Versuchen GOLD - Frei
बाजार का वर्चस्व और समाज की चिंता
Jansatta Kolkata
|October 31, 2025
इस युग-सत्य को नहीं नकार सकते कि हम बाजार के किसी न किसी रूप के प्रभाव में हैं। हमारी अपनी हैसियत महज झूठा दंभ दिखाने तक सीमित है। सवाल उठता है कि बाजार किनके हाथ में है? क्या बाजार की सर्वोच्चता को कम नहीं किया जा सकता?
यू थार्थवाद के बगैर राजनीति स्थिर नहीं हो सकती। अरस्तू का यह सूत्र आज की वैश्विक राजनीति का सच है।
खासकर उन देशों में जहां सत्ता के लिए हर वक्त खींचतान वाली राजनीति चलती है। यह राजनीति संविधान और अवाम के सामूहिक हित की बात करती है, लेकिन हकीकत में यह सब राजसत्ता हासिल करने के लिए होती है। स्थिरता इसका उद्देश्य नहीं होती। वहीं वक्त और बाजार राजनीति के औजार जैसे हैं। जब जैसी जरूरत होती है, ये अपने तेवर के साथ बदल जाते हैं। एक वक्त था राजनीति और बाजार धर्म के अधीन हुआ करते थे। समय बदला और धर्म तथा बाजार राजनीति के अधीन हो गए। आज धर्म और राजनीति बाजार के अधीन दिखाई पड़ते हैं। वैश्वीकरण ने बाजार को इतनी अधिक ताकत दे दी है कि राजसत्ता और धर्म भी इनके अधीन बने रहने में ही अपना हित देखने के लिए मजबूर हो गए हैं।
वैश्वीकरण के बाद दुनिया भर में हुए तमाम बदलावों में एक बदलाव व्यक्ति, परिवार और समाज की आपसी पूरकता में गिरावट भी शामिल है। इसका परिणाम यह हुआ कि हर व्यक्ति अमीर और ताकतवर बनने के लिए संसाधनों को बटोरने में लग गया। वह अपना रोब समाज पर दिखाने लगा। दूसरी तरफ, 'जिसकी लाठी उसकी भैंस' वाली कहावत राजसत्ता और बाजार में चरितार्थ होने लगी। आज बाजार 'लाठी' भी है और 'भैंस' भी। इसलिए उसे चुनौती देने वाली कोई दूसरी ताकत नहीं है। राजसत्ता उसे अपना मुंह फैलाने और स्वर्णिम अवसर देने के लिए अपने देश के वित्तीय कानूनों में संशोधन करने में कोई संकोच नहीं करती है। गौरतलब है कि वैश्वीकरण के बाद विदेशी पूंजी के लिए भारत में सत्तासीन केंद्र सरकारें तमाम ऐसे संशोधन वित्तीय कानूनों में कर चुकी हैं, जिनके भावी परिणामों को लेकर चिंता जताई गई है।
Diese Geschichte stammt aus der October 31, 2025-Ausgabe von Jansatta Kolkata.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Jansatta Kolkata
Jansatta Kolkata
विश्वनाथ ने जीता सोना, भारत को कुल पांच स्वर्ण
भारत ने शुक्रवार को यहां एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के अपने यादगार अभियान का समापन पुरुषों के 50 किलोग्राम वर्ग में विश्वनाथ सुरेश के स्वर्ण पदक के साथ किया।
1 min
April 11, 2026
Jansatta Kolkata
हुमायूं कबीर की पार्टी से ओवैसी की दूरी बदलेगी समीकरण
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से चंद दिन पहले एआइएमआइएम का हुमायूं कबीर की पार्टी (आम जनता उन्नयन पार्टी) गठबंधन से अलग होने से एक बार फिर सियासी समीकरण तेजी से बदलने के आसार बढ़ने लगे हैं।
1 min
April 11, 2026
Jansatta Kolkata
हरिवंश राज्यसभा के लिए हुए मनोनीत, शपथ ली
राज्यसभा के निवर्तमान उपसभापति हरिवंश ने शुक्रवार को उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली।
1 min
April 11, 2026
Jansatta Kolkata
मथुरा में पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी नाव यमुना में पलटी, 10 की मौत
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शुक्रवार को एक हादसे में पंजाब से आए श्रद्धालुओं से भरी नाव यमुना नदी में पलट गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लापता हैं।
1 mins
April 11, 2026
Jansatta Kolkata
नीतीश ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली तथा इसी के साथ राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया।
1 min
April 11, 2026
Jansatta Kolkata
तीन राज्यों में महिलाओं ने किया अधिक मतदान
अ समपुदुचेरी और केरल में इस बार महिला मतदाताओं ने पुरुष मतदाताओं को पछाड़ दिया है।
1 min
April 11, 2026
Jansatta Kolkata
इसरो ने दूसरा एकीकृत ‘एअर ड्राप’ परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किया
अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष स्टेशन पर आगामी गगनयान मिशन के लिए दूसरा एकीकृत एअर ड्राप परीक्षण (आइएडीटी-02) सफलतापूर्वक आयोजित किया।
1 min
April 11, 2026
Jansatta Kolkata
आयुष शेट्टी ने क्रिस्टी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने शुक्रवार को यहां इंडोनेशिया के दुनिया के नंबर चार खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी को हराकर उलटफेर करते हुए अपने करिअर की सबसे बड़ी जीत हासिल करने के साथ बैडमिंटन एशियाई चैंपियनशिप के पुरुष एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई।
1 min
April 11, 2026
Jansatta Kolkata
जहाजों की आवाजाही के लिए सुरक्षा व भरोसा बहाल करना जरूरी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को युद्धविराम की घोषणा की और इसके बाद तुरंत उम्मीद जगी कि होर्मुज जलमार्ग में जहाजों की आवाजाही जल्द सामान्य हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
2 mins
April 11, 2026
Jansatta Kolkata
एशियाई विकास बैंक ने जीडीपी अनुमान 6.9% किया
पश्चिम एशिया संकट के बावजूद एशियाई विकास बैंक (एडीबी) का भारत पर भरोसा बना हुआ है।
1 mins
April 11, 2026
Listen
Translate
Change font size
