Facebook Pixel वैश्विक व्यापार में भारत की चुनौतियां | Jansatta Chandigarh – newspaper – Lesen Sie diese Geschichte auf Magzter.com
Mit Magzter GOLD unbegrenztes Potenzial nutzen

Mit Magzter GOLD unbegrenztes Potenzial nutzen

Erhalten Sie unbegrenzten Zugriff auf über 9.000 Zeitschriften, Zeitungen und Premium-Artikel für nur

$149.99
 
$74.99/Jahr

Versuchen GOLD - Frei

वैश्विक व्यापार में भारत की चुनौतियां

Jansatta Chandigarh

|

July 26, 2025

चीन के साथ आयात में मुख्य तौर पर भारत की ओर से पूंजीगत वस्तुओं को प्राथमिकता दी जाती है। इनका अधिकाधिक उपयोग निर्माण क्षेत्र, ऊर्जा क्षेत्र तथा परमाणु क्षेत्र में भारत के उद्योगों द्वारा किया जाता है। पिछले कई वर्षों में चीन से पूंजीगत वस्तुओं के आयात में प्रतिवर्ष चार फीसद की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

पीएस वोहरा

वै श्विक व्यापार में भारत के लिए चीन चुनौती बना हुआ है। भारत का चीन के साथ व्यापारिक घाटा सौ बिलियन डालर से अधिक हो गया है। कारण है, भारत का लगातार बढ़ रहा आयात। पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल आयात 113.45 बिलियन डालर का था, जो 11 फीसद अधिक था। हर वर्ष हो रही इस बढ़ोतरी के कारण ही पिछले एक दशक से अधिक समय में भारत का आयात चीन से 150 फीसद से ज्यादा हो गया है। वर्ष 2012 में आयात का यह आंकड़ा 39.3 बिलियन डालर था। ऐसे में सवाल है कि क्या आयात बढ़ने का मुख्य कारण भारत की अर्थव्यवस्था के कद में हो रही बढ़ोतरी है? इस संबंध में आंकड़े ये बताते हैं कि भारत का कुल आयात पिछले एक दशक में मात्र 46 फीसद ही बढ़ा है, परंतु चीन के साथ आयात की मात्रा बहुत अधिक दर्ज हुई है। क्या चीन पर लगातार बढ़ रही निर्भरता अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के हिसाब से भारत के लिए उचित है ?

दूसरी ओर निर्यात की बात करें तो चीन के साथ भारतीय निर्यात जस का तस है। इसमें बढ़ोतरी नहीं हो रही है, बल्कि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में तो चीन को किए गए निर्यात में 15 फीसद की कमी दर्ज की गई, जो कि मात्र 16.66 बिलियन डालर था। इसी कारण चीन के साथ भारतीय व्यापारिक घाटा सौ बिलियन डालर से अधिक हो गया है। इस घाटे के आंकड़े को बहुत अधिक तवज्जो देना जरूरी है, क्योंकि एक तरफ यह भारत की चीन पर निर्भरता को दर्शाता है, तो दूसरा तरफ यह भी समझना होगा कि वर्तमान समय में भारत का रक्षा बजट करीब 78 बिलियन अमेरिकन डॉलर का है। यानी कि देश के कुल रक्षा बजट से अधिक का भुगतान तो भारत केवल चीन को आयात की एवज में कर रहा है। इस विषय पर भारत के नीति निर्धारकों को गंभीरता से विचार करना होगा।

WEITERE GESCHICHTEN VON Jansatta Chandigarh

Jansatta Chandigarh

डेरेक ओ' ब्रायन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी चुनौती

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे में मतदान के दौरान तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ' ब्रायन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला।

time to read

1 min

April 30, 2026

Jansatta Chandigarh

केंद्रीय बलों ने भाजपा के पक्ष में काम किया : ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि विधानसभा चुनावों के लिए तैनात केंद्रीय बल भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में काम कर रहे हैं।

time to read

1 mins

April 30, 2026

Jansatta Chandigarh

एसएलसी प्रशासन का कार्यभार संभालेगी श्रीलंका सरकार

श्रीलंका सरकार ने बुधवार को देश के क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और कार्यकारी समिति के इस्तीफे के बाद बोर्ड का प्रशासन अपने हाथ में लेने का फैसला किया।

time to read

1 min

April 30, 2026

Jansatta Chandigarh

इंडियन ओपन 2002 के विजेता दिग्गज गोल्फर विजय कुमार नहीं रहे

अपने जमाने के दिग्गज भारतीय गोल्फर विजय कुमार का उनके गृह नगर लखनऊ में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

time to read

1 min

April 30, 2026

Jansatta Chandigarh

केदारनाथ मंदिर के पास आतिशबाजी कर वीडियो प्रसारित करने के मामले में मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर परिसर के पास आतिशबाजी करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

time to read

1 min

April 30, 2026

Jansatta Chandigarh

ग्रेट निकोबार परियोजना सबसे बड़ा घोटाला : राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार परियोजना आदिवासी विरासत के खिलाफ गंभीर अपराध तथा सबसे बड़ा घोटाला है।

time to read

1 min

April 30, 2026

Jansatta Chandigarh

आयुष और प्रणय जीते, लेकिन फाइनल में हारा भारत

आयुष शेट्टी और एच एस प्रणय ने बुधवार को जबरदस्त वापसी करते हुए जीत दर्ज की लेकिन भारत थामस कप फाइनल के अंतिम ग्रुप ए मुकाबले में चीन से 2-3 से हार गया।

time to read

1 mins

April 30, 2026

Jansatta Chandigarh

विफलता के आयाम

जीवन यात्रा में हम सभी सफलता एवं विफलता के अनगिनत दौर से गुजरने को बाध्य होते हैं।

time to read

2 mins

April 30, 2026

Jansatta Chandigarh

सौरव ने विश्व चैंपियनशिप का खिताब बरकरार रखा

फाइनल में हमवतन पंकज आडवाणी को 1133-477 से हराया

time to read

1 min

April 30, 2026

Jansatta Chandigarh

अभिषेक बनर्जी ने दावा किया हावड़ा में एक बुजुर्ग मतदाता की मौत हुई

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान हावड़ा जिले में केंद्रीय बलों की कथित पिटाई के बाद एक बुजुर्ग मतदाता की मौत हो गई।

time to read

1 mins

April 30, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size