Versuchen GOLD - Frei

अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर नई संभावनाएं

Jansatta Lucknow

|

December 31, 2025

नए वर्ष में अमेरिका, यूरोपीय यूनियन और अन्य कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते के आकार लेने से भारत का निर्यात तेजी से बढ़ेगा। देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश बढ़ेगा तथा व्यापार घाटे की चिंताएं भी कम होंगी।

- जयंतीलाल भंडारी

अमेरिका की ओर से भारी-भरकम शुल्क लगाने के बावजूद भारत के मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) इस समय निर्यात बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वहीं अब नए वर्ष में अमेरिका, यूरोपीय यूनियन और अन्य कई देशों के साथ एफटीए के आकार लेने से भारत का निर्यात तेजी से बढ़ेगा। वहीं प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) बढ़ेंगे और व्यापार घाटे की तमाम चिंताएं भी कम होंगी। हाल ही में जारी विदेश व्यापार के आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2024 से नवंबर 2025 के बीच भारत का कुल निर्यात 64.05 अरब डॉलर से बढ़ कर 73.99 अरब डॉलर हो गया। निर्यात में 15.52 फीसद की वृद्धि हुई है। आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में व्यापार समझौतों में नए श्रम कानून जान फूंकते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में भारत से निर्यात नई ऊंचाई पर होंगे। पिछले दिनों सरकार ने कहा कि भारत द्वारा किए गए विभिन्न मुक्त व्यापार समझौते से पेशेवर सेवाओं पर कानूनी रूप से बाध्यकारी प्रतिबद्धताओं के कारण भारतीय पेशेवरों के लिए वैश्विक अवसर खुलेंगे और पेशेवर सेवाओं का निर्यात भी बढ़ेगा।

गौरतलब है कि हाल ही में 22 दिसंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते की घोषणा की गई। इस संबंध में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड की साझेदारी नई ऊंचाइयों पर पहुंचने वाली है और इस समझौते से अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने में मदद मिलेगी। समझौते के तहत न्यूजीलैंड में भारतीय निर्यात पर शून्य शुल्क सुनिश्चित किया गया है। साथ ही न्यूजीलैंड ने भारत में अगले पंद्रह वर्षों में 20 अरब डॉलर के प्रत्यक्ष निवेश की प्रतिबद्धता भी जताई है। दूसरी ओर, भारत ने न्यूजीलैंड के 70 फीसद उत्पादों के लिए शुल्क में कमी की पेशकश की है, जो 95 फीसद द्विपक्षीय व्यापार मूल्य को शामिल करती है। ऐसे में इस समझौते से 30 फीसद उत्पादों के लिए शुल्क खत्म हो जाएगा। इस समझौते के तहत लगभग 29.97 फीसद उत्पादों को सूची से बाहर रखा गया है। इनमें दूध, दही, पनीर, मांस और मट्ठा के साथ अन्य पशु उत्पाद, चना, मक्का, बादाम, चीनी एवं प्याज जैसी वस्तुएं शामिल हैं। एफटीए लागू होने के बाद न्यूजीलैंड के लिए भारत का शुल्क घट कर 13.18 फीसद हो जाएगा।

WEITERE GESCHICHTEN VON Jansatta Lucknow

Jansatta Lucknow

जलवायु परिवर्तन से बढ़ा मानव-वन्यजीव संघर्ष

सूखा प्राकृतिक संसाधनों को घटाकर वन्यजीवों को मानव बस्तियों की ओर धकेलता है, जिससे संघर्ष बढ़ता है और संरक्षण की चुनौतियां गहराती हैं।

time to read

2 mins

January 13, 2026

Jansatta Lucknow

भारत की 'जेन जी' रचनात्मकता और ऊर्जा से भरी है : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की 'जेन जी' रचनात्मकता, नवाचार विचार, ऊर्जा और किसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवा आगे बढ़ रहे हैं।

time to read

1 min

January 13, 2026

Jansatta Lucknow

नरेंद्र कुमार : मेक्सिको की सबसे ऊंची चोटी फतह कर इतिहास रचा

भारतीय पर्वतारोही नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक दल ने हाल में मेक्सिको की सबसे ऊंची चोटी पिको डी ओरिजाबा को फतह किया है।

time to read

1 mins

January 13, 2026

Jansatta Lucknow

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और आयोग को भेजा नोटिस, मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने संसद द्वारा पारित उस कानून की वैधता की जांच करने पर सहमति जताई है।

time to read

1 min

January 13, 2026

Jansatta Lucknow

उपग्रहों को निर्धारित कक्षा में स्थापित करने में विफल

निर्धारित कक्षा में स्थापित करने का मिशन पूरा नहीं हो सका और सभी 16 उपग्रह अंतरिक्ष में खो गए।

time to read

1 mins

January 13, 2026

Jansatta Lucknow

खुदरा महंगाई दिसंबर में तीन माह के उच्च स्तर पर

कीमतों में वृद्धि के कारण खुदरा मुद्रास्फीति दर 1.33% रही

time to read

1 mins

January 13, 2026

Jansatta Lucknow

हिमाचल : चिट्टा तस्करी में शामिल 11 पुलिस कर्मी बर्खास्त

हिमाचल प्रदेश सरकार ने चिट्टा और नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

time to read

1 min

January 13, 2026

Jansatta Lucknow

विरोध की चिंगारी

ईरान की सड़कों पर फिर से सत्ता विरोधी हुंकार सुनाई देने लगी है।

time to read

2 mins

January 13, 2026

Jansatta Lucknow

ठेकेदार के कर्मचारी सरकारी लाभों के हकदार नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि ठेकेदार या तीसरे पक्ष की एजेंसियों के जरिए नियुक्त किए गए कर्मचारी नियमित सरकारी कर्मचारियों के समान सेवा लाभ और दर्जे का दावा नहीं कर सकते।

time to read

1 min

January 13, 2026

Jansatta Lucknow

एससी-एसटी आरक्षण से मलाईदार तबके को हटाने की मांग वाली याचिका पर नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी आरक्षण से मलाईदार तबके को हटाने की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी किया है।

time to read

1 min

January 13, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size