Facebook Pixel उत्सव की तरह जीवन | Jansatta Lucknow – newspaper – Lesen Sie diese Geschichte auf Magzter.com

Versuchen GOLD - Frei

उत्सव की तरह जीवन

Jansatta Lucknow

|

June 05, 2025

ई लोग अपनी जिंदगी को किसी बोझ की तरह ढोते नजर आते हैं। न मन में कोई उत्साह, न कोई उमंग। ऐसे लोग दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ गपशप और हंसी मजाक भी नहीं करते। जन्मदिन हो या शादी की सालगिरह, कोई जश्न नहीं। पदोन्नति हो या पगार में इजाफा, चेहरे पर मुस्कुराहट तक नहीं। ऐसे लोग हमेशा हैरान परेशान नजर आते हैं। वहीं कुछ लोग बीमार पड़े-पड़े भी हंसते-मुस्कुराते रहते हैं। मुसीबत में भी पूरी ऊर्जा से सक्रिय रहते हैं। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ इनकी गपशप चलती रहती है। ऐसे जिंदादिल लोग आए दिन जरा-जरा-सी खुशी पर लड्डू-पेड़े बांटते, केक काटते या लोगों को पार्टी देते नजर आते हैं। असल में जीवन को ऐसे ही लोग जीते हैं। ये जीवन को एक उत्सव की तरह जीते हैं।

- शिखरचंद जैन

हमारा जीवन विविधताओं से भरा है। इसमें उतार-चढ़ाव, हर्ष विषाद, सफलता-असफलता, मैत्री-दुश्मनी लगी ही रहेगी। इन सारी चीजों के साथ ही हमें जीवन को जीना है। हमें सपनों को साकार करने के वास्ते लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जीना होता है। इस प्रक्रिया को हम जितनी सुगमता, सहजता और सरलता से पूरा करने की तैयारी रखेंगे, उतनी ही सुकूनदेह जिंदगी जी पाएंगे। जो लोग हमेशा चिंता में डूबे रहते हैं, वे ऐसा नहीं कर पाते। ऐसे चिंताजीवी लोग न खुद को कुछ दे पाते हैं, न अपने परिवार, समाज या देश को। हर समय अवसाद, उदासी और चिढ़ में जीने वाले कभी आगे नहीं बढ़ पाते। इसलिए जीवन को एक खेल या उत्सव की तरह जीना चाहिए। इसमें हार-जीत का महत्त्व नहीं, कोशिश का महत्त्व है। मस्तिष्क को व्यर्थ की चिंताओं से मुक्त रखने के लिए एकाग्रता जरूरी है। इसके लिए सुबह-शाम प्राणायाम, ध्यान और योग जरूरी है।

WEITERE GESCHICHTEN VON Jansatta Lucknow

Jansatta Lucknow

पश्चिम एशिया संकट के बीच वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विश्व बैंक ने भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर किया 6.6 फीसद

विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान मामूली बढ़ाकर 6.6 फीसद कर दिया है।

time to read

2 mins

April 10, 2026

Jansatta Lucknow

भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट खिलाड़ी सीडी गोपीनाथ नहीं रहे

टेस्ट में भारत की पहली जीत दर्ज करने वाली टीम के सदस्य रहे देश के सबसे उम्रदराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सीडी गोपीनाथ का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

time to read

1 min

April 10, 2026

Jansatta Lucknow

चांदी 7,800 रुपए टूटी, सोना 1,500 रुपए कमजोर

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमत 7,800 रुपए घटकर 2.43 लाख रुपए प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि सोना 1.54 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

time to read

1 min

April 10, 2026

Jansatta Lucknow

तीन राज्यों में जबरदस्त मतदान; असम में हिंसा, 30 लोग घायल

विजयन, सरमा व रंगासामी की किस्मत ईवीएम में बंद

time to read

1 min

April 10, 2026

Jansatta Lucknow

युद्धविराम को लेकर अनिश्चितता बरकरार बीएसई सूचकांक 931 अंक लुढ़का, निफ्टी भी नुकसान में

भारी बिकवाली से स्थानीय शेयर बाजारों में पांच दिन से जारी तेजी गुरुवार को थम गई और बीएसई सूचकांक 931 अंक लुढ़क गया जबकि एनएसई निफ्टी 222 अंक के नुकसान में रहा।

time to read

1 min

April 10, 2026

Jansatta Lucknow

युद्धविराम के बीच स्थायी शांति की राह लंबी और जटिल

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच प्रस्तावित दो सप्ताह का युद्धविराम होने से अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने राहत की सांस ली है।

time to read

2 mins

April 10, 2026

Jansatta Lucknow

चुनाव के बाद नए असम का उदय होगा : गोगोई

कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने गुरुवार को राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया और कहा कि इन चुनावों के बाद शक्तिशाली, निडर, आत्मविश्वासी और नए असम का उदय होगा।

time to read

1 min

April 10, 2026

Jansatta Lucknow

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, महिला आरक्षण पर मंथन

प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया और पश्चिम एशिया संघर्ष पर भी होगा विचार-विमर्श

time to read

1 mins

April 10, 2026

Jansatta Lucknow

रेलवे पटरी पर लगाएगा आधुनिक मिश्रित स्लीपर, एआइ से निगरानी

रेलवे में सुरक्षा और परिचालन दक्षता को सुधारने के लिए बड़े स्तर पर सुधार के फैसले लिए गए हैं।

time to read

1 min

April 10, 2026

Jansatta Lucknow

आज भी जीवंत है पौराणिक कथाओं का मायाजाल

सिनेमा हमेशा से पौराणिक कथाओं पर बनने वाली फिल्मों से प्रभावित रहा है।

time to read

2 mins

April 10, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size