Versuchen GOLD - Frei
महिलाओं में बढ़ता अवसाद का दायरा
Jansatta Lucknow
|October 11, 2025
पारंपरिक समाज में अक्सर महिलाओं की भावनाओं और उनके मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर दिया जाता है। इसकी वजह से वे अवसाद जैसी गंभीर परेशानियों का सामना करती हैं। महिलाओं का अवसादग्रस्त होना केवल स्वास्थ्य से जुड़ा मुद्दा नहीं है।
भारत जैसे देश में जहां पारंपरिक सोच और आधुनिक जीवनशैली आपस में टकराती हैं, वहां महिलाएं दोहरी चुनौतियों से गुजरती हैं।
एक ओर उनसे पारंपरिक भूमिकाएं निभाने की अपेक्षा की जाती है, दूसरी ओर आधुनिक प्रतिस्पर्धी समाज में बराबरी साबित करने का दबाव भी उन पर होता है। यह द्वंद्व की स्थिति उनके मानसिक स्वास्थ्य को गहराई से प्रभावित करती है। पारंपरिक समाज में अक्सर महिलाओं की भावनाओं और उनके मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर दिया जाता है, जिससे वे अवसाद, चिंता और तनाव जैसी बीमारियों का सामना करती हैं। देश में महिलाओं का अवसाद से ग्रस्त होना केवल स्वास्थ्य से जुड़ा मुद्दा नहीं है, बल्कि यह एक बहुआयामी सामाजिक समस्या है।
मानिसक तनाव और अवसाद से महिलाओं का जीवन बुरी तरह प्रभावित होने के मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश में दिल को छूने वाली एक घटना घटी, जब अवसाद से ग्रस्त एक महिला सत्रह साल बाद अपने परिवार से मिली। झांसी की रहने वाली यह महिला वर्ष 2008 में अचानक लापता हो गई थी। हर जगह तलाशने के बाद परिवार ने मान लिया था कि शायद वह कभी लौट कर नहीं आएंगी। असल में यह महिला गंभीर अवसाद से जूझ रही थी। घरेलू दबाव और आर्थिक तंगी ने उसे भीतर से तोड़ दिया था। इसी मानसिक स्थिति में उसने घर छोड़ दिया और शहरों में भटकती रही। कई वर्षों तक उसने आश्रमों और पुनर्वास केंद्रों में जीवन बिताया। पिछले दिनों एक पुनर्वास केंद्र में आधार कार्ड और स्थानीय पुलिस की मदद से उसकी पहचान की गई। उसके बाद इस महिला को उसके परिवार को सौंप दिया गया।
Diese Geschichte stammt aus der October 11, 2025-Ausgabe von Jansatta Lucknow.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Jansatta Lucknow
Jansatta Lucknow
हादसे को राजनीतिक रंग न दें
विमान दुर्घटना में अपने भतीजे और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु पर राकांपा (शरद गुट) के अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को कहा कि उनके भतीजे अजित पवार और चार अन्य लोगों से जुड़ी विमान दुर्घटना एक हादसा थी, जिसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।
1 min
January 29, 2026
Jansatta Lucknow
आत्मविश्वास के कारण मिली राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी : राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि भारत को अपने आत्मविश्वास और तैयारियों के कारण राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी मिली है।
1 min
January 29, 2026
Jansatta Lucknow
विश्व ने भारतीय सेना का शौर्य व पराक्रम देखा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि आपरेशन सिंदूर के दौरान विश्व ने भारतीय सेना का शौर्य और पराक्रम देखा जब देश ने अपने संसाधनों के बल पर आतंकियों के अड्डों को ध्वस्त कर दिया।
3 mins
January 29, 2026
Jansatta Lucknow
दुर्घटना में जान गंवाने वाली विमान परिचारिका का वादा रह गया अधूरा
महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार को हादसे का शिकार हुए विमान की परिचारिका पिंकी माली के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने आज उनसे बात करने का वादा किया था, और यह कहते हुए वह रो पड़े कि अब उनकी बातचीत कभी नहीं हो पाएगी।
1 min
January 29, 2026
Jansatta Lucknow
विमान हादसों में होमी भाभा समेत कई हस्तियों की जा चुकी जान
बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
2 mins
January 29, 2026
Jansatta Lucknow
भारत दौरे से पहले कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी ने कहा 'अब अमेरिका में कुछ भी सामान्य नहीं है'
कनाडा और अमेरिका के बीच संबंधों में दरार के बीच कनाडा प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने दूसरे विकल्प तलाशने और व्यापार मार्च को विविधीकरण करने का वादा किया है।
1 mins
January 29, 2026
Jansatta Lucknow
कृत्रिम बुद्धिमत्ता दा में भारत शीर्ष-5 में, जानिए वजह
दा वोस में हाल ही में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की बैठक के दौरान भारत की कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्षमता को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई बहस छिड़ गई।
2 mins
January 29, 2026
Jansatta Lucknow
इंडिया गठबंधन के नेताओं ने की बजट सत्र की रणनीति पर चर्चा
विपक्षी गठबंधन इंडिया के कई घटक दलों के नेताओं ने बुधवार को संसद के बजट सत्र की रणनीति को लेकर चर्चा की।
1 min
January 29, 2026
Jansatta Lucknow
एकजुट राकांपा से राजनीति में हो सकती थी हलचल
साक्षात्कार में कहा था कि दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक होना चाहते हैं।
2 mins
January 29, 2026
Jansatta Lucknow
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को भेजा नोटिस, मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को तमिलनाडु सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें मद्रास हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति जीआर स्वामीनाथन के खिलाफ जाति और धर्म आधारित अपमानजनक टिप्पणी करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।
1 min
January 29, 2026
Listen
Translate
Change font size

