Versuchen GOLD - Frei

शिक्षा व्यवस्था और संस्थाओं के दायित्व

Jansatta Lucknow

|

August 30, 2025

भारतीय ज्ञान परंपरा पर हर कोई गर्व करता है और यह कहने में किसी को हिचक नहीं होगी कि भारत ही गणतंत्र को लागू करने में अग्रणी था! मगर, वर्तमान स्थिति को देखकर कोई भी संवेदनशील व्यक्ति निराश ही होगा।

- जगमोहन सिंह राजपूत

रत की राजनीति को लेकर संचार माध्यम प्रतिदिन जो परोसते हैं, वह यही दर्शाता है कि हम अपनी प्राचीन संस्कृति के अत्यंत महत्त्वपूर्ण अंश भूल गए हैं: सुसंस्कृत सामाजिक व्यवहार और मर्यादापूर्ण वैचारिक अभिव्यक्ति ! हमारे तरुण और युवा उन लोगों की तरफ देखते हैं, जिनका कृत्य और व्यवहार उनके समक्ष लगातार आता रहता है।

इसमें सबसे पहले आते हैं चयनित प्रतिनिधि, विशेषकर संसद में जो कुछ होता है, या नहीं होता है। सवाल है कि क्या हमारे देश में संसद को सुचारु रूप से चलाने की क्षमता प्राप्त करना शेष है? अगर ऐसा है, तो इस चिंताजनक स्थिति के लिए जिम्मेदार कौन है। यह प्रश्न देश भर के शिक्षकों के समक्ष भी एक चुनौती बनकर पिछले कुछ दशकों में उभरा है कि क्या हम ऐसे व्यक्तित्व निर्माण में असफल रहे हैं, जो भारतीय लोकतंत्र को उसके मूलभूत सिद्धांतों और अवधारणाओं के अनुसार चला सकें ? भारतीय ज्ञान परंपरा पर हर कोई गर्व करता है और यह कहने में किसी को हिचक नहीं होगी कि भारत ही गणतंत्र को लागू करने में अग्रणी था ! मगर वर्तमान स्थिति को देखकर कोई भी संवेदनशील व्यक्ति निराश ही होगा !

प्रारंभ से 'महाजनो येन गतः सा पन्थाः' का सूत्र बच्चों को सिखाने वाली व्यवस्था इस समय असमंजस का शिकार होकर अपना रास्ता तलाश रही है। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही का प्रसारण इस असमंजस और अकुलाहट को और बढ़ा देता है। यदि संसद में कामकाज के बजाय हंगामा या अमर्यादित व्यवहार होता है, तो ऐसे दृश्यों को सारा देश बार-बार देखता है। विचारणीय बात यह है कि किशोरों और युवाओं के संवेदनशील मस्तिष्क पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा? अगर कोई किशोर या युवा ऐसा ही व्यवहार अपने शिक्षक के साथ करता है और उस पर कार्रवाई की जाती है, तो क्या यह नैसर्गिक न्याय होगा? जनप्रतिनिधियों के पास तो सभी संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध होती हैं, मगर ऐसे किसी किशोर या युवा के सामने तो भविष्य का धुंधलका लगातार गहराता जाता है। उनका व्यग्र और व्यथित होना समाज तथा नीति निर्धारकों की समझ में आना चाहिए।

WEITERE GESCHICHTEN VON Jansatta Lucknow

Jansatta Lucknow

राहुल ने कहा, पर्दाफाश से डरे; सरकार ने कहा, गुमराह न करें

प्रमुख थे।

time to read

2 mins

February 03, 2026

Jansatta Lucknow

डेल्टा क्षेत्र : सुंदरबन से बैंकाक तक धंस रही है धरती

नदियों के डेल्टा क्षेत्रों में जमीन तेजी से धंस रही है।

time to read

2 mins

February 03, 2026

Jansatta Lucknow

चुनौतियों के बीच उम्मीदों का बजट

देश की विकास दर को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने सात फीसद से ज्यादा माना है। मगर उसके बाद सरकार का ध्यान मुक्त व्यापार समझौतों के माध्यम से निर्यात को बढ़ाने और विदेशी पूंजी निवेश की तरफ चला गया और इस बजट पर उसकी छाया दिखती है।

time to read

5 mins

February 03, 2026

Jansatta Lucknow

ईरान ने यूरोपीय संघ के राजदूतों को किया तलब

ईरान ने सोमवार को कहा कि उसने अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड को आतंकवादी संगठन घोषित किए जाने के यूरोपीय संघ (ईयू) के फैसले पर विरोध दर्ज कराने के वास्ते इसके सभी राजदूतों को तलब किया है।

time to read

1 min

February 03, 2026

Jansatta Lucknow

आत्मबोध का बल

आज का मनुष्य बाहरी रूप से जितना व्यस्त है, भीतर से उतना ही खाली और थका हुआ महसूस करता है।

time to read

4 mins

February 03, 2026

Jansatta Lucknow

भारतीय महिलाओं के सामने खिताब बचाने की चुनौती

स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु के बिना कमजोर पड़ी भारतीय महिला टीम को यहां मंगलवार से शुरू हो रही बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में अपना खिताब बचाने में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा जबकि पुरुष टीम पोडियम पर जगह बनाने के लिए अनुभवी खिलाड़ियों पर निर्भर रहेगी।

time to read

1 min

February 03, 2026

Jansatta Lucknow

प्रवीण : पैरालंपिक में कमाल किया, महज 23 की उम्र में शीर्ष सम्मान

पैरालंपिक में दो बार पदक जीतने वाले 23 वर्षीय पैरा हाई जंप खिलाड़ी प्रवीण कुमार ने अपने करिअर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की।

time to read

2 mins

February 03, 2026

Jansatta Lucknow

'एससी-एसटी अधिनियम वापस नहीं लिया तो सात से आंदोलन'

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के नगर मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने के बाद सुर्खियों में आए 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने घोषणा की कि यदि केंद्र सरकार अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम वापस नहीं लेती है तो वह सात फरवरी से दिल्ली में सवर्ण समाज के संगठनों के साथ आंदोलन करेंगे।

time to read

1 min

February 03, 2026

Jansatta Lucknow

विश्व स्वास्थ्य संगठन से अमेरिका हुआ बाहर, वैश्विक स्वास्थ्य में बड़ा बदलाव

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से बाहर होने के अमेरिका के फैसले ने वैश्विक स्वास्थ्य नीति में एक नए दौर की शुरुआत कर दी है।

time to read

1 min

February 03, 2026

Jansatta Lucknow

मणिपुर : विधायक दल का नेता चुनने में जुटी भाजपा

जनसत्ता ब्यूरो नई दिल्ली, 2 फरवरी।

time to read

1 min

February 03, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size