Versuchen GOLD - Frei
मक्खी-मंथन
Jansatta Lucknow
|November 29, 2025
'विद्यालय की कक्षा में फेल विद्यार्थी नहीं है। मेहनत से पढ़ाई करके कंप्यूटर साइंस की डिग्री ली है, पूर्वजों से संस्कार पाया है उसने। इंतजार कीजिए, थोड़ा वक्त दीजिए उसे। अपने को साबित करने का। करके दिखाएगा। अवश्य दिखाएगा। आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा।'
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राजग समर्थकों का प्रिय जुमला था, 'गर्दा' उड़ा दिया। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में जब मंच पर दीपक प्रकाश प्रकट होकर शपथ लेने लगे, तो राजनीतिक नैतिकता धूल-धूसरित होकर 'गर्दा' बन कर आंखों में ऐसे घुसी कि समझ नहीं आया कि परिवारवाद का यह बवंडर बिहार की राजनीति को क्या दिशा देगा। नव निर्वाचित मंत्री से पत्रकार ने पूछा कि आपको मंत्री क्यों बनाया गया ? दीपक प्रकाश कहते हैं-पापा से पूछिए।
भारतीय राजनीति में नेताओं ने भारतीय मिथकों का जितना घोर दुरुपयोग किया है, उसका सानी कहीं और खोजना मुश्किल होगा। उपेंद्र कुशवाहा 'एक्स' पर लिखते हैं,
'इतिहास की घटनाओं से यही मैंने सबक लिया है। समुद्र मंथन से अमृत और जहर दोनों निकलता है। कुछ लोगों को तो जहर पीना ही पड़ता है।'
अगर शुरुआत की पंक्तियों से आपको मसाला हिंदी फिल्म का गाना 'पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा' याद आ रहा होगा तो इन पंक्तियों के बाद हिंदी सिनेमा के गीत से उधार लेकर कहा जा सकता है, 'तुम सा कोई प्यारा कोई मासूम नहीं है।' जिस चुनाव में परिवारवाद सबसे बड़ा मुद्दा था, वहां पार्टी अध्यक्ष अपने उस बेटे को मंत्रिपद की शपथ दिलवाते हैं, जिन्हें राजनीति का क, ख, ग, घ भी नहीं पता। लेकिन, उपेंद्र कुशवाहा समुद्र मंथन, अमृत-विष का ऐसे उदाहरण दे रहे हैं मानो किसी ने 'कपार पर कट्टा' लगा कर कहा हो कि आपने अपने बेटे को मंत्री नहीं बनाया तो...।
शुरुआत में तो उपेंद्र कुशवाहा समुद्र-मंथन और अमृत-विष जैसी बातें करते रहे। लेकिन आलोचकों पर इस विराट व त्यागी अवतार का कोई असर नहीं हुआ तो उन्होंने एकदम 'गर्दा उड़ाने' वाली भाषा में एक्स पर एक और टिप्पणी की। उन्होंने लिखा-
Diese Geschichte stammt aus der November 29, 2025-Ausgabe von Jansatta Lucknow.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Jansatta Lucknow
Jansatta Lucknow
भारत की जनसंख्या 2080 तक हो सकती है स्थिर
भारत में कुल प्रजनन दर (टीएफआर) में गिरावट के कारण वर्ष 2080 तक देश की आबादी 1.8 या 1.9 अरब पर स्थिर होने की उम्मीद है।
1 mins
December 01, 2025
Jansatta Lucknow
कुछ भारतीय लोग अपनी भाषाएं नहीं जानते : संघ प्रमुख भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को भारतीय भाषाओं और मातृभाषाओं के कम होते इस्तेमाल पर चिंता जताई और कहा कि हालात ऐसे हो गए हैं कि 'कुछ भारतीय लोग अपनी ही भाषाएं नहीं जानते।' नागपुर में भागवत ने संत ज्ञानेश्वरी द्वारा मूल रूप से मराठी में लिखी पुस्तक 'श्री ज्ञानेश्वरी' के अंग्रेजी संस्करण के विमोचन कार्यक्रम में समाज से भाषाई विरासत के लुप्त होने पर आत्मचिंतन करने की अपील की।
1 mins
December 01, 2025
Jansatta Lucknow
परमार्थ का आनंद
ब चपन से हम सब अपने बड़े-बुजुर्गों से यह सुनते आए हैं कि 'कर भला तो हो भला'। यानी अगर हम किसी का भला करें तो हमारा भी भला होगा। सीधे-सादे अर्थों में कहा जाए, तो अगर हम किसी के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे, दूसरों का भला करेंगे, तो अंत में किसी न किसी रूप में हमारा भी भला होगा।
3 mins
December 01, 2025
Jansatta Lucknow
त्रीसा और गायत्री की जोड़ी ने जीता महिला युगल का खिताब
गत चैंपियन त्रीसा जाली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने रविवार को यहां सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 टूर्नामेंट में जापान की काहो ओसावा और माई तानाबे को तीन गेम में हराकर महिला युगल का खिताब बरकरार रखा लेकिन किदांबी श्रीकांत का खिताब का आठ साल का इंतजार खत्म करने का सपना टूट गया।
1 mins
December 01, 2025
Jansatta Lucknow
आंद्रे रसेल ने आइपीएल से संन्यास की घोषणा की
आक्रामक हरफनमौला आंद्रे रसेल ने 16 दिसंबर को होने वाली मिनी नीलामी से पहले रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) से संन्यास की घोषणा के साथ बताया कि वह तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कोचिंग स्टाफ में शामिल होंगे।
1 min
December 01, 2025
Jansatta Lucknow
'फिर रेकार्ड ऊंचाई को छू सकता है सोना'
विश्लेषकों के अनुसार सोने की कीमतें अगले सप्ताह मजबूती के साथ रेकार्ड स्तर के करीब पहुंच सकती हैं।
1 min
December 01, 2025
Jansatta Lucknow
अजलन शाह हाकी के फाइनल में 1-0 से हारी भारतीय टीम
बेल्जियम ने रविवार को यहां रोमांचक फाइनल में भारत को करीबी मुकाबले में 1-0 से हराकर सुल्तान अजलन शाह कप हाकी टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।
1 min
December 01, 2025
Jansatta Lucknow
आपरेशन सिंदूर ने नौसेना की निरंतर युद्ध तैयारी को दर्शाया
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने रविवार को कहा कि आपरेशन सिंदूर ने भारतीय नौसेना की निरंतर युद्ध की तैयारी को प्रदर्शित किया, जिसमें पहलगाम हमले के बाद त्वरित तैनाती, हथियारों की फायरिंग और आक्रामक युद्धाभ्यास के साथ पाकिस्तानी बेड़े को उसके बंदरगाहों के भीतर ही सीमित कर दिया गया।
1 mins
December 01, 2025
Jansatta Lucknow
अमेरिका ने शरण देने संबंधी सभी फैसलों पर रोक लगाई
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने शरण देने संबंधी सभी फैसलों और अफगान पासपोर्ट पर यात्रा करने वाले लोगों को वीजा देने पर रोक लगा दी है।
1 min
December 01, 2025
Jansatta Lucknow
युवाओं की लगन विकसित भारत की शक्ति
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत के युवाओं की लगन 'विकसित भारत' की सबसे बड़ी शक्ति है।
2 mins
December 01, 2025
Listen
Translate
Change font size

