Versuchen GOLD - Frei
दस साल में मैकाले की औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति का आग्रह किया
Jansatta
|November 18, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठा रामनाथ गोयनका व्याख्यान दिया
-
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत न केवल उभरता हुआ बाजार है, बल्कि आत्मविश्वास से भरे एक नए माडल के रूप में उभर रहा है। उन्होंने रामनाथ गोयनका की पत्रकारिता के मिशन को याद किया, जो लोगों के विरोध की आवाज को मुखरित करता रहा है।
चाहे ब्रिटिश राज हो या आपातकाल, एक्सप्रेस समूह के संस्थापक रामनाथ गोयनका ने गुलामी के प्रयासों के खिलाफ जन प्रतिरोध को मूर्त रूप दिया और असहमति की ताकत को स्थापित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि यही वह भावना है, जो 1835 से भारत में पैठ जमा चुकी उस पश्चिमी मानसिकता पर 'ताले लगाने' के राष्ट्रीय संकल्प का मार्गदर्शन करेगी, जो स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों को ध्वस्त कर और औपनिवेशिक शिक्षा को लागू करने की थामस मैकाले की परियोजना के माध्यम से स्थापित हुई थी।
छठा रामनाथ गोयनका व्याख्यान देते हुए प्रधानमंत्री ने दस साल की समयसीमा के भीतर उस विरासत से मुक्ति के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक और शैक्षिक नींव को खोखला करने के लिए मैकाले द्वारा किए गए अपराध को 2035 में 200 वर्ष पूरे हो जाएंगे।
मोदी ने कहा कि मैकाले का उद्देश्य ऐसे भारतीयों को तैयार करना था जो 'दिखने में तो भारतीय हों, लेकिन दिल से अंग्रेज हों।' उन्होंने कहा कि भारत को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी। इस धारणा ने जड़ें गहरी जमा ली कि पश्चिमी या विदेशी श्रेष्ठ हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैकाले ने भारत का आत्मविश्वास तोड़ा और हीनता का भाव पैदा किया। एक ही झटके में उसने भारत के हजारों वर्षों के ज्ञान, विज्ञान, कला, संस्कृति और पूरी जीवन-शैली को नकार दिया।
मोदी ने कहा कि यह छाप आजादी के बाद भी बनी रही, क्योंकि भारत की शिक्षा, अर्थव्यवस्था और सामाजिक आकांक्षाएं तेजी से विदेशी नकल के साथ जुड़ती गईं। उन्होंने कहा कि जब कोई राष्ट्र खुद का सम्मान नहीं करता, तो वह अपने स्वदेशी पारिस्थितिकी तंत्र को अस्वीकार कर देता है। पर्यटन का उदाहरण देते हु मोदी ने कहा कि हर देश में लोग अपनी ऐतिहासिक विरासत पर गर्व करते हैं, जबकि आजादी के बाद भारत में अपनी ही विरासत को नकारने के प्रयास हुए। उन्होंने कहा, 'विरासत पर गर्व के बिना, उसके संरक्षण की कोई प्रेरणा नहीं होती और संरक्षण के बिना, ऐसी विरासत ईंटपत्थर के खंडहर मात्र बनकर रह जाती है।'
Diese Geschichte stammt aus der November 18, 2025-Ausgabe von Jansatta.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Jansatta
Jansatta Delhi
पुरानी वेब श्रृंखलाओं की नई कड़ी के मुरीद हुए दर्शक
बीते कुछ साल से दर्शक फिल्मों से ज्यादा ओटीटी पर वेब सीरीज देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं, क्योंकि ओटीटी पर नई कहानियां, सच दिखाने वाली बेधड़क श्रृंखला, कभी देखा या सुना नहीं ऐसी अचंभित करने वाली बातें दर्शकों को आकर्षित करती हैं।
2 mins
February 06, 2026
Jansatta Delhi
सम्राट व सुरुचि ने एअर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत जीता
मौजूदा विश्व विजेता सम्राट राणा और विश्व कप फाइनल की विजेता सुरुचि सिंह ने 10 मीटर एअर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता।
1 mins
February 06, 2026
Jansatta Delhi
राजधानी में 21 दिनों के भीतर 1,472 लोग हो गए लापता
देश की राजधानी दिल्ली में लापता लोगों के मामलों की रफ्तार चिंता बढ़ाने वाली है।
1 mins
February 06, 2026
Jansatta Delhi
'मेडिकल छात्र को दूसरे कालेज में स्थानांतरित करने पर प्रतिबंध अवैध'
दिल्ली हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में मेडिकल छात्र के एक कालेज से दूसरे कालेज में स्थानांतरण पर लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध को अवैध करार दिया है।
1 min
February 06, 2026
Jansatta Delhi
पर्यटन मंत्रालय ने शुरू की आश्रय गृह योजना
भारत के जनजातीय इलाकों में पर्यटन की अपार संभावनाओं को साकार करने और स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने जनजातीय क्षेत्रों में आश्रय गृह विकास योजना शुरू की है।
1 min
February 06, 2026
Jansatta Delhi
लोकसभा अध्यक्ष का दावा पूरी तरह झूठ, ‘बकवास’ : कांग्रेस
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अप्रत्याशित घटना को अंजाम देने की विपक्षी सदस्यों की योजना संबंधी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के दावे को पूरी तरह झूठ करार दिया।
1 min
February 06, 2026
Jansatta Delhi
पानीपत, हिसार, भिवानी व रोहतक सेमीफाइनल में
कबड्डी चैंपियंस लीग का अंतिम लीग दिवस अपने नाम के अनुरूप रोमांच से भरपूर रहा।
1 min
February 06, 2026
Jansatta Delhi
बीजापुर में 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार को 12 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
1 min
February 06, 2026
Jansatta Delhi
खालिस्तान समर्थक नारे लिखने का आरोप आतंकी पन्नू के दो समर्थक गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में दो स्थानों पर खालिस्तान समर्थित नारे लिखने के आरोप में सिख फार जस्टिस (एसएफजे) से कथित तौर पर जुड़े दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
1 mins
February 06, 2026
Jansatta Delhi
विदेश मंत्रालय ने खबरों को खारिज किया और कहा डोभाल ने अमेरिका की यात्रा नहीं की
भारत ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर को गुरुवार को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल पिछले सितंबर में व्यापार समझौते पर बातचीत फिर से शुरू करने के लिए वाशिंगटन गए थे और उन्होंने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से कहा था कि भारत किसी की धमकी के आगे नहीं झुकेगा।
1 min
February 06, 2026
Listen
Translate
Change font size
