Versuchen GOLD - Frei
सुविधा की खामोशी
Jansatta Kolkata
|January 08, 2026
हाल के दिनों में वर्ष भर की चर्चित राष्ट्रीय घटनाओं, दुर्घटनाओं की यादों की पुनरावृत्ति के क्रम में एक पति की हत्या करके ड्रम में डाल देने और हनीमून मनाने के क्रम में हत्या की बहुप्रचारित दो घटनाओं की खूब चर्चा की गई।
ये भी कहा गया कि इन दोनों मामलों ने समाज में वैवाहिक रिश्तों की सुरक्षा, भरोसे और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। निश्चित रूप से ये दोनों घटनाएं भयावह थीं। इस अपराध में शामिल महिलाओं ने न सिर्फ दो निर्दोष लोगों की हत्या की, उनके माता-पिता और परिवार को जीवन भर का दर्द दिया, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक मान्यताओं को भी तार-तार किया। महत्वपूर्ण यह भी है कि जब उन्हें उक्त वैवाहिक बंधनों को निभाना नहीं था, तो विवाह नहीं करना चाहिए था।
हालांकि जीवन और परिस्थितियों के अपने-अपने संदर्भ होते हैं और घटनाएं भी उसी मुताबिक संचालित होती रहती हैं। उसमें दूसरों की राय के लिए बहुत जगह नहीं होती। मगर इन बातों को आज के बिगड़ती सामाजिक बनावट, खराब माहौल, स्वतंत्रता की परिभाषा, मोबाइल और सोशल मीडिया के भयानक तरीके से जीवन में घुसपैठ, सांस्कृतिक क्षरण आदि के रूप में देखा जा सकता है। इस विषय पर बहुत सारी बातें हुई हैं। टीवी चैनलों ने बहस और चर्चा भी परोसी। महीनों तक हर तरफ घरों, मोहल्लों, चौक-चौराहों यही मुद्दा छाया रहा। पूरी महिला बिरादरी इसके लपेटे में आई और गाहे-बगाहे उन्हें तीखी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। जो हुआ, वह निश्चित तौर पर बुरा था और पूरे समाज ने इसके विरोध में जिस तरीके से एकजुटता दिखाई, वह गौरतलब थी।
Diese Geschichte stammt aus der January 08, 2026-Ausgabe von Jansatta Kolkata.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Jansatta Kolkata
Jansatta Kolkata
जब्त टैंकर से दो रूसी रिहा, तीन भारतीय अब भी फंसे
अमेरिकी सुरक्षा बलों द्वारा जब्त टैंकर मेरिनेरा पर सवार तीन भारतीयों सहित चालक दल के अन्य सदस्यों के भविष्य को लेकर बनी अनिश्चितता की स्थिति के बीच रूस ने शुक्रवार को अमेरिका के उस फैसले का स्वागत किया जिसमें जहाज में सवार उसके दो नागरिकों को रिहा करने का फैसला किया गया है।
1 min
January 10, 2026
Jansatta Kolkata
राहुल ने कहा, डबल इंजन की सरकार अरबपतियों तक सीमित
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि देश भर में भ्रष्ट डबल इंजन सरकारों ने जनता की जिंदगी तबाह कर दी है।
1 min
January 10, 2026
Jansatta Kolkata
कृषि नवाचार में पिछड़ती महिलाएं
भारत में खेती-बागवानी में महिलाओं की भूमिका अहम है। मगर विडंबना यह है कि खेती में सबसे अधिक श्रम देने वाली महिला, कृषि-विज्ञान और निर्णय प्रक्रिया में हाशिये पर चली जाती है। यही असंतुलन भविष्य के लिए चुनौती बनता जा रहा है।
4 mins
January 10, 2026
Jansatta Kolkata
अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआइ जांच की सिफारिश
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अंकिता भंडारी प्रकरण की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) से जांच कराए जाने की सिफारिश की है।
1 min
January 10, 2026
Jansatta Kolkata
खास सेंसर से अब पौधों और इंसान के सेहत की होगी निगरानी
अब मिट्टी, पौधे और लोगों की सेहत की निगरानी एक विशेष पेंसिल और कागज (पेंसिल आन पेपर) सेंसर के जरिए की जा सकेगी।
1 mins
January 10, 2026
Jansatta Kolkata
लालू और अन्य के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश
आधार पर एक 'व्यापक साजिश' का खुलासा होता है।
1 min
January 10, 2026
Jansatta Kolkata
बांग्लादेश में सांप्रदायिक घटनाओं से सख्ती से निपटना होगा : भारत
भारत ने शुक्रवार को बांग्लादेश से कहा कि वह अपने यहां हो रहीं सांप्रदायिक घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाए।
1 min
January 10, 2026
Jansatta Kolkata
एनएसएफ को दिए जाने वाले वार्षिक अनुदान को 20 लाख किया गया
भारतीय ओलंपिक संघ (आइओए) ने शुक्रवार को यहां हुई अपनी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) को दी जाने वाली वार्षिक अनुदान राशि को 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 20 लाख रुपए करने का निर्णय लिया।
1 min
January 10, 2026
Jansatta Kolkata
मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में सिंधु, सात्विक और चिराग हारे
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने शुक्रवार को यहां जापान की अकाने यामागुची के चोट के कारण क्वार्टरफाइनल से रिटायर होने के बाद मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली जबकि पुरूष युगल में सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी क्वार्टर फाइनल हार गए।
1 min
January 10, 2026
Jansatta Kolkata
सबरिमाला मामला : एसआइटी ने मुख्य पुजारी को गिरफ्तार किया
स्वर्ण चोरी के संबंध में धनशोधन का मामला दर्ज किया है।
1 min
January 10, 2026
Listen
Translate
Change font size
