बीच अपने व्यापार को विस्तार देने के लक्ष्य के साथ भारत ने गुरुवार को ओमान के साथ मुक्त व्यापार करार को अंजाम दिया।

time to read

3 mins

December 19, 2025

Jansatta

न्यू टाउन आग मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जांच के आदेश दिए

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को अधिकारियों को पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के न्यू टाउन में लगी भीषण आग की गहन जांच करने का निर्देश दिया।

time to read

1 min

December 19, 2025

Jansatta

प्रदूषण के दुष्प्रभाव से बचाव में मददगार साबित हो सकते हैं औषधीय पौधे

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के दुष्प्रभाव से औषधीय पौधे बचाव कर सकते हैं।

time to read

1 min

December 19, 2025

Jansatta

विपक्ष के कड़े विरोध के बीच जी राम जी विधेयक लोकसभा में पारित

विपक्ष के विरोध के बीच 'विकसित भारत-जी राम जी विधेयक, 2025' लोकसभा में पारित हो गया।

time to read

3 mins

December 19, 2025

Jansatta

आईआईसीआई बैंक को 238 करोड़ रुपये जीएसटी भुगतान का नोटिस

आइसीआइसीआइ बैंक को आयकर विभाग ने कथित रूप से कम जीएसटी भुगतान को लेकर 238 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है।

time to read

1 min

December 19, 2025

Jansatta

वर्ष 2040 तक कैंसर रोगियों की संख्या 20 लाख

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा को दी जानकारी चीन और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर भारत

time to read

2 mins

December 19, 2025

Jansatta

कोहरे से पालम और सफदरजंग में दृश्यता 100 मीटर, 27 उड़ानें रद्द

दिल्ली में घने कोहरे की वजह से बुधवार देर रात से गुरुवार सुबह तक दृश्यता कम रही।

time to read

1 min

December 19, 2025

Jansatta

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा नियमों से परेशानी हो सकती है, लेकिन ये आवश्यक हैं

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि 'पीयूसी नहीं तो ईंधन नहीं' नियम से लोगों को असुविधा हो सकती है, लेकिन यह सुनिश्चित करना हम सबकी सामूहिक नैतिक जिम्मेदारी है कि सभी वाहनों का प्रदूषण परीक्षण और प्रमाणीकरण हो।

time to read

1 min

December 19, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size

Holiday offer front
Holiday offer back