Versuchen GOLD - Frei
जलवायु परिवर्तन से गहराता संकट
Jansatta Lucknow
|July 03, 2025
बहुत से लोग यह सोचते हैं कि पर्यावरण या जलवायु परिवर्तन भविष्य की घटना है, इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। वे यह नहीं जानते कि इस संकट से हम वर्तमान में भी जूझ रहे हैं। दुनिया भर में पारिस्थितिकी तंत्र जलवायु परिवर्तन की वजह से प्रभावित हो रहा है।
दुनिया भर के वैज्ञानिक अब अनुभव कर रहे हैं कि आधुनिक औद्योगिक विकास के जिस रास्ते पर हम जा रहे हैं, वह विकास के साथ-साथ विनाश की ओर ले जा रहा है। आज भारत के तमाम शहर और कस्बे वाहनों के कारण जाम, धूल-धुआं और गहरे प्रदूषण के शिकार हो गए हैं। जहां सांस लेने के लिए न शुद्ध हवा है और न पीने के लिए साफ पानी। हमारी फसलें और सब्जियां भी खतरनाक कीटनाशकों से ग्रस्त हैं। उधर, कई देशों के बीच चल रही जंग से भी पृथ्वी का पर्यावरण गहरे प्रदूषण की चपेट में है। जंग सिर्फ इंसानों की ही जान नहीं लेती है, बल्कि यह हमारी धरती को भी गंभीर रूप से बीमार कर रही है। बम धमाकों से होने वाला प्रदूषण और इमारतों के नष्ट होने से उत्सर्जित ग्रीन हाउस गैसें, ये सभी मिलकर हमारे पर्यावरण को ऐसी क्षति पहुंचा रहे हैं, जिससे उबरना बहुत मुश्किल है।
दरअसल, बहुत से लोग यह सोचते हैं कि पर्यावरण या जलवायु परिवर्तन भविष्य की घटना है, इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। वे यह नहीं जानते कि इस संकट से हम वर्तमान में भी जूझ रहे हैं। दुनिया भर में पारिस्थितिकी तंत्र जलवायु परिवर्तन की वजह से प्रभावित हो रहा है। जलवायु परिवर्तन पर्यावरण को अलग-अलग तरीकों से प्रभावित करता है, जिसमें तापमान में वृद्धि, समुद्र का जलस्तर बढ़ना, सूखा और बाढ़ आदि। ये घटनाएं उन चीजों को प्रभावित करती हैं, जिन पर हम निर्भर हैं: जैसे- पानी, ऊर्जा, परिवहन, वन्यजीव और कृषि इत्यादि। जलवायु परिवर्तन की वजह से धरती का तापमान बढ़ रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि पृथ्वी के गर्म होने से महासागरों का जलस्तर इतना बढ़ जाएगा कि कई द्वीप देश हमेशा के लिए डूब जाएंगे। एक शोध में शामिल रहे हैम्बर्ग विश्वविद्यालय में ध्रुवीय अनुसंधान के प्रोफेसर और वैज्ञानिक डर्क नाट्ज के अनुसार, धरती के बढ़ते तापमान से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाली जगहों में आर्कटिक सबसे ऊपर है। पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव के आसपास का क्षेत्र लगातार गर्म होता जा रहा है। अगर दुनिया के देश प्रदूषण को रोकने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के अपने वादे पर कायम रहते हैं तो भी खतरनाक सीमा पार हो जाएगी। इसके परिणाम विनाशकारी होंगे।
Diese Geschichte stammt aus der July 03, 2025-Ausgabe von Jansatta Lucknow.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Jansatta Lucknow
Jansatta Lucknow
पश्चिम एशिया संकट के बीच वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विश्व बैंक ने भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर किया 6.6 फीसद
विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान मामूली बढ़ाकर 6.6 फीसद कर दिया है।
2 mins
April 10, 2026
Jansatta Lucknow
भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट खिलाड़ी सीडी गोपीनाथ नहीं रहे
टेस्ट में भारत की पहली जीत दर्ज करने वाली टीम के सदस्य रहे देश के सबसे उम्रदराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सीडी गोपीनाथ का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
1 min
April 10, 2026
Jansatta Lucknow
चांदी 7,800 रुपए टूटी, सोना 1,500 रुपए कमजोर
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमत 7,800 रुपए घटकर 2.43 लाख रुपए प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि सोना 1.54 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।
1 min
April 10, 2026
Jansatta Lucknow
तीन राज्यों में जबरदस्त मतदान; असम में हिंसा, 30 लोग घायल
विजयन, सरमा व रंगासामी की किस्मत ईवीएम में बंद
1 min
April 10, 2026
Jansatta Lucknow
युद्धविराम को लेकर अनिश्चितता बरकरार बीएसई सूचकांक 931 अंक लुढ़का, निफ्टी भी नुकसान में
भारी बिकवाली से स्थानीय शेयर बाजारों में पांच दिन से जारी तेजी गुरुवार को थम गई और बीएसई सूचकांक 931 अंक लुढ़क गया जबकि एनएसई निफ्टी 222 अंक के नुकसान में रहा।
1 min
April 10, 2026
Jansatta Lucknow
युद्धविराम के बीच स्थायी शांति की राह लंबी और जटिल
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच प्रस्तावित दो सप्ताह का युद्धविराम होने से अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने राहत की सांस ली है।
2 mins
April 10, 2026
Jansatta Lucknow
चुनाव के बाद नए असम का उदय होगा : गोगोई
कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने गुरुवार को राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया और कहा कि इन चुनावों के बाद शक्तिशाली, निडर, आत्मविश्वासी और नए असम का उदय होगा।
1 min
April 10, 2026
Jansatta Lucknow
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, महिला आरक्षण पर मंथन
प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया और पश्चिम एशिया संघर्ष पर भी होगा विचार-विमर्श
1 mins
April 10, 2026
Jansatta Lucknow
रेलवे पटरी पर लगाएगा आधुनिक मिश्रित स्लीपर, एआइ से निगरानी
रेलवे में सुरक्षा और परिचालन दक्षता को सुधारने के लिए बड़े स्तर पर सुधार के फैसले लिए गए हैं।
1 min
April 10, 2026
Jansatta Lucknow
आज भी जीवंत है पौराणिक कथाओं का मायाजाल
सिनेमा हमेशा से पौराणिक कथाओं पर बनने वाली फिल्मों से प्रभावित रहा है।
2 mins
April 10, 2026
Listen
Translate
Change font size
