Versuchen GOLD - Frei

मिलावटी पदार्थों से स्वास्थ्य पर संकट

Jansatta Chandigarh

|

January 01, 2026

खाद्य पदार्थों में मिलावट की समस्या गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट में बदल चुकी है। बाजार में नकली और मिलावटी खाद्य वस्तुओं का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। अगर इस पर प्रभावी तरीके से रोक नहीं लगाई गई, तो इसके भयावह परिणाम सामने आ सकते हैं।

- ज्ञान चंद पाटनी

देश में खाद्य पदार्थों में मिलावट की समस्या एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट में बदल चुकी है। बाजार में नकली और मिलावटी खाद्य वस्तुओं का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे सीधे तौर पर आम जनता का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद लड्डू में मिलावट का मामला इस चिंता को और बढ़ा देता है।

बताया जा रहा है कि वर्ष 2019 से 2024 तक बनाए गए 20 करोड़ लड्डुओं में नकली घी का इस्तेमाल हुआ। इसी तरह देश के एक मशहूर ब्रांड के घी का नमूना भी गुणवत्ता की कसौटी पर खरा नहीं उतरा और इसे सेहत के लिए घातक पाया गया। यह मामला वर्ष 2020 का है, लेकिन कार्रवाई अब हुई है। ऐसे मामलों में कार्रवाई में टालमटोल या देरी से भी मिलावटखोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। ऐसा लगता है कि मिलावट का गोरखधंधा करने वालों को कानून का कोई खौफ नहीं है।

मिलावट की समस्या केवल घी तक सीमित नहीं है। देश के बाजार नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थों से भरे पड़े हैं। दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं में भी मिलावट होने के कारण लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। भुने हुए चने जैसे सामान्य खाद्य पदार्थों में भी खतरनाक रंगों और रसायनों का प्रयोग किया जा रहा है। औरामाइन नामक रंग खाद्य पदार्थों में मिलाया जाता है। यह कपड़ा और चमड़ा उद्योगों में इस्तेमाल होने वाला रसायन है। इससे कैंसर और तंत्रिका तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ने का खतरा होता है। इस तरह के खतरनाक रंगों का उपयोग खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद निरीक्षण में कई उत्पादों में इस तरह की मिलावट की पुष्टि हुई है। इससे साफ है कि खाद्य सुरक्षा के नियमों की अनुपालना नहीं हो रही है, जिससे उपभोक्ता लगातार धोखा खा रहे हैं और अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं।

WEITERE GESCHICHTEN VON Jansatta Chandigarh

Jansatta Chandigarh

रेलवे में सुरक्षा और तकनीक पर जोर : अश्विनी वैष्णव

भारतीय रेलवे 52 सप्ताह में 52 सुधार करेगा।

time to read

1 min

January 09, 2026

Jansatta Chandigarh

विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद आज से दस विभिन्न विषयों पर दो हजार से अधिक युवा लेंगे भाग

भारत मंडपम में दस विभिन्न विषयों पर आज से आयोजित संवाद में देश भर के दो हजार से अधिक युवा भाग लेंगे।

time to read

1 min

January 09, 2026

Jansatta Chandigarh

अमेरिका अंतरराष्ट्रीय समुद्री नौवहन कानूनों का अनुपालन करे : रूस

रूस ने अमेरिकी तटरक्षक बल द्वारा उसके टैंकर पर कब्जा किये जाने पर गुरुवार को 'गंभीर चिंता' व्यक्त करते हुए समुद्री नौवहन की स्वतंत्रता से संबंधित अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुपालन की मांग की।

time to read

1 min

January 09, 2026

Jansatta Chandigarh

कृषि क्षेत्र में नवाचार और तकनीक के जरिए किसानों की आय बढ़ाने पर मंथन

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को बहुपक्षीय संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में भारतीय कृषि क्षेत्र को अधिक उत्पादक, टिकाऊ और किसानों की आय में वृद्धि के लिए अंतरराष्ट्रीय अनुभवों, नवाचारों और सर्वोत्तम प्रथाओं से जुड़े पहलुओं पर मंथन किया।

time to read

1 min

January 09, 2026

Jansatta Chandigarh

मलेशिया ओपन : सात्विक-चिराग और पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में

पुरुष एकल में लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे

time to read

2 mins

January 09, 2026

Jansatta Chandigarh

सड़कों से हर कुत्ते को हटाने का निर्देश नहीं दिया

उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि उसने सड़कों से हर कुत्ते को हटाने का निर्देश नहीं दिया है और उसका निर्देश पशु जन्म नियंत्रण (एबीसी) नियमों के तहत इन आवारा कुत्तों से निपटने से संबंधित था।

time to read

2 mins

January 09, 2026

Jansatta Chandigarh

एअर इंडिया को निजीकरण के बाद मिला पहला 'ड्रीमलाइनर' विमान

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया ने निजीकरण के बाद अपना पहला बोइंग 787-9 विमान प्राप्त कर लिया है।

time to read

1 min

January 09, 2026

Jansatta Chandigarh

'पिंजर' में मुख्य भूमिका मैं निभाने वाली थी

अ भिनेत्री जूही बब्बर का कहना है कि उन्हें अमृता प्रीतम के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित 2003 की फिल्म पिंजर में मुख्य भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन अंत में उन्हें बदल दिया गया।

time to read

2 mins

January 09, 2026

Jansatta Chandigarh

वेदांता समूह के संस्थापक के बेटे का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

वेदांता समूह के संस्थापक अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का अमेरिका में निधन हो गया।

time to read

1 min

January 09, 2026

Jansatta Chandigarh

वैश्विक परिवेश में व्यवसाय की सुगमता

देश के तेज आर्थिक विकास के लिए व्यवसाय सुगमता जरूरी है। इसलिए कारोबार शुरू करने, चलाने और बंद करने की प्रक्रियाओं को सरल और कुशल बनाया जाना चाहिए, ताकि प्रशासनिक जटिलताओं और बाधाओं को कम किया जा सके।

time to read

4 mins

January 09, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size