Versuchen GOLD - Frei
संवाद का सौंदर्य
Jansatta Lucknow
|July 07, 2025
अगर हमने कभी किसी को गपशप में डूबे हुए देखा हो तो गौर करने लायक बात यह होती है कि उनके चेहरे अलग ही आभा और जिज्ञासा से भरे हुए नजर आते हैं।
कुछ देर से लेकर घंटों तक का पता नहीं चलता और वक्त खूबसूरती के साथ गुजरता है। हालांकि, गपशप को तीन प्रकार में विभाजित किया जा सकता है- तटस्थ, सकारात्मक या नकारात्मक। शोध हमें बताते हैं कि गपशप का अधिकांश हिस्सा तटस्थ होता है। यह दूसरों से जुड़ने के लिए सूचनाओं का आदान-प्रदान होता है। संसार में लगभग अस्सी फीसद गपशप तटस्थ होती है। सकारात्मक बातचीत वह होती हैं, जब एक जैसे वातावरण में सबके मिलते-जुलते अनुभव हों। मिसाल के तौर पर किसी महंगे शापिंग माल से लौटकर वहां की खरीदारी या किसी रेस्तरां से लौटकर उसकी तारीफ पर गपशप। नकारात्मक गपशप किसी को बदनाम करने के लिए होती है। इससे दूर ही रहना चाहिए।
हमें गपशप इतनी मजेदार क्यों लगती है ? एक कारण यह है कि मनुष्य सामाजिक प्राणी है। दूसरे शब्दों में कहें तो लोगों को अपने समाज और परिचितों के जीवन में दिलचस्पी होती है। दरअसल, गपशप अगर नकारात्मक न हो तो यह गलत नहीं होती। अक्सर हल्की-फुल्की बातचीत करते-करते कुछ न कुछ उपयोगी और जरूरी जानकारी भी मिल जाती है। कुछ समय पहले एक फिल्म में संवाद सुना था कि यारों के साथ गपशप तन-मन को रूई-सा हल्का कर देती है। दार्शनिक लाओत्से तुंग ने कहा है कि जिस बात से जीवन सुंदर बनता है, वह करने में हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए।
Diese Geschichte stammt aus der July 07, 2025-Ausgabe von Jansatta Lucknow.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Jansatta Lucknow
Jansatta Lucknow
शर्तों का उल्लंघन करने के कारण बढ़ सकती है जसकरण के प्रतिबंध की अवधि
भारतीय पहलवान जसकरण सिंह पर लगाए गए तीन साल के प्रतिबंध की अवधि बढ़ सकती है क्योंकि उन्होंने अयोग्यता की अवधि के दौरान ईरान में एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लिया था, जिससे अंतरराष्ट्रीय परीक्षण एजंसी (आइटीए) नाराज है।
1 min
January 14, 2026
Jansatta Lucknow
'देश का इलेक्ट्रानिक निर्यात चार लाख करोड़ रुपए से अधिक'
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश से इलेक्ट्रानिक निर्यात 2025 में चार लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया है।
1 min
January 14, 2026
Jansatta Lucknow
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का प्रतिनिधिमंडल होसबाले से मिला
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को दिल्ली के केशव कुंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित कुछ वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।
1 mins
January 14, 2026
Jansatta Lucknow
ईरान में अशांति से भारतीय बासमती चावल का निर्यात हुआ प्रभावित
ईरान में जारी नागरिक अशांति का असर भारत के बासमती चावल के निर्यात पर पड़ना शुरू हो गया है जिससे घरेलू कीमतों में भारी गिरावट आई है।
1 mins
January 14, 2026
Jansatta Lucknow
गोपीचंद की अध्यक्षता वाले कार्यबल ने प्रशिक्षकों के लिए टाप्स का प्रस्ताव रखा
राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद की अध्यक्षता वाले खेल मंत्रालय के एक कार्यबल ने कोचों के लिए टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टाप्स) और उनकी शिक्षा, मान्यता और प्रशासन के लिए राष्ट्रीय बोर्ड के गठन की सिफारिश की है।
1 min
January 14, 2026
Jansatta Lucknow
चीन को चुनौती देने के लिए निर्माण क्षेत्र मजबूत करना होगा : राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारत ने आईटी क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन कृत्रिम मेधा के कारण यह क्षेत्र आने वाले समय में चुनौतियों का सामना करेगा।
1 min
January 14, 2026
Jansatta Lucknow
सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चलाया, बहाली के लिए संघर्ष जारी : कांग्रेस
कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर मनरेगा योजना पर बुलडोजर चलाने का आरोप लगाया और लोगों से अपने 'मनरेगा बचाओ संग्राम' में शामिल होने का आग्रह किया।
1 mins
January 14, 2026
Jansatta Lucknow
रिश्तों की नींव
ह म जब किसी रिश्ते में प्रवेश करते हैं, तो अक्सर यह सोचकर नहीं आते कि हम क्या महसूस करते हैं, बल्कि यह सोचकर आते हैं कि हमें कैसा व्यवहार करना चाहिए।
3 mins
January 14, 2026
Jansatta Lucknow
'अबू सलेम अंतरराष्ट्रीय अपराधी, दो दिन की पैरोल ही दी जा सकती'
महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को बंबई उच्च न्यायालय को बताया कि 1993 के मुंबई बम धमाका मामले में दोषी गिरोहबाज अबू सलेम एक अंतरराष्ट्रीय अपराधी है और उसे पुलिस सुरक्षा के साथ केवल दो दिन की आपातकालीन पैरोल दी जा सकती है।
1 min
January 14, 2026
Jansatta Lucknow
इंडिया ओपन : आयुष शेट्टी को हराकर लक्ष्य सेन दूसरे दौर में
अमेरिकी प्रतिद्वंद्वियों के प्रतियोगिता से हटने पर सात्विक-चिराग को मिला वाकओवर
2 mins
January 14, 2026
Listen
Translate
Change font size
