Versuchen GOLD - Frei

वैश्विक ताप से बढ़ती जटिलताएं

Jansatta Kolkata

|

January 07, 2026

दुनिया के ताकतवर देशों को वैश्विक ताप को लेकर कोई चिंता नहीं। आधुनिकीकरण के दौर में लगातार पहाड़ काटे जा रहे हैं। खनन के लिए किए जा रहे विस्फोटों से पहाड़ दरक रहे हैं। मनुष्य की जिंदगी अनिश्चित हो गई है। स्थिति को संभालने के लिए सही दिशा में प्रयास जरूरी हैं।

- सुरेश सेठ

वै से तो कई देशों में प्रदूषण संकट गहरा गया है, लेकिन भारत में इसकी चुनौतियां बेहद गंभीर रूप ले चुकी हैं। पिछले दिनों पर्यावरण और प्रदूषण पर 'लैंसेट' का एक सर्वेक्षण आया। इसके बाद मानसिक रोगियों की देखभाल करने वाली एक संस्था 'इमोनीड्स' का भी एक सर्वेक्षण जारी हुआ। इन दोनों ही सर्वेक्षणों ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया। विशेष रूप से भारत के लिए यह चिंता की बात है, जहां विकास के समांतर न तो पर्यावरण को बचाने की फिक्र है और न प्रदूषण को नियंत्रित करने के गंभीर प्रयास दिखते हैं।

ये सर्वेक्षण बता रहे हैं कि वायु गुणवत्ता सूचकांक का लगातार 400 से ऊपर रहना, न केवल लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि इसने लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को भी जोखिम में डाल दिया है। अब बच्चे भी खतरे में हैं। वहीं लोगों में स्मृति संबंधी विकार बढ़ा है। इसके अलावा जहरीली हवाओं के लगातार बने रहने से कई बीमारियां पैदा हो रही हैं।

सर्वेक्षण बता रहे हैं कि प्रदूषण से न केवल सांस लेने में दिक्कत हो रही है, बल्कि हृदय और एलर्जी संबंधी समस्याएं भी लोगों को हो रही हैं। अल्जाइमर और पार्किंसन की चपेट में भी लोग आ रहे हैं। सर्वेक्षण में भारतीयों की मुश्किलों का भी जिक्र है। कहा गया है कि इस प्रदूषण ने लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता घटा दी है और अब हालत ऐसी हो गई है कि एंटीबायोटिक दवाइयां भी कम असर कर रही हैं। देश में निरंतर बढ़ते प्रदूषण के कारण ऋतु चक्र में असाधारण बदलाव आया है। बढ़ते वैश्विक ताप की वजह से जटिलताएं बढ़ रही हैं। बर्फ गिरने की प्रकृति बदल रही है। हिमनद हमारे जलस्रोत हैं। ये नदियों को पानी और बादलों को घुमड़न देते हैं। खेतों में फसलों को जीवन भी मिलता है। मगर अब बर्फ कम पड़ रही है और जो हिमनद बनते हैं, वे जल्दी पिघलने लगते हैं। इसी कारण बाढ़ के खतरे बढ़ गए हैं और लोगों का जीवन अनिश्चित हो गया है। जलवायु संकट की यह भयावह तस्वीर है।

WEITERE GESCHICHTEN VON Jansatta Kolkata

Jansatta Kolkata

'पिंजर' में मुख्य भूमिका मैं निभाने वाली थी

अ भिनेत्री जूही बब्बर का कहना है कि उन्हें अमृता प्रीतम के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित 2003 की फिल्म पिंजर में मुख्य भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन अंत में उन्हें बदल दिया गया।

time to read

2 mins

January 09, 2026

Jansatta Kolkata

वैश्विक परिवेश में व्यवसाय की सुगमता

देश के तेज आर्थिक विकास के लिए व्यवसाय सुगमता जरूरी है। इसलिए कारोबार शुरू करने, चलाने और बंद करने की प्रक्रियाओं को सरल और कुशल बनाया जाना चाहिए, ताकि प्रशासनिक जटिलताओं और बाधाओं को कम किया जा सके।

time to read

4 mins

January 09, 2026

Jansatta Kolkata

अमेरिका अंतरराष्ट्रीय समुद्री नौवहन कानूनों का अनुपालन करे : रूस

रूस ने अमेरिकी तटरक्षक बल द्वारा उसके टैंकर पर कब्जा किये जाने पर गुरुवार को 'गंभीर चिंता' व्यक्त करते हुए समुद्री नौवहन की स्वतंत्रता से संबंधित अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुपालन की मांग की।

time to read

1 min

January 09, 2026

Jansatta Kolkata

विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद आज से दस विभिन्न विषयों पर दो हजार से अधिक युवा लेंगे भाग

भारत मंडपम में दस विभिन्न विषयों पर आज से आयोजित संवाद में देश भर के दो हजार से अधिक युवा भाग लेंगे।

time to read

1 min

January 09, 2026

Jansatta Kolkata

नई कहानी आंदोलन के मजबूत स्तंभ ज्ञानरंजन का निधन

जनसत्ता संवाददाता नई दिल्ली, 8 जनवरी।

time to read

1 mins

January 09, 2026

Jansatta Kolkata

मारधाड़ व भूतिया हास्य फिल्मों की होगी धमक

वर्ष 2025 में जहां फिल्म उद्योग को मिला जुला फल मिला।

time to read

2 mins

January 09, 2026

Jansatta Kolkata

सरकारी नौकरियों में घोटाले के मामले में छह राज्यों में छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 'फर्जी' सरकारी नौकरी घोटाला मामले में धनशोधन की जांच के तहत गुरुवार को छह राज्यों में 15 स्थानों पर छापेमारी की।

time to read

1 min

January 09, 2026

Jansatta Kolkata

गर्भवास्था जारी रखने के लिए मजबूर करना शरीर पर हक का उल्लंघन : दिल्ली हाई कोर्ट

चौदह हफ्ते के गर्भ को गिराने पर पति द्वारा दर्ज कराए गए एक आपराधिक मामले में महिला को बरी करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि किसी महिला को उसकी इच्छा के विरुद्ध गर्भावस्था जारी रखने के लिए मजबूर करना उसके 'अपने शरीर पर हक' का उल्लंघन और मानसिक आघात बढ़ाने वाला कदम है।

time to read

1 min

January 09, 2026

Jansatta Kolkata

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कोई दुर्घटना नहीं हुई तो मिलेगा बीमे का लाभ

वाहन चलाने का आपका सलीका आने वाले दिनों में आपके गाड़ी की बीमा योजना में आपको लाभ दिला सकता है।

time to read

1 mins

January 09, 2026

Jansatta Kolkata

भारत की दस साल की पदक रणनीति का अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वीकृत महत्वाकांक्षी पदक रणनीति का अनावरण शुक्रवार को अहमदाबाद में आयोजित खेल प्रशासन सम्मेलन में खेल मंत्रालय द्वारा किया जाएगा।

time to read

1 min

January 09, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size